- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Teak Worth Rs 6 28 Lakh Seized In Gadchiroli
तेलंगाना से हो रही थी सागौन की तस्करी, गड़चिरोली में 6.28 लाख रुपये का अवैध चिरान जब्त
Gadchiroli News: सिरोंचा वन क्षेत्र से सागौन तस्करी करते समय वन विभाग ने छापा मार 6.28 लाख रुपये का सागौन और तेलंगाना की एक कार जब्त की। आरोपी रमेश कैरोजू को गिरफ्तार किया गया।
- Written By: आकाश मसने

जब्त सागौन, गिरफ्तार आरोपी व वन विभाग के अधिकारी (फोटो नवभारत)
Teak Seized In Gadchiroli: गड़चिरोली जिले के सिरोंचा वन विभाग अंतर्गत आने वाले आसरअल्ली परिक्षेत्र के जंगल से कार की सहायता से सागौन की तस्करी होने की गोपनीय जानकारी मिलते ही वन कर्मचारियों की टीम ने छापामार कार्रवाई कर 6.28 लाख रुपये का सागौन जब्त किया है। वहीं तेलंगाना की टीसी 12 यूबी-3262 क्रमांक की एक वाहन जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई गुरुवार को तड़के की गई। गिरफ्तार आरोपी का नाम तेलंगाना के आजमनगर निवासी रमेश सत्यनारायण कैरोजू है।
जानकारी के अनुसार सिरोंचा तहसील के आसरअली वनपरिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले कोपेला-सोमनपल्ली जंगल परिसर से कार की सहायता से सागौन की तस्करी होने की जानकारी वनाधिकारियों को मिली। जिसके आधार पर गुरुवार को तड़के वनकर्मचारियों की टीम ने उक्त जंगल परिसर में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान वनकर्मचारियों को एक कार संदिग्ध तरीके से आते हुए दिखाई दी।
वनकर्मी दिखाई देते ही वाहन चालक वाहन लेकर फरार होने का प्रयास कर रहा था। लेकिन वनकर्मचारियों ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त किया। वहीं इस कार्रवाई में 6.28 लाख रुपये का सागौन जब्त कर तेलंगाना निवासी आरोपी को कैरोजु को गिरफ्तार किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
ईंधन संकट: चौथे दिन भी पेट्रोल पंपों पर लगा नो स्टॉक का बोर्ड; प्रशासन के 30% अतिरिक्त आपूर्ति के दावे बेअसर?
मुंबई से सुरजागड तक विकास की नई लकीर; महायुति सरकार ने बिछाया 4 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स का जाल
छत्रपति संभाजीनगर के लिए राहत: जून से 55 MLD अतिरिक्त पानी मिलने का रास्ता साफ, मनपा आयुक्त ने दी जानकारी
उद्योग मंत्री उदय सामंत का बयान, ईंधन संकट पर राजनीति न करें, स्थिति पर केंद्र की है पैनी नजर
यह कार्रवाई सिरोंचा वनविभाग के उपवनसंरक्षक एस नवकिशोर रेड्डी और उपविभागीय वनाधिकारी अक्षय मीना के मार्गदर्शन और वनपरिक्षेत्राधिकारी एसजी सुरपाम के नेतृत्व में की गई। वनविभाग की इस कार्रवाई से सागौन तस्करों में खलबली मच गयी है।
गोकुलनगर से शराब से भरा वाहन जब्त
वहीं गड़चिरोली शहर के गोकुलनगर परिसर में शराब से भरी वाहन खड़ी होने की जानकारी मिलते ही शहर पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर वाहन समेत 4.90 लाख रुपये का माल जब्त किया है। वहीं इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक फरार होने में कामयाब हो गया। गिरफ्तार आरोपियों में गोकुलनगर निवासी प्रमोद दिलीप भोयर (33) और मुकेश प्रकाश बोधलकर (37) का समावेश होकर फरार आरोपी का नाम संदीप प्रदीप बंडी (38) है।
शराब से भरे जब्त वाहन के साथ पुलिसकर्मी
यह भी पढ़ें:- गड़चिरोली में चमत्कार! 6 महीने से कुएं से निकल रहा गर्म पानी और भाप, बुलबुले देख लोग हुए हैरान
जानकारी के अनुसार शहर के गोकुलनगर में शहर पुलिस गस्त कर रही थी। इसी बीच हनुमान मंदिर परिसर में एम। एच। 34 एएम- 6730 क्रमांक की वाहन संदेहास्पद स्थिति में पहुंचकर खड़ी हो गयी। पुलिस द्वारा उक्त वाहन की जांच करने पर वाहन में 1 लाख 20 हजार रुपये की देशी शराब दिखाई दी। जिससे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 लाख 70 हजार रुपये की कार समेत कुल 4 लाख 90 हजार रुपयों का माल जब्त किया है।
घटना स्थल से प्रमोद भोयर और मुकेश बोधलकर को गिरफ्तार किया गया। वहीं संदीप प्रदीप बंडी फरार है। उक्त शराब बंडी की होने की जानकारी पुलिस को मिली। यह कार्रवाई थानेदार विनोद चव्हाण के मार्गदर्शन में डीबी पथक के स्वप्नील कुडावले, स्वदीप मेश्राम, तुषार खोब्रागडे, राजू कलंबे, थामदेव बोभाटे आदि ने की।
Teak worth rs 6 28 lakh seized in gadchiroli
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Mobile Data तुरंत खत्म? घबराइए नहीं, फोन की ये 3 सेटिंग्स बचाएंगी इंटरनेट और पैसा
May 23, 2026 | 03:15 AMAaj Ka Rashifal 23 May 2026: मेष और मीन राशि वालों को मिलेगा राजकीय सम्मान, मकर और कुंभ राशि वाले रहें सावधान
May 23, 2026 | 12:06 AMअमेरिका के खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा, ट्रंप के साथ मीटिंग में दी जानकारी
May 22, 2026 | 11:04 PMधरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PMमेट्रो आई, टैक्सी भी दौड़ी…अब रिक्शा यूनियनों में बढ़ी बेचैनी! काशीगांव मेट्रो स्टेशन पर भीड़ से ट्रैफिक जाम
May 22, 2026 | 10:59 PMट्विशा शर्मा केस: समर्थ सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, वकालत लाइसेंस हुआ सस्पेंड; प्रैक्टिस पर लगी रोक
May 22, 2026 | 10:55 PMक्या बंद होने वाले हैं पेट्रोल पंप? सरकार ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई, LPG सिलेंडर पर भी आया अपडेट
May 22, 2026 | 10:53 PMवीडियो गैलरी

मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM














