Mumbai Train Diversion: मुंबई सेंट्रल पर 60 दिनों का ब्लॉक, ट्रेनें होंगी प्रभावित

Mumbai Central Railway: मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर ट्रैक जाम कार्य के कारण 60 दिनों का ब्लॉक लिया गया है, जिसके चलते वेस्टर्न रेलवे की कई ट्रेनें अस्थायी रूप से दादर रेलवे स्टेशन तक ही चलेंगी।
Central Railway Special Block News
स्पेशल ब्लॉक (सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Mumbai Central 60 Day Block: मुंबई पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल में ट्रैक नवीनीकरण कार्य के कारण कुछ ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन किया जाएगा। मुंबई सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 5 पर पूर्ण ट्रैक नवीनीकरण (CTR) कार्य के मद्देनज़र 60 दिनों का ब्लॉक तत्काल प्रभाव से लिया जा रहा है। इसके कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें प्रभावित होंगी।

इन ट्रेनों पर पड़ेगा प्रभाव

सीपीआरओ से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 22946 ओखा-मुंबई सेंट्रल सौराष्ट्र मेल को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक दादर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। 7 अप्रैल, 2026 से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22210 हजरत निजामुद्दीन-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस को अगले आदेश तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को दादर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।

6 अप्रैल, 2026 से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 09186 कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस को अगले आदेश तक प्रत्येक मंगलवार को दादर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। 9 अप्रैल, 2026 से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस को अगले आदेश तक प्रत्येक शुक्रवार को दादर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com