-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia 64300 Farmers Crop Insurance Pm Fasal Bima 10 August
गोंदिया में 64,300 किसानों ने कराया फसल बीमा, आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक बढ़ी
- Written By: आंचल लोखंडे
Gondia Crop Insurance: गोंदिया जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 64,300 किसानों ने 1,48,253 आवेदन किए हैं। 73,553.6 हेक्टेयर क्षेत्र को बीमा सुरक्षा मिली है।

गोंदिया फसल बीमा योजना- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gondia PM Fasal Bima Yojana: खरीफ सीजन में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रति गोंदिया जिले के किसानों का रुझान लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले के 64,300 किसानों ने अब तक 10 1,48,253 आवेदन जमा किए है। इसके तहत करीब 73,553.6 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को बीमा सुरक्षा मिली है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त कृषि विभाग ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अगस्त 2026 कर दी है। इससे योजना में शामिल होने वाले किसानों की संख्या और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
कृषि विभाग के अनुसार, पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित थी। 5 अगस्त तक जिले के 64,300 किसानों ने कुल 1 लाख 48 हजार 253 आवेदन किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस वर्ष एल-नीनो के प्रभाव के कारण बारिश की अनिश्चितता को देखते हुए किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ लेना चाहिए। अब तक जिले के किसानों ने बीमा प्रीमियम के रूप में करीब 441.3 करोड़ रु. जमा किए हैं। हालांकि जिले में लगभग 9 हजार 599 कर्जदार किसान हैं, लेकिन सभी किसानों का प्रीमियम अभी तक बैंकों द्वारा बीमा कंपनियों तक जमा नहीं कराया गया है।
कम प्रीमियम से बढ़ा रुझान
इस खरीफ सीजन में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को बड़ी राहत मिली है। पिछले वर्ष जहां किसानों को 592 रु. हेक्टेयर प्रीमियम भरना पड़ता था, वहीं इस वर्ष यह राशि घटाकर मात्र 60 रु. प्रति हेक्टेयर कर दी गई है। प्रीमियम के कारण अधिक से अधिक किसान योजना से जुड़ रहे हैं। गोंदिया जिले में अब तक अर्जदार व गैर-अर्जदार ऐसे कुल 1 लाख 48 हजार 253 किसानों ने 73 हजार 553.6 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलों के लिए बीमा सुरक्षा ली है। कृषि विभाग को उम्मीद है कि अंतिम तिथि तक जिले के लगभग सभी किसान इस योजना का लाभ उठाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: दुबई से संचालित अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, गोवा से 12 गिरफ्तार
यवतमाल में बीएचएमएस-सीसीएमपी पंजीकरण के विरोध में डॉक्टरों का मोर्चा, तीसरे दिन भी आंदोलन जारी
रेलवे के नए नियम लागू: महिलाओं के डिब्बे में घुसने पर 2,500 रुपये जुर्माना, बिना टिकट यात्रा पर भी सख्ती
मदर डेयरी भूमि प्रस्ताव पर अकोला मनपा में हंगामा, शिवसेना पार्षद सागर भारुका 15 दिन के लिए निलंबित
योजना का लाभ लें
गोंदिया जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी निलेश कानवडे ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक बढ़ाई गई है। अब किसानों के पास आवेदन के लिए चार दिनों का अतिरिक्त समय है, जिससे आवेदन की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है। किसान अपनी फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में फसल बीमा योजना का लाभ लें और अपनी फसलों को सुरक्षित करें।
ये भी पढ़े: जर्जर हुए गोंदिया के 40 साल पुराने सरकारी छात्रावास, 570 विद्यार्थियों की सुरक्षा पर मंडराया रहा खतरा
कर्जदार किसानों को भी मिलेगा लाभ
यह कर्जदार किसान भी योजना में शामिल हो पाए हैं। वहीं, 1 लाख 38 हजार 654 गैर-कर्जदार किसानों ने फसल बीमा योजना के लिए आवेदन किया है। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में इस योजना के तहत जिले से 56 हजार 812 किसानों ने आवेदन किया था, जबकि इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 64 हजार 300 किसानों तक पहुंच गई है।
Gondia 64300 farmers crop insurance pm fasal bima 10 august
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छोटे पर्दे पर जल्द शुरू होगा The Traitors , श्वेता तिवारी से लेकर मल्लिका शेरावत तक फिर शुरू होगा धोखे का खेल
Aug 07, 2026 | 03:16 PMBhojpuri Bawaal: पवन सिंह पर काजल राघवानी का गंभीर आरोप, जानिए सेट पर क्या हुआ था उस दिन
Aug 07, 2026 | 03:16 PMगोंदिया में 64,300 किसानों ने कराया फसल बीमा, आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक बढ़ी
Aug 07, 2026 | 03:14 PMउज्जैन पहुंची इंदौर हादसे वाली मादा हाथी ‘राजलक्ष्मी’, प्रबंधन बोला- हादसे की वजह लापरवाही थी, हाथी नहीं
Aug 07, 2026 | 03:10 PM‘मेरी क्रेविंग थी, पर उनकी थी इंसानियत’… बेंगलुरु की लड़की ने ऑटो ड्राइवर को खिलाई आइसक्रीम, छोटी-सी दयालुता
Aug 07, 2026 | 03:07 PMOh My Dog Review: पंकज त्रिपाठी की फैमिली फिल्म में डॉग्स ने जीता दिल, लेकिन कहानी ने किया निराश
Aug 07, 2026 | 03:02 PMमुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: दुबई से संचालित अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, गोवा से 12 गिरफ्तार
Aug 07, 2026 | 03:00 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM













