-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Ujjain »
- Rajlakshmi Elephant Reaches Ujjain After Indore Incident Management Claim
उज्जैन पहुंची इंदौर हादसे वाली मादा हाथी ‘राजलक्ष्मी’, प्रबंधन बोला- हादसे की वजह लापरवाही थी, हाथी नहीं
- Reported By: अजय नीमा | Edited By: प्रीतेश जैन
Indore Elephant Incident : इंदौर में ऑटो चालक की मौत के बाद चर्चा में आई मादा हाथी राजलक्ष्मी को उज्जैन लाया गया। आश्रम प्रबंधन ने दावा किया कि हादसे की वजह हाथी नहीं बल्कि लापरवाही थी।

उज्जैन पहुंची हथिनी राजलक्ष्मी (फोटो सोर्स- नवभारत)
Ujjain Rajlakshmi Elephant: इंदौर के राजनगर क्षेत्र में 26 जुलाई को ऑटो चालक विजय होलकर की मौत के बाद चर्चा में आई 26 वर्षीय मादा हाथी ‘राजलक्ष्मी’ को अब वापस उज्जैन लाया गया है। हाथी के उज्जैन पहुंचने के बाद लोगों में उसे देखने की उत्सुकता है, वहीं हादसे को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। आश्रम प्रबंधन का कहना है कि हादसे के बाद वन विभाग की सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने और आवश्यक अनुमति मिलने के बाद ही हाथी को उज्जैन लाया गया है।
निर्मोही अखाड़े के व्यवस्थापक ने बताया कि राजलक्ष्मी पूरी तरह स्वस्थ है और उसके सभी दस्तावेज, माइक्रोचिप तथा अन्य आवश्यक रिकॉर्ड विधिवत दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि हाथी को वापस लाने से पहले वन विभाग की निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया। फिलहाल उसे आश्रम परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है।
प्रबंधन ने हादसे को लेकर रखा अपना पक्ष
आश्रम प्रबंधन का दावा है कि इंदौर में हुई घटना के दौरान मृतक विजय होलकर को कई बार हाथी राजलक्ष्मी से दूरी बनाए रखने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन उसने बात नहीं मानी। व्यवस्थापक के अनुसार, युवक के शरीर से शराब की गंध आने के कारण हाथी उत्तेजित हो गई थी और इसी दौरान हादसा हुआ। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और घटना की परिस्थितियों को लेकर संबंधित एजेंसियों की जांच और रिकॉर्ड ही अंतिम आधार होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
जंगल में हाथी के सामने कार दौड़ाती रही महिला, लगातार बजाती रही हॉर्न; लोगों ने कहा- ‘जान से खेलना पड़ा भारी’
गरिमा अभियान: स्कूल-कॉलेजों के बाहर पुलिस की चेकिंग, छात्राओं से छेड़छाड़ करने वालों पर कार्रवाई
सीहोर में आस्था पर गंदे पानी की मार, सीवेज मिले पानी से भगवान शिव का जलाभिषेक करने को मजबूर श्रद्धालु
इंदौर पुलिस बनी फरिश्ता! चलती बाइक से गिरे छात्र को मौके पर दिया CPR, पुलिसकर्मी की तत्परता से बची युवक की जान
‘राजलक्ष्मी का स्वभाव शांत है’
प्रबंधन का कहना है कि राजलक्ष्मी पहले भी हैदराबाद में एक फिल्म की शूटिंग में शामिल हो चुकी है, जहां बड़ी संख्या में लोगों के बीच रहने के बावजूद कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। उनका कहना है कि हाथी स्वभाव से शांत है और उसे किसी प्रकार की मानसिक या शारीरिक समस्या नहीं है। सुरक्षा की दृष्टि से उसे जंजीर से बांधकर रखा जाता है, ताकि वह अनजाने में कहीं निकलकर किसी प्रकार की दुर्घटना का कारण न बने।
ये भी पढ़ें : गरिमा अभियान: स्कूल-कॉलेजों के बाहर पुलिस की चेकिंग, छात्राओं से छेड़छाड़ करने वालों पर कार्रवाई
लोगों से सावधानी बरतने की अपील
राजलक्ष्मी के उज्जैन पहुंचने के बाद आश्रम में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रबंधन ने श्रद्धालुओं और आगंतुकों से अपील की है कि वे हाथी के पास जाने या उसे कुछ भी खिलाने से पहले महावत और आश्रम प्रबंधन के निर्देशों का पालन करें। उनका कहना है कि सुरक्षा नियमों का पालन करने से इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकता है।
Rajlakshmi elephant reaches ujjain after indore incident management claim
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन पहुंची इंदौर हादसे वाली मादा हाथी ‘राजलक्ष्मी’, प्रबंधन बोला- हादसे की वजह लापरवाही थी, हाथी नहीं
Aug 07, 2026 | 03:10 PM‘मेरी क्रेविंग थी, पर उनकी थी इंसानियत’… बेंगलुरु की लड़की ने ऑटो ड्राइवर को खिलाई आइसक्रीम, छोटी-सी दयालुता
Aug 07, 2026 | 03:07 PMOh My Dog Review: पंकज त्रिपाठी की फैमिली फिल्म में डॉग्स ने जीता दिल, लेकिन कहानी ने किया निराश
Aug 07, 2026 | 03:02 PMमुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: दुबई से संचालित अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, गोवा से 12 गिरफ्तार
Aug 07, 2026 | 03:00 PMFestival Skincare Tips: त्योहार से पहले ऐसे करें स्किन को तैयार, बिना मेकअप ही चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो
Aug 07, 2026 | 02:58 PMप्रयागराज आने से पहले राहुल गांधी का बड़ा हमला- यह सरकार झुकती है, बस आवाज एक साथ उठनी चाहिए
Aug 07, 2026 | 02:56 PMयवतमाल में बीएचएमएस-सीसीएमपी पंजीकरण के विरोध में डॉक्टरों का मोर्चा, तीसरे दिन भी आंदोलन जारी
Aug 07, 2026 | 02:54 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM














