- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Sit Probe Into Student Deaths
छात्रों के मृत्यु मामले की SIT जांच करें, आदिवासी संगठन ने दी जिलाधीश कार्यालय पर दस्तक
गड़चिरोली में छात्रों की संदिग्ध मृत्यु पर आदिवासी संगठन ने SIT जांच की मांग की है। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए गए हैं।

Gadchiroli District: गड़चिरोली जिले के विभिन्न तीन स्कूलों में तीन छात्राओं की मृत्यु होने की घटनाएं उजागर हुई है. जिससे जिले के स्कूलों में शिक्षा लेने वाले छात्रों के सुरक्षा का प्रश्न निर्माण हो गया है. भविष्य में इस तरह की घटनाएं न घटे, इसलिए छात्रों के मृत्यु मामले की एसआईटी द्वारा जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें, ऐसी मांग आदिवासी ट्राइबल संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधीश कार्यालय पर दस्तक देकर जिलाधीश को सौंपे ज्ञापन में की है.
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि गड़चिरोली के एकलव्य मॉडल स्कूल में शिक्षारत 11वीं के छात्र की 30 मार्च को संदेहास्पद मृत्यु हुई है. वहीं कुरखेड़ा तहसील अंतर्गत आने वाले वडेगांव स्थित क्रांतिवीर नारायण सिंह उईके आश्रमशाला में कक्षा दूसरी में शिक्षारत छात्र की पानी में डुबने से मृत्यु हुई है. वहीं गड़चिरोली तहसील के पोटेगांव स्थित सरकारी आश्रमशाला में कक्षा 9वीं में शिक्षारत छात्रा की भी संदेहास्पद मृत्यु हुई है.
संबंधित तीनों घटनाएं काफी गंभीर होकर स्कूल प्रबंधन के लापरवाही के कारण घटनाएं घटने की संभावना है. स्कूल परिसर के तालाब, पानी वाली जगह के पास सुरक्षा व्यवस्था नहीं है. स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्रों की देखरेख व नियंत्रण नहीं रखा जाता है. स्कूल प्रबंधन और कर्मचारियों द्वारा अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के कारण घटनाएं घटी है. जिससे इन तीनों घटनाओं की एसआईटी द्वारा जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें. इस समय रेखा तोडासे, शालिनी पेंदाम, स्मिता नैताम, कल्पना नंदेश्वर, रिता गोवर्धन, पोर्णिमा भडके, मंजू आत्राम, मारोती कुलमेथे आदि उपस्थित थे.
सम्बंधित ख़बरें
पश्चिम रेलवे ने बनाया रिकॉर्ड, बेटिकट यात्रियों से वसूला 209.30 करोड़ का जुर्माना
Mumbai Train Diversion: मुंबई सेंट्रल पर 60 दिनों का ब्लॉक, ट्रेनें होंगी प्रभावित
धानापुर के पास भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर पति-पत्नी की मौत, 6 वर्षीय बेटी गंभीर घायल
मुंबई मेट्रो की नई समय-सारिणी, मेट्रो 9 व 2 बी के शुरू होने से बदलेगा समय, 8 अप्रैल से लागू
अन्यथा करेंगे तीव्र आंदोलन
जिले के स्कूलों में छात्रों के सुरक्षा के प्रति पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया है. वहीं कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी भी छात्रों की सुरक्षा के प्रति गंभीरता नहीं बरत रहे है. जिसका नतीजा जिले के विभिन्न तीन स्कूलों के छात्रों की मृत्यु होने की घटनाएं सामने आयी हैं. भविष्य में इस तरह की घटनाएं न घटे, इसलिए तीनों घटनाओं की गंभीरता से जांच करें और मृतक छात्रों के अभिभावकों को न्याय दें, अन्यथा संगठन द्वारा तीव्र आंदोलन किया जाएगा.
सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा
अनेक स्कूलों में सेवासुविधाओं का अभाव है. ऐसे स्थिति में शिक्षाग्रहण करना छात्रों के लिए काफी मुश्किल हो रहा है. बावजूद इसके जिले के छात्र स्कूलों में शिक्षा ले रहे है. लेकिन छात्रों की सुरक्षा के प्रति स्कूल प्रबंधन गंभीर नहीं है. जिसका ताजा उदाहरण तीन छात्रों की मृत्यु है. जिससे छात्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेगा कोन ऐसा प्रश्न भी इस समय उपस्थित किया गया.
Sit probe into student deaths
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जनता की उम्मीदों को ‘थैले’ में भर रहे थे कलेक्टर साकेत मालवीय, तभी सिंधिया ने लगा दी क्लास! देखें पूरी VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:53 PMहोटल नहीं…कार प्रेमियों की जन्नत, जर्मनी के इस अनोखे होटल में बेड नहीं बल्कि लग्जरी कारों में सोते हैं लोग
Apr 06, 2026 | 09:44 PMईरान ने ट्रंप का सीजफायर प्रस्ताव ठुकराया, अब अमेरिका करेगा पावर प्लांट पर भीषण हमला?
Apr 06, 2026 | 09:33 PMबंगाल चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राहुल-प्रियंका समेत यह बड़े नाम शामिल
Apr 06, 2026 | 09:28 PM‘BJP खाली सिलेंडर दे सकती है, भरे हुए नहीं’, अखिलेश यादव का तंज; बोले- चुनाव बाद बढ़ेंगी तेल की कीमतें- VIDEO’
Apr 06, 2026 | 09:27 PMअक्षय तृतीया के दिन चुपचाप करें इन चीजों का दान, पैसों की तंगी हो जाएगी दूर!
Apr 06, 2026 | 09:25 PMअसम की राजनीति में पासपोर्ट और पाकिस्तान का तड़का, पत्नी पर लगे आरोपों पर भड़के CM हिमंता; कांग्रेस को घेरा
Apr 06, 2026 | 09:21 PMवीडियो गैलरी

काशी में इफ्तार के बाद अब ‘बीयर कांड’, डीजे की धुन और हाथों में कैन; गंगा में इस हरकत से फूटा लोगों का गुस्सा
Apr 06, 2026 | 09:17 PM
‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM














