Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जमीन विवाद में दंपति पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, पुलिस संरक्षण और निष्पक्ष जांच की मांग

Land Dispute Attack: आमगांव के मुंडीपार गांव में जमीन विवाद के चलते दंपति पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया, जिसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस संरक्षण और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Dec 30, 2025 | 05:08 PM

Land Dispute Attack:आमगांव के मुंडीपार गांव (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Aamgaon Crime News: ग्राम मुंडीपार में लंबे समय से चले आ रहे खेत-जमीन विवाद के चलते एक युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया। हमले के दौरान मौके पर मौजूद उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। यह घटना 15 दिसंबर की सुबह करीब 10.30 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन अब भी उसे जान का खतरा बना हुआ है।

पीड़ितों की पहचान मुंडीपार निवासी सुरेश हंसराज मेश्राम (39) और उनकी पत्नी रेखा सुरेश मेश्राम (33) के रूप में हुई है। घटना के बाद सुरेश मेश्राम ने आमगांव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस द्वारा समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

आरोपियों से लगातार मिल रही धमकियां

पुलिस कार्रवाई में हो रही देरी और आरोपियों से लगातार मिल रही धमकियों के चलते सुरेश मेश्राम ने 26 दिसंबर को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के कार्यालय में आयोजित चर्चा के दौरान अपनी आपबीती साझा की।

उन्होंने बताया कि उनके चाचा हेमराज चिंतामन मेश्राम के साथ वर्षों से खेती की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते 14 दिसंबर 2020 को भी मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। सुरेश मेश्राम का आरोप है कि इस बार हमलावरों का उद्देश्य उन्हें जान से मारने का था और उनके पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश रची जा रही है।

ये भी पढ़े: गोंदिया में साकरीटोला-ठाणा मार्ग का पुल धंसा, प्रशासन को बड़ी दुर्घटना का इंतजार, जनता परेशान

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिससे मामले की गंभीरता साफ नजर आती है। इसके बावजूद पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ठोस जांच करने के बजाय उन पर ही दबाव बना रही है। इस संबंध में पुलिस से संपर्क करने पर आमगांव थाने के हेड कांस्टेबल बर्वे ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

हालांकि जांच में हो रही देरी को लेकर वे कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से तत्काल पुलिस संरक्षण, आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में सख्त कार्रवाई, और मामले की निष्पक्ष व तेज जांच की मांग की है।

Aamgaon land dispute couple attacked with axe police protection demand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 30, 2025 | 05:08 PM

Topics:  

  • Crime
  • Gondia News
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

पुलिस ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर, 127 आरोपी गिरफ्तार, 65 मामलों में 93.72 लाख रुपए का माल जब्त

2

Chandrapur News: भाजपा-कांग्रेस को छोड़कर सभी दलों ने खुले रखे दरवाज़े, नामांकन का अंतिम दिन

3

थर्टी फर्स्ट पर गड़चिरोली पुलिस की पैनी नजर, प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी, गश्त बढ़ाई जाएगी

4

BMC Election 2026: मतदान प्रक्रिया को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.