- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia Tiger Death Well Drowning Tirora Nntr Forest Department Update
गोंदिया में पानी की तलाश में निकले बाघ की कुएं में डूबने से मौत, तिरोड़ा के सर्रा माल्ही में घटना से हड़कंप
गोंदिया जिले की तिरोड़ा तहसील में पानी और शिकार की तलाश में निकला एक 4-5 वर्षीय बाघ बिना मुंढेर के कुएं में गिर गया। दम घुटने से बाघ की मौत हो गई, जिसके बाद वन विभाग ने शव का अंतिम संस्कार किया।

Gondia Wildlife News: गोंदिया पानी और शिकार की खोज में निकले बाघ की कुंए के पानी में डूबने से मौत हो गई। यह घटना रविवार को सुबह 10 बजे प्रकाश में आई। यह घटना नवेगांवनागझिरा व्याघ्र प्रकल्प अंतर्गत गोंदिया जिले की तिरोड़ा तहसील अंतर्गत आनेवाले चोरखमारा परिसर के सर्रा माल्ही में घटित हुई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पंचनामा किया। शव विच्छेदन व जांच पूरी होने के पश्चात रविवार को ही बाघ का अंतिम संस्कार किया गया।
बाघ की उम्र 4 से 5 वर्ष बताई जा रही है। ग्रीष्मकाल में पानी व शिकार की तलाश में वन्यजीव गांवों की ओर रुख करते हैं। लेकिन गांवों में स्थित बिना मुंढेर के कुओं में वे गिर जाते हैं। इस तरह की घटनाएं जिले में कई बार घटित भी हो चुकी है।
ऐसी एक घटना रविवार, 12 अप्रैल को तिरोड़ा तहसील के ग्राम सर्रा माल्ही में घटित हुई। गोंदिया के नवेगांवनागझिरा व्याघ्र प्रकल्प कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार तिरोड़ा तहसील के वड़ेगांव वन क्षेत्र अंतर्गत माल्ही बीट में आनेवाले कोडेलोहारा निवासी रुपचंद इसान कावड़े के खेत जमीन में स्थित बिना मुंढेर के कुंए में शिकार अथवा पानी की तलाश में 4 से 5 वर्षीय बाघ गिर गया।
सम्बंधित ख़बरें
मुर्तिजापुर में गोवंश की हड्डियों का अवैध परिवहन पकड़ाया; 2,290 किलो हड्डियों के साथ बोलेरो जब्त, 3 गिरफ्तार
अमरावती में पाइप्ड गैस नेटवर्क का विस्तार तेज; तपोवन में मुख्य स्टेशन, घर-घर PNG कनेक्शन की तैयारी
समृद्धि एक्सप्रेसवे पर बैटरियों से भरे ट्रक में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
नवेगांव-नागझिरा व्याघ्र प्रकल्प का विस्तार: 1,850 वर्ग किमी क्षेत्र, 1 मई से 4 नए गेटों के साथ सफारी शुरू
जिलाधीश डॉ. गोंदावले ने लिया जायजा बाघ की मौत होने की जानकारी मिलते ही नवेगांवनागझिरा व्याघ्र प्रकल्प के उपसंचालक प्रीतमसिंह कोड़ापे, तिरोड़ा के सहायक वन संरक्षक विजय धांडे, नवेगांवनागझिरा के सहायक वन संरक्षक मनीषा चव्हाण, तिरोड़ा के वन क्षेत्र अधिकारी रवि कमल भगत, उमरझरी वन क्षेत्र अधिकारी टेंभरे के नेतृत्व में नवेगांवनागझिरा व्याघ्र प्रकल्प की आरआरटी टीम बचाव पथक व भंडारा वन विभाग की आरआरटी टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
टीम के मौके पर पहुंचने के बाद बाघ की मृत्यु होने की पुष्टि हुई। गोंदिया के जिलाधीश डॉ. मंगेश गोंदावले ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। आरआरटी टीम ने बाघ के शव को सुरक्षा पूर्वक कुंए से बाहर निकाला। बाघ के शव का शव विच्छेदन राष्ट्रीय व्याघ्र संवर्धन प्राधिकरण के मार्गदर्शक सूचना के अनुसार किया गया।
Gondia tiger death well drowning tirora nntr forest department update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
असम में ‘सबसे युवा’ उम्मीदवार पर पुलिस का शिकंजा! कुनकी चौधरी से की पूछताछ, कैंपेन टीम पर लगे यह गंभीर आरोप
Apr 12, 2026 | 08:38 PMLSG vs GT: निकोलस पूरन ने अपनी ही टीम के कप्तान को छोड़ा पीछे, IPL में बनाया यह जबरदस्त रिकॉर्ड
Apr 12, 2026 | 08:38 PMDhurandhar 2 Collection: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी जलवा जारी, डकैत और प्रोजेक्ट हेल मैरी रह गए पीछे
Apr 12, 2026 | 08:28 PMMI vs RCB: दिग्गज गायिका आशा भोसले के सम्मान में खिलाड़ियों ने बांधी काली पट्टी, नम आंखों से दी विदाई
Apr 12, 2026 | 08:15 PMUstaad Bhagat Singh Netflix Release: उस्ताद भगत सिंह अब OTT पर मचाएगी धमाल, इस दिन नेटफ्लिक्स पर देगी दस्तक
Apr 12, 2026 | 08:11 PMसेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों की बंपर कमाई, एक हफ्ते में 4.13 लाख करोड़ का इजाफा; निवेशकों की चांदी!
Apr 12, 2026 | 08:07 PMआशा भोसले को नम आंखों से विदाई, सांसद अनिल बोंडे बोले-उनकी आवाज़ अमर रहेगी
Apr 12, 2026 | 08:07 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PM
‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM














