-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Vijay Deverakondas Film Complaint Lodged With Police In Sironcha
मंदिर में रोमांस का सीन! विजय देवरकोंडा की फिल्म पर बवाल, गड़चिरोली में शिकायत
- Written By: आंचल लोखंडे
शुक्रवार को सिरोंचा पुलिस थाने में उनके खिलाफ एक लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया गया कि फिल्म के एक गाने में मंदिर जैसी पवित्र संरचना में प्रेम और अश्लील दृश्य फिल्माए गए हैं।

विजय देवरकोंडा के खिलाफ पुलिस में शिकायत (सौजन्यः सोशल मीडिया)
गड़चिरोली: क्या फिल्मों में मनोरंजन के नाम पर धार्मिक भावनाओं का अपमान जायज है, यही सवाल महाराष्ट्र के गड़चिरोली जिले के सिरोंचा में गूंज उठा है। दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की नई फिल्म फैमिली स्टार पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। शुक्रवार को सिरोंचा पुलिस थाने में उनके खिलाफ एक लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया गया कि फिल्म के एक गाने में मंदिर जैसी पवित्र संरचना में प्रेम और अश्लील दृश्य फिल्माए गए हैं। शिकायतकर्ताओं ने इसे हिंदू धर्म और संस्कृति का घोर अपमान बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं ने कहा कि फिल्म में जो सेट दिखाया गया है वह पूरी तरह से मंदिर जैसा दिखता है। उसमें नायक-नायिका के बीच रोमांटिक, अश्लील और आपत्तिजनक दृश्य फिल्माए गए हैं। स्थानीय संगठनों के नेताओं ने आरोप लगाया की, “मंदिर हमारी आस्था का केंद्र है। वहां देवता की मूर्तियां और पूजा का माहौल दिखाकर ऐसे प्रेम दृश्य फिल्माना हिन्दू समाज का अपमान है। यह न सिर्फ अशोभनीय है बल्कि हमारी परंपराओं का भी मजाक है।” लोगों का कहना है कि फिल्म निर्माताओं ने जानबूझकर सनसनी और प्रचार के लिए धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला कंटेंट डाला है।
सिरोंचा पुलिस थाने में दर्ज हुई लिखित शिकायत
शिकायत मिलने के बाद सिरोंचा पुलिस ने पुष्टि की कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा, “हमें यह लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। हम इसका परीक्षण कर रहे हैं। कानून के अनुसार जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।” हालांकि खबर लिखे जाने तक इस मामले में कोई औपचारिक प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज नहीं की गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
Samantha Ruth Prabhu Babymoon: बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं सामंथा, वेकेशन की तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल
Jana Nayagan Update: थलपति विजय की फिल्म ‘जन नेता’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
भूमि अधिग्रहण के विरोध में गडचिरोली के छात्र स्कूल लौटे, आंदोलन फिर शुरू करने की चेतावनी
Gadchiroli News: चंद्रपुर से अलग हुआ गडचिरोली डाक मंडल, आज से नई प्रशासनिक व्यवस्था लागू
स्थानीय संगठनों ने दी चेतावनी-माफी मांगो या विरोध झेलो
इस विवाद ने स्थानीय स्तर पर उबाल ला दिया है। कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने फिल्म के निर्माता और विजय देवरकोंडा से सार्वजनिक माफी की मांग की है। उनका कहना है, “अगर यह दृश्य फिल्म से नहीं हटाया गया और माफी नहीं मांगी गई, तो हम बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह हमारे धर्म का अपमान है जिसे हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।” कुछ संगठनों ने सोशल मीडिया पर भी मोर्चा खोल दिया है और हैशटैग चलाकर फिल्म के बहिष्कार की अपील की है।
कल्कि 2898 AD के 1 साल पूरे, फिल्म के क्रेज ने मजबूत की प्रभास की फैन फॉलोइंग
सोशल मीडिया पर भी गुस्सा, वीडियो क्लिप वायरल
फिल्म के उस कथित विवादित गीत का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई लोग इसे शेयर कर गुस्सा जता रहे हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा
“फिल्म वाले मनोरंजन के नाम पर कुछ भी परोस रहे हैं। मंदिर में अश्लीलता दिखाना किसी भी धर्म के साथ किया जाता तो इतना ही गलत होता।” इस क्लिप पर हजारों कमेंट और रीपोस्ट हो चुके हैं।
फिल्म निर्माताओं और अभिनेता विजय देवरकोंडा की चुप्पी
विवाद बढ़ने के बावजूद फिल्म निर्माता दल या अभिनेता विजय देवरकोंडा की ओर से कोई औपचारिक सफाई या प्रतिक्रिया नहीं आई है। फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि इस विवाद से फिल्म को सुर्खियां तो मिली हैं, लेकिन यह बेहद संवेदनशील मामला है जिसमें धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ का आरोप लग रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप भारतीय दंड संहिता की धारा 295-A के तहत आते हैं। हालांकि इस मामले में अभी सिर्फ शिकायत दी गई है, पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है।
धार्मिक भावनाओं का सम्मान
पुलिस अधिकारी का कहना है, “शिकायत की गंभीरता और साक्ष्यों की जांच की जा रही है। संबंधित पक्षों से पूछताछ भी हो सकती है। इसके बाद ही यह तय होगा कि अपराध दर्ज करना है या नहीं।” फिलहाल पूरे सिरोंचा क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और फिल्म निर्माताओं पर नैतिक जिम्मेदारी भी डाल रहे हैं कि वे धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें।
Vijay deverakondas film complaint lodged with police in sironcha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को इस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 16, 2026 | 12:10 AM‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:23 PMआगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PMगैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
Jul 15, 2026 | 11:20 PMगलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PMDhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Jul 15, 2026 | 11:08 PM2027 में योगी नहीं होंगे CM फेस? BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से सियासी भूचाल! बताया कौन बनेगा मुख्यमंत्री
Jul 15, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM
रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM














