- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia Bjym Demands School Closure Due To Heatwave And Uniform Monopoly Ban
गोंदिया में भीषण गर्मी का असर: 30 अप्रैल से स्कूल बंद करने व ड्रेस-किताबों की अनिवार्य खरीद पर रोक की मांग तेज
Gondia School Holidays: गोंदिया में भाजयुमो ने जिलाधीश को पत्र लिखकर सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 30 अप्रैल से बंद करने की मांग की है। बढ़ती गर्मी के कारण बच्चों की सेहत पर खतरा है।

Gondia Heatwave News: गोंदिया अप्रैल माह में ही आग उगलने वाली गर्मी से तापमान में भारी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। गर्मी की उष्णता से गोंदिया सहित पूरा विदर्भ जल रहा है। उष्माघात, डिहाइड्रेशन, लू जैसे घातक प्रकोप के चलते लोग घरों से बाहर नही निकल रहे है। पर इन दिनों अभी भी स्कूलों में स्कूली बच्चों को गर्मी सहन करनी पड़ रही है। स्कूलों द्वारा अब तक गर्मी की छुट्टी घोषित नही की गई है। निजी स्कूलों में तो अभी भी क्लासेस जारी है, जिससे बच्चे उष्माघात की चपेट में आ सकते है।
बढ़ती गर्मी के भीषण प्रकोप व इससे होने वाले स्वास्थ्य के बुरे प्रभाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी युवामोर्चा ने विधायक विनोद अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिलाधीश डॉ। मंगेश गोंदावले को ज्ञापन देकर 30 अप्रैल से जिले की सभी सरकारी, निजी स्कूल/कॉलेजों को तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग की है।
इसके साथ ही युवामोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने ज्ञापन में मांग की है कि, आजकल निजी स्कूलें अपना एक ट्रेंड चला रहे है। निजी स्कूल चालकों द्वारा बच्चों और उनके पालकों पर किसी विशेष दुकानों से स्कूल ड्रेस और शैक्षणिक सामग्री खरीदने की सख्ती थोपी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
‘हाथ मिलाया पर साथ का पता नहीं’, राहुल गांधी और विजय थलपति के तालमेल पर रामदास आठवले ने कसा तंज
राजनीति का डिजास्टर है राहुल व विजय की फोटो, शाइना एनसी ने कांग्रेस के स्टंट को अवसरवादी राजनीति बताया
भीषण गर्मी का असर: नासिक में बार-बार पावर कट, ट्रांसफॉर्मर जलने की घटनाएं बढ़ीं
कुंभ मेला 2027: नासिक में अतिक्रमण हटाओ अभियान,अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई; सड़क चौड़ीकरण शुरू
ये शासन के निर्णय के विरुद्ध है। उन्होंने जिलाधीश से निजी स्कूलों द्वारा गणवेश खरीदी व शैक्षणिक सामग्री खरीदी के थोपे जा रहे इस सख्ती पर रोक लगाकर बच्चों के पालकों को राहत देने की मांग की है।
प्रतिनिधि मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, जिप सभापति लक्ष्मण भगत, पंस सभापति मुनेश रहांगडाले, पार्षद अभय अग्रवाल, भाजयुमो महामंत्री विक्की बघेले, अभय मानकर, संदीप श्रीवास, बिट्टू जायसवाल, हर्ष उजवने, ऋषभ मसानी, अविनाश जयसिंघानिया व अन्य पदाधिकारियों का समावेश था।
Gondia bjym demands school closure due to heatwave and uniform monopoly ban
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जो किसी ने नहीं सोचा था वो हो गया…, शुभमन गिल ने आखिर तोड़ ही दिया MS Dhoni का रिकॉर्ड
May 10, 2026 | 04:28 PMगढ़चिरौली में ‘हरियाली का संकल्प’; 200 आदिवासी महिलाओं को मिला रोजगार, 25 एकड़ में तैयार हुई विशाल पौधशाला
May 10, 2026 | 04:24 PM‘हाथ मिलाया पर साथ का पता नहीं’, राहुल गांधी और विजय थलपति के तालमेल पर रामदास आठवले ने कसा तंज
May 10, 2026 | 04:12 PMसिंगापुर में 7 साल से रह रहे भारतीय ने बताया क्यों नहीं लौट पाते प्रवासी, वीडियो हुआ वायरल
May 10, 2026 | 04:12 PMरहाता में संदिग्ध गतिविधियों पर प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में, कथित अवैध गर्भपात नेटवर्क की चर्चा तेज़
May 10, 2026 | 03:58 PMराजनीति का डिजास्टर है राहुल व विजय की फोटो, शाइना एनसी ने कांग्रेस के स्टंट को अवसरवादी राजनीति बताया
May 10, 2026 | 03:58 PM5 से 15% ब्याज और एटीएम पर कब्जा! सुनील अरोरा के काले कारोबार का खुलासा; आदिवासियों की जमीनें थी निशाने पर!
May 10, 2026 | 03:58 PMवीडियो गैलरी

पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM
तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बनें विजय थलापति, शपथ ग्रहण में राहुल गांधी समेत तमाम सुपरस्टार्स हुए शामिल-VIDEO
May 10, 2026 | 01:39 PM
सुवेंदु अधिकारी के CM बनने पर मौलाना रजवी ने बांग्लादेश को दिखाया आईना, कहा- जम्हूरियत हमारा निजी मामला
May 10, 2026 | 12:22 PM
देश का सब कुछ बेच रही है भाजपा… डिंपल यादव का मोदी सरकार के निजीकरण और महिला सुरक्षा पर जोरदार हमला
May 10, 2026 | 11:56 AM
ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM












