मुर्तिजापुर में गोवंश की हड्डियों का अवैध परिवहन पकड़ाया; 2,290 किलो हड्डियों के साथ बोलेरो जब्त, 3 गिरफ्तार

अकोला के मुर्तिजापुर में पुलिस ने दर्यापुर नाका पर नाकाबंदी कर गोवंश की हड्डियों से भरा बोलेरो वाहन जब्त किया। 5.34 लाख के माल के साथ 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज।
akola-789
Published on
Updated on

Akola Crime News: अकोला मुर्तिजापुर शहर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के दर्यापुर नाका पर गोवंशों की हड्डियों के अवैध परिवहन का मामला सामने आया है।

पुलिस ने बोलेरो पिकअप वाहन से बड़ी मात्रा में हड्डियां बरामद कर 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में 5.34 लाख का माल जब्त किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर दर्यापुर नाका पर नाकाबंदी की गई।

कारंजा से दर्यापुर की ओर जा रहे बोलेरो पिकअप वाहन क्र।एमएच27 डीटी1324 को रोककर जांच की गई। वाहन के पिछले हिस्से में लगभग 2,290 किलो गोवंश हड्डियां मिलीं, जिनकी अनुमानित कीमत 34,350 बताई गई। इसी तरह जब्त की गयी संबंधित बोलेरो वाहन की कीमत लगभग 5 लाख है।

इस प्रकार पुलिस ने कुल 5,34,350 रु. का माल जब्त किया। आरोपियों के पास हड्डियों के परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। बशीर खान अजीज खान, मोहम्मद इर्शाद मोहम्मद इक्बाल, अब्दुल हकीम अब्दुल अजीज, के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक अजीत जाधव के मार्गदर्शन में की गई। आगे की जांच एएसआई गजानन थाटे कर रहे हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध परिवहन और इस प्रकार के गैरकानूनी कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com