-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Geetanjali Express Murder Accused Caught
गीतांजली एक्सप्रेस से भाग रहा था हत्या का आरोपी, RPF ने दबोचा, जानें कैसे खुला राज
- Written By: आकाश मसने
Gondia News: हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस से एक हत्या का आरोपी भाग रहा था। सूचना पर RPF गोंदिया और टास्क टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रेन की चेकिंग शुरू की और उसे गिरफ्तार किया।

पकड़े गए आरोपी के साथ आरपीएफ अधिकारी (फोटो नवभारत)
APF Arrested Murder Accused: एक हत्या आरोपी गाड़ी क्र. 12860 हावड़ा-मुंबई (गीतांजली एक्सप्रेस) से छत्तीसगढ़ के रायपुर से भागकर जा रहा था। मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपचंद्र आर्य को मोबाइल के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता सिन्हा इसकी दी। इसके आधार पर कार्यवाही करते हुए, मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया प्रभारी के नेतृत्व में मंडल टॉस्क टीम, अपराध गुप्तचर शाखा गोंदिया की संयुक्त टीम को तत्काल हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस को चेकिंग के लिए आदेशित किया गया।
गीतांजली एक्सप्रेस के गोंदिया स्टेशन पहुंचते ही चेकिंग शुरू की गई। इस दौरान पता चला कि आरोपी गोंदिया रेलवे स्टेशन उतर गया है। इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए व्हाटसप में प्राप्त आरोपी का फोटो के आधार पर सीसीटीवी फुटेज को विशेषज्ञ टीम उपनिरीक्षक दीपक कुमार, महिला आरक्षक ज्योति बाला, जया यूके के द्वारा CCTV का गहन छानबीन व विश्लेषण किया।
आरोपी गाड़ी क्र. 12860 हावडा-मुबई गीतांजली एक्सप्रेस से उतरकर गाड़ी क्र. 07051 चेरापल्ली-रकसौल एक्सप्रेस के सामने वाले एसएलआर कोच में चढ़ते हुए देखा गया, जो कि दुर्ग के तरफ जा रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में ‘हीरा स्वीट्स’ पर FDA का हथौड़ा! गंदगी और गंभीर अनियमितताएं मिलने पर खाद्य व्यवसाय लाइसेंस निरस्त
गड़चिरोली में बड़ा हादसा टला; एटापल्ली में चलती बस का पिछला हिस्सा टूटकर सड़क पर गिरा, टेप के भरोसे चल रही थी
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की ‘मिसिंग लिंक’ टनल के पास भूस्खलन, विपक्ष ने उठाए सवाल, MSRDC ने कहा- प्राकृतिक आपदा
मुंबई में भारी बारिश में लोगों की मदद करने सड़क पर उतरा स्पाइडरमैन, देखें तस्वीरें
डोंगरगढ़, राजनांदगांव को रखा गया था अलर्ट पर
इसके बाद कार्रवाई करते हुए चेरापल्ली-रकसौल एक्सप्रेस गाड़ी में गोंदिया टास्क टीम के 2 बल सदस्य प्रधान आरक्षक एमके वाघे, एचआर लाडे को ब्रीफ कर उक्त गाड़ी में रवाना कर पोस्ट डोंगरगढ़, राजनांदगांव को अलर्ट कर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल रायपुर को पोस्ट प्रभारी दुर्ग को इस संबंध में अवगत कराने व आवश्यक कार्यवाही के लिए सूचित किया गया। साथ ही आरोपी का फोटो व वीडियो प्रभारी निरीक्षक गोंदिया एनपी पांडे ने प्राप्त कर उन्हें दिया गया।
यह भी पढ़ें:- आतंक मचाने वाली बाघिन पकड़ी गई, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस, दो दिन पहले किसान पर किया था हमला
मंदिर हसौद थाने में मामला दर्ज
दुर्ग गाड़ी पहुंचने पर आरोपी को रेलवे सुरक्षा बल टास्क टीम नागपुर, रेलवे सुरक्षा बल दुर्ग, रायपुर मंडल व शासकीय रेलवे पुलिस सयुंक्त टीम द्वारा पकड़ लिया गया है। पूछताछ पर उसने अपना नाम रायपुर जिले के मंदिर हसौद निवासी करण कार्तिक पोर्ते (26) बताया।
उसके खिलाफ मंदिर हसौद थाने में मामला दर्ज है। उसने बताया कि वह 6 सितंबर को इलाज के लिए जेल से AIIMS रायपुर लाया गया था तथा जेल प्रहरी को चकमा देकर फरार हो गया। इसकी सूचना आरपीएफ के उच्च अधिकारियों को दी गई। पोस्ट प्रभारी दुर्ग द्वारा मंदिर हसौद थाना प्रभारी को पकड़े गए आरोपी का फोटो भेजने पर उक्त आरोपी की पुष्टि की।
Geetanjali express murder accused caught
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में ‘हीरा स्वीट्स’ पर FDA का हथौड़ा! गंदगी और गंभीर अनियमितताएं मिलने पर खाद्य व्यवसाय लाइसेंस निरस्त
Jul 08, 2026 | 11:22 AMइस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AMगड़चिरोली में बड़ा हादसा टला; एटापल्ली में चलती बस का पिछला हिस्सा टूटकर सड़क पर गिरा, टेप के भरोसे चल रही थी
Jul 08, 2026 | 11:15 AMग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, ड्राइविंग सीख रही महिला की कार ने 5 बच्चों को मारी टक्कर; एक की हालत गंभीर
Jul 08, 2026 | 11:14 AMमुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की ‘मिसिंग लिंक’ टनल के पास भूस्खलन, विपक्ष ने उठाए सवाल, MSRDC ने कहा- प्राकृतिक आपदा
Jul 08, 2026 | 11:06 AMDada- The Sourav Ganguly Story: सौरव गांगुली के अवतार में छाए राजकुमार राव, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
Jul 08, 2026 | 11:03 AMनीमच CRPF परिसर में दर्दनाक हादसा: सीवरेज चैंबर में जहरीली गैस से 2 मजदूरों की मौत, कंपनी पर लापरवाही का आरोप
Jul 08, 2026 | 11:03 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM











