-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Ramnavami Ramdhun Continued On All Four Roads Of The City Influx Of Devotees In Ram Temples
रामनवमी-शहर के चारों मार्ग पर चलती रही रामधून, राममंदिरों में लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता
- Written By: नवभारत डेस्क

- 2 वर्ष बाद अयोध्या की तरह सजी गड़चिरोली नगरी
गड़चिरोली. कोरोना महामारी के कारण बिते 2 वर्षो से सभी पर्व, त्यौहार सार्वजनिक तौर पर मनाने पर पाबंदी लग गइ्र थी. किंतू कोरोना की पाबंदिया हटने के बाद इस वर्ष गड़चिरोली शहर समेत जिलेभर में रामनवमी का उत्सव बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. जिसके तहत गड़चिरोली शहर में रामनवमी के पर्व के मद्देनजर इस वर्ष भव्य आयोजन किया गया था. विश्व हिंदू परिषद की ओर से गड़चिरोली शहर के चारों प्रमुख मार्गो पर लाऊड स्पिकर लगाए गए थे.
जिससे आज रामनवमी पर्व पर सुबह से ही रामधून शुरू की गई. दिनभर शहर के चारों ओर रामभजन बजते रहे. जिससे शहर में भक्तिमय वातावरण निर्माण हुआ था. शहर में श्रीराम मंदिर के साथ ही प्रमुख इंदिरा गांधी चौक, चारों प्रमुख मार्ग, गांधी वार्ड, रामनगर आदि क्षेत्रों को आकर्षक पतकाएं व झंडों से सजाया गया था. जिससे रामनवमी पर्व पर गड़चिरोली नगरी अयोध्या की भांती सजायी गई थी. रामनवमी पर्व पर शहर के राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड उमडी थी. अनेक श्रद्धालुओं ने प्रभू श्रीराम के दर्शन लेकर पुआर्चना की.
जगह जगह महाप्रसाद का वितरण
गड़चिरोली शहर समेत जिले में रामनवमी पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया. जिसके तहत गड़चिरोली शहर के रामपुरी वार्ड में स्थित श्रीराम मंदिर, विठ्ठल मंदिर समिपस्य स्थित राममंदिर के साथ ही हनुमान मंदिर व अन्य मंदिरों में रामनवमी के उपलक्ष्य में विशेष पुजाअर्चना व कार्यक्रम आयोजित किए गए थे. जिससे शहर में विभिन्न जगह महाप्रसाद का वितरण किया गया. अनेक श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद का लाभ उठाया.
शहर में निकली शोभायात्रा
गड़चिरोली शहर में रामनवमी के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था. शहर में श्रीराम सेवा सेवा समिति की ओर से शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई. यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरी. शोभायात्रा के दौरान प्रभू श्रीराम के जयकारे लगाए गए. जयकारों की गुंज सर्वत्र दिखाई दे रही थी. शोभायात्रा के दौरान विभिन्न झांकिया प्रस्तूत की गई.
सांसद, विधायक ने की आरती
श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद की ओर से गड़चिरोली शहर के इंदिरा गांधी चौक में विश्व हिंदू परिषद की ओर से प्रभु श्रीरामचंद्र के आरती का आयोजन किया गया था. इस दौरान सांसद अशोक नेते, विधायक डा. होली प्रमुखता से उपस्थित रहकर आरती की. इस समय विश्व हिंदू परिषद के विभाग समारसता प्रमुख रामायण खटी, भाजपा शहर अध्यक्ष मुक्तेश्वर काटवे , भाजपा के अनिल पोहनकर, प्रशांत भृगुवार, महिला आघाडी प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रेखा डोलस, हर्षल गेडाम, विहिंप के नितेश खडसे, बजरंग दल के रोशन आखाडे, सुभाष उप्पलवार, सामजिक कार्यकर्ते मनोज देवकुले, गुरुदेव हरडे समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता, विहिंप, बजरंग दल, भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ते उपस्थित थे.
सम्बंधित ख़बरें
Gadchiroli News: गड़चिरोली-धानोरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढों से बढ़ी परेशानी, मरम्मत की मांग तेज
गड़चिरोली में टसर रेशम विकास परियोजना शुरू, 2270 आदिवासी किसान परिवारों को मिलेगा लाभ
Gadchiroli News: बरसात में बढ़ा मलेरिया का खतरा, गड़चिरोली स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
गड़चिरोली के दुर्गम इलाकों में 22 मिनी सेतु केंद्रों का शुभारंभ, मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया लोकार्पण
आरमोरी में मनाया गया रामनवमी उत्सव
आरमोरी शहर में आज रविवार 10 अप्रैल को रामनवमी का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस दौरान मंदिर में पुजाअर्चना की गई. दोपहर 12 बजे आरमोरी शहर में पुजाअर्चना कर राम जन्मोत्सव मनाया गया. इस दौरान फटाकों की आतिशबाजी की गई. दोपहर 4 बजे से आरमोरी शहर में शोभायात्रा निकाली गई. इस दौरान रामायण कथा के विभिन्न पात्र होनेवाली झाकियां निकाली गई. यह झाकियां आकर्षण का केंद्र बनी थी. शोभायात्रा में प्रभू श्रीराम के जयकारे लगाए गए. जयकारों से समुचा शहर गुंज उठा था. शहर के श्रीराम मंदिर में दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की भीड उमडी थी.
Ramnavami ramdhun continued on all four roads of the city influx of devotees in ram temples
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कूरियर पार्सल में छिपाकर भेजी जा रही थी 11 किलो ड्रग्स, NCB ने अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पकड़ा
Jul 26, 2026 | 07:59 PMछात्रों की जीत पर रवीना टंडन को गर्व, हिंसा पर बोलीं- गुंडों और राजनीतिक पार्टियों ने हाइजैक किया था
Jul 26, 2026 | 07:49 PMबाल से गला काटने में फडणवीस माहिर, केंद्र में प्रधान से भी ज्यादा रखेंगे कंट्रोल, सपकाल का तीखा तंज
Jul 26, 2026 | 07:34 PMचीजी मोमोज खत्म हुए तो रेस्टोरेंट ने भेजा माफीनामा और ₹20 कैश, छोटे से जेस्चर ने जीत लिया लोगों का दिल
Jul 26, 2026 | 07:29 PMवैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में दूसरी T20I फिफ्टी; इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड
Jul 26, 2026 | 07:27 PMUP Gochar Bhumi Mission: UP में 39,721 हजार हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरित चारा में हरदोई बना नंबर-1
Jul 26, 2026 | 07:20 PMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सुनते ही मैकडॉनल्ड्स में गूंजे ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे, वीडियो वायरल
Jul 26, 2026 | 07:19 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














