-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Aamir Khan Flim Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day Six
‘सितारे जमीन पर’ की छठे दिन भी ताबड़तोड़ कमाई, इतने करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन
- Written By: स्नेहा मौर्या
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज के बाद से हर दिन थिएटर में धमाल मचा रही है। इसी बीच फिल्म के 6वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आया है, तो आइए जानते हैं....

आमिर खान फिल्म (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाल कर रही है। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना चुकी है और वीकडेज़ में भी इसकी कमाई का ग्राफ लगातार बना हुआ है। जल्द ही यह फिल्म अपना पहला सप्ताह पूरा करने जा रही है, और अब तक इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।
रिलीज के छठे दिन, यानी बुधवार को ‘सितारे जमीन पर’ ने लगभग 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह आंकड़ा भले ही फिल्म की शुरुआती कमाई के मुकाबले थोड़ा कम लगे, लेकिन यह लगातार तीसरे दिन है जब फिल्म ने 8 करोड़ या उससे अधिक का बिजनेस किया है। इससे यह साफ जाहिर होता है कि दर्शकों के बीच फिल्म की पकड़ अब भी मजबूत बनी हुई है।
अब तक ‘सितारे जमीन पर’ की कुल कमाई
आपको बता दें, फिल्म ने अपने पहले दिन 10.70 करोड़, दूसरे दिन 19.90 करोड़, तीसरे दिन 26.70 करोड़, चौथे दिन 8.50 करोड़, पांचवें दिन 8.60 करोड़ और छठे दिन 8 करोड़ की जबरदस्त कमाई कर चुकी है। ऐसे में अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 82.40 करोड़ रुपये हो चुका है, जो एक हफ्ते से पहले एक बड़ी उपलब्धि साबित हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Dhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Haiwaan First Look: हैवान का फर्स्ट लुक आउट, अक्षय कुमार और सैफ अली खान के खौफनाक अवतार ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
माधुरी दीक्षित से मिलकर भावुक हुईं वामिका गब्बी, शेयर किया खास फैन-गर्ल मोमेंट, बोलीं- बचपन का सपना हुआ पूरा
गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला के तलाक पर माधुरी ग्रोवर का बड़ा खुलासा, बोलीं- सच सिर्फ वही दोनों जानते हैं
फैंस में बना हुआ है आमिर खान का क्रेज
आमिर खान की फिल्मों की खासियत रही है कि वो सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि एक मैसेज भी देती हैं। ‘सितारे ज़मीन पर’ भी दर्शकों को भावनात्मक रूप से छूने वाली फिल्म साबित हो रही है। यही वजह है कि फिल्म को हर आयु वर्ग से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार इसकी तारीफ कर रहे हैं और थिएटरों में दर्शकों की संख्या अब भी अच्छी बनी हुई है।
क्या 100 करोड़ क्लब में होगी एंट्री?
अगर यही रफ्तार बनी रही तो पहले हफ्ते के अंत तक फिल्म का कलेक्शन 90 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकता है। वीकेंड की वापसी के साथ फिल्म की कमाई में और उछाल आने की संभावना जताई जा रही है।
Aamir khan flim sitaare zameen par box office collection day six
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को इस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 16, 2026 | 12:10 AM‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:23 PMआगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PMगैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
Jul 15, 2026 | 11:20 PMगलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PMDhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Jul 15, 2026 | 11:08 PM2027 में योगी नहीं होंगे CM फेस? BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से सियासी भूचाल! बताया कौन बनेगा मुख्यमंत्री
Jul 15, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM
रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM













