- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Digital School Being Set Up In Hut Open Wrist Of Zp Education Department
झोपड़ी में लग रही डिजिटल शाला, जिप शिक्षा विभाग की खुली कलई
- Written By: नवभारत डेस्क

गोंदिया. जिला परिषद के शिक्षा विभाग को डिजिटल शाला के नाम से वाहवाही मिली थी. इसके बावजूद जिप शालाओं की वर्तमान तस्वीर से शिक्षा विभाग की कलई खुल गई है. जिले की गोरेगांव पंस अंतर्गत कन्हारटोला (पिंडकेपार) स्थित जिप डिजिटल शाला एक झोपडी में लग रही है. तंत्रज्ञान के युग में और 21वीं सदी में भी विद्यार्थी भौतिक सुविधा के लिए तरस रहे है. जबकि जिप का शिक्षा विभाग वाहवाही लूटने में लगा है. इस सब के चलते विद्यार्थियों का शैक्षणिक नुकसान हो रहा है. इसके लिए स्वयं शिक्षा विभाग की जिम्मेदार है. जिले में जिप के शिक्षा विभाग के मातहत चलने वाली प्राथमिक शालाओं को डिजिटल शालाओं का स्वरूप दिया गया है.
जिले की सभी शालाओं के प्रवेश द्वारा पर जिप डिजिटल शाला के फलक लगाए गए है. विशेष बात यह है कि इस उपक्रम के नाम पर जिप के शिक्षा विभाग की शासन ने सराहना भी की है. लेकिन प्रत्यक्ष में वास्तविकता कुछ और ही है. अधिकांश डिजिटल शालाओं में भौतिक सुविधा सहित डिजिटल सेवा उपलब्ध नही है. कुछ शालाओं की विद्युत पूर्ति खंडित है. जिससे शालाओं में डिजिटल की जानकारी नही मिल रही है.
इसका उदाहरण गोरेगांव पंस अंतर्गत पिंडकेपार ग्रापं की कन्हारटोला इस ग्राम की जिप डिजिटल प्राथमिक शाला है. कन्हारटोला स्थित डिजिटल शाला कक्षा पहली से चौथी तक है. इसमें 14 विद्यार्थी शिक्षा ले रहे है. लेकिन शाला की इमारत पुर्णत: जीर्ण होने से अब शाला एक झोपडीनुमा घर में लगाई जा रही है. इस तरह की शाला से किसी भी प्रकार का शैक्षणिक वातावरण निर्माण नही हो रहा है. यह विद्यार्थियों के भविष्य के साथ एक तरह का मजाक है. इसके बावजूद स्वयं शिक्षा विभाग ही ओर दुर्लक्ष कर रहा है. जिले की शालाओं को मिले डिजिटल की पहचान पर भी संकट निर्मित हो रहा है.
सम्बंधित ख़बरें
गांव-गांव सियासी हलचल चरम पर, ZP-PS चुनाव का आखिरी दिन; 7 फरवरी को मतदान
अकोला की 170 स्कूलों की RTE पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण, 1883 सीटों पर गरीब बच्चों को मिलेगा मौका
गोंदिया जिले में 203 कक्षा कमरों का निर्माण, जल्द ही पुरानी इमारत को गिराकर बनाई जाएगी नई इमारत
5 चरणों में 175 स्कूलों का मेकओवर; मुख्यमंत्री फडणवीस के ‘स्कूल ट्रांसफॉर्मेशन’ ने बदली गड़चिरोली की सूरत
अनेक कक्षाएं टूटी
जिप एक ओर जहां डिजिटल शालाओं की वाहवाही कर रही है वहीं दुसरी ओर अनेक शालाओं में कक्षाएं टूट फूट हो गई है. इसमें कुछ शालाओं में नई इमारत निर्माण कार्य को मंजूरी दी गई है. इसके बाद भी जीर्ण होने वाली कक्षाएं जमीनदोज होने के मार्ग पर है.
Digital school being set up in hut open wrist of zp education department
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 22 February 2026: रविवार को चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत! मकर राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता
Feb 22, 2026 | 05:00 AMWorld Thinking Day: आखिर क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड थिंकिंग डे? जानें इसके पीछे की कहानी और महत्व
Feb 22, 2026 | 04:07 AMकम बजट में मिलेगा AI का कमाल? OpenAI ला सकता है कैमरा वाला स्मार्ट स्पीकर, घर बैठे बदलेगा टेक्नोलॉजी का अनुभव
Feb 22, 2026 | 03:53 AMक्रिकेट मैच में गजब कारनामा, बल्लेबाज ने छोड़ी गेंद लेकिन हो गया छक्का, शॉट ऐसा कि सब रह गए दंग! देखें वीडियो
Feb 21, 2026 | 11:49 PMIND vs SA: क्या संजू लेंगे अभिषेक की जगह? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग XI पर दिया बड़ा बयान
Feb 21, 2026 | 11:19 PMसीधी में बारात के दौरान बवाल, घराती-बराती भिड़े, लाठी-डंडे चले, तीन घायल
Feb 21, 2026 | 11:02 PMINDW A vs BANW A Final: खिताबी जंग में भारत के सामने बांग्लादेश, जानें मुकाबले से जुड़ी A टू Z जानकारी
Feb 21, 2026 | 10:33 PMवीडियो गैलरी

मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM
अलीगढ़ में मानवता शर्मसार! बीमार दलित छात्रा से शौचालय साफ कराने का दबाव, इनकार करने पर गालियां और पिटाई
Feb 21, 2026 | 03:25 PM
‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM














