मुंबई मेट्रो की नई समय-सारिणी, मेट्रो 9 व 2 बी के शुरू होने से बदलेगा समय, 8 अप्रैल से लागू

Mumbai Metro New Timetable: मुंबई में मेट्रो लाइन 9 और मेट्रो लाइन 2B के शुरू होने के बाद 8 अप्रैल से नई समय-सारिणी लागू होगी, जिससे  कई रियायती क्षेत्रों की कनेक्टिविटी और यात्रा सुविधा बेहतर होगी।
mumbai metro new timetable line 9 2b from 8 april
Mumbai metro new timetable (सोर्सः सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Mumbai Metro Line 2B: मुंबई, मुंबई मेट्रो की सेवाओं का विस्तार हो रहा है। 7 अप्रैल से नई मेट्रो लाइन ९ और २ बी के शुरू होने पर संशोधित समय-सारिणी से मेट्रो चलेगी। इस उपनगरीय क्षेत्रों में कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

MMRDA ने 8 अप्रैल से प्रमुख मेट्रो कॉरिडोरों पर संशोधित और यात्री-अनुकूल समय-सारिणी लागू की है। यह कदम मेट्रो लाइन 9 (दहिसर पूर्व से काशीगांव) जो ठाणे जिले की पहली मेट्रो लाइन है और मेट्रो लाइन 2 बी (मंडाळे से डायमंड गार्डन, चरण 1) के शुभारंभ के बाद उठाया गया है, जो हार्बर लाइन के महत्वपूर्ण क्षेत्रों तक मेट्रो कनेक्टिविटी प्रदान करती है।

मेट्रो 2 ए व 7 स्वतंत्र कॉरिडोर

इस विस्तार के साथ, मेट्रो लाइन 2 ए और मेट्रो लाइन 7 अब स्वतंत्र कॉरिडोर के रूप में संचालित होंगी,जबकि लाइन 7, लाइन 9 के साथ एकीकृत होकर अंधेरी पूर्व से मीरा-भायंदर तक सीधी और निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

मुख्य बदलाव एक नजर में

मेट्रो लाइन 9 और लाइन 2 बी का संचालन ८ अप्रैल से। लाइन 7 को लाइन 9 के एकीकरण के माध्यम से काशीगांव तक बढ़ाया गया। लाइन 2 ए और लाइन 7 अब अलग-अलग कॉरिडोर के रूप में संचालित होंगे। सभी कॉरिडोर में ट्रेनों की आवृत्ति में सुधार। यात्रियों के यात्रा पैटर्न के अनुसार सरल समय-सारिणी होगी।

कॉरिडोर-वार संचालन

मेट्रो लाइन 2 ए (येलो लाइन) अंधेरी पश्चिम से दहिसर पूर्व मेट्रो लाइन 2 ए अब एक स्वतंत्र कॉरिडोर के रूप में कार्य करेगी, जो अंधेरी पश्चिम और दहिसर पूर्व के बीच कुशल संचालन पर केंद्रित होगी। यहां पहली ट्रेन लगभग सुबह 5:50 बजे और अंतिम ट्रेन लगभग रात 10.35 बजे से रात 11 बजे तक। फ्रीक्वेंसी पीक आवर्स में लगभग 6 मिनट और नॉन-पीक में 8 से 10 मिनट होगी। कुल ट्रिप 289 कार्यदिवस में जबकि शनिवार को 231 और रविवार को 213 ट्रिप होगी।

मेट्रो लाइन 7 एवं लाइन 9 का एकीकरण

एकीकृत रेड लाइन कॉरिडोर गुंदवली से काशीगांव लाइन 9 (चरण 1) के शुभारंभ के साथ, मेट्रो लाइन 7 अब विस्तारित एकीकृत कॉरिडोर के रूप में संचालित होगी। इस मार्ग की लंबाई अब 19.79 किमी। पहली ट्रेन लगभग सुबह 5:30 बजे शुरू होगी जबकि अंतिम ट्रेन लगभग रात 11 बजे। फ्रीक्वेंसी पीक आवर्स में लगभग 5:50 मिनट, नॉन-पीक समय में 8 से 10 मिनट। कार्यदिवस पर कुल ट्रिप 276 जबकि शनिवार को 223 और रविवार को 205 ट्रिप होगी। अंधेरी पूर्व से काशीगांव तक सीधी कनेक्टिविटी होगी।

मेट्रो लाइन 2 बी चरण 1

महाराष्ट्र नगर-मंडाले से देशभक्त एन. जी. आचार्य उद्यान-डायमंड गार्डन, चेंबूर तक मेट्रो लाइन 2 बी (चरण 1) शुरू हो रही है। इस मेट्रो कॉरिडोर की लंबाई 5.38 किमी है। पहली ट्रेन सुबह 6 बजे शुरु होगी। अंतिम ट्रेन लगभग रात 10:15 बजे से 10.30 बजे तक। फ्रीक्वेंसी लगभग हर 9 मिनट 30 सेकंड। इस रूट पर रोजाना 209 ट्रिप होगी।

सुविधाजनक इंटरचेंज

यात्री दहिसर स्टेशन पर मेट्रो लाइन 2 ए और लाइन 7 के बीच बिना भुगतान क्षेत्र से बाहर निकले आसानी से इंटरचेंज कर सकेंगे, जिससे संचालनात्मक अलगाव के बाद भी सुगम ट्रांसफर सुनिश्चित होगा। मेट्रो की अधिक फ्रीक्वेंसी के साथ प्रतीक्षा समय कम हो गया है।इससे पश्चिमी उपनगरों और विस्तारित क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी होगी।

मेट्रो विस्तार में मील का पत्थर

एमएमआरडीए के आयुक्त डॉ. संजय मुखर्जी ने कहा कि मेट्रो लाइन 2 ए और लाइन 7 के संचालनात्मक पुनर्गठन के साथ-साथ मेट्रो लाइन 9 और मेट्रो लाइन 2 बी (चरण १) की शुरुआत मुंबई के मेट्रो विस्तार में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इससे यात्रियों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित होगी।

लाइन 7 का लाइन 9 के साथ एकीकरण प्रमुख उपनगरीय कॉरिडोर में सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करता है, जबकि लाइन 2 बी महत्वपूर्ण हार्बर लाइन क्षेत्रों को मेट्रो से जोड़ने वाली है। डॉ मुखर्जी ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से हम 337 किमी के एकीकृत मेट्रो नेटवर्क और ‘मिनटों में मुंबई’ के अपने लक्ष्य के और करीब बढ़ रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com