-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Provide Godown Mini Rice Mill At Paddy Procurement Center
धान खरीदी केंद्र पर गोडाउन, मिनी राइस मिल उपलब्ध करे
- Written By: नवभारत डेस्क

- -डा. नामदेव उसेंडी ने की मंत्री भुजबल की ओर मांग
गड़चिरोली. जिले के हर धान खरीदी केंद्र पर 10 हजार क्विंटल क्षमता का गोडाउन व मिनी राईस मिल उपलब्ध कराए, ऐसी मांग पूर्व विधायक तथा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव डा. नामदेवराव उसेंडी ने गड़चिरोली जिले के दौरे पर आए राज्य के अन्न व नागरी आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल की भेट लेकर ज्ञापन द्वारा की. इस समय डा. नामदेव उसेंडी व कांग्रेस के प्रतिनिधिमंड़ल ने मंत्री भुजबल का शाल, पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया.
गड़चिरोली जिले में टीडीसी की ओर से आदिवासी सेवा सहकारी सोसायटी के माध्यम से धान खरीदी की जाती है. जिस जगह धान खरीदी केंद्र है, उस जगह भंडारण के लिए गोडाउन न होने से व धान को उठाने के लिए विलंब होने से हर वर्ष बड़े पैमाने में धान गिला होकर खराब होता है. जिससे जिले में हर वर्ष करीबन 50 से 60 करोड़ रुपयों का सरकार का नुकसान होता है.
उसके लिए हर धान खरीदी केंद्र पर एक गोडाउन उपलब्ध करा देने पर सरकार का नुकसान नहीं होगा. तथा जिले के हर धान खरीदी केंद्र से मिलींग के लिए (पिसाई) गोंदिया, भंडारा जैसे दुर के जिले में धान की यातायात होती है. यातायात के लिए सरकार का करोडों रूपयों का खर्च होता है. उसके बाद पिसाई किए चावल नागपूर के एफसीआय के गोडाउन में रखकर फिर से वह चावल सस्ते अनाज दुकानों को वितरीत करने के लिए गडचिरोली जिले में लाया जाता है.
इस पर यातायात के लिए सरकार के करोडो रूपये खर्च होते है. यह टालने के लिए हर धान खरीदी केंद्र पर एक मिनी राईस मिल देने पर धान खरीदी केंद्र का धान उसी केंद्र के गोडाउन में भंडारण किया जा सकेगा. वहां पर ही मिनी राईस मिल में धान की पिसाई कर चावल उसी गोडाउन में रख पाएंगे. वहां से सस्ते अनाज दुकानों को चावल की आपूर्ति की जा सकेगी. जिससे सरकार का हर वर्ष करीबन 100 करोड रुपयों का खर्च बचाया जा सकेगा, ऐसा पूर्व विधायक डा. नामदेव उसेंडी व कांग्रेस के प्रतिनिधिमंड़ल ने मंत्री भुजबल को दिए हुए ज्ञापन में कहा है.
इस समय जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष महेंद्र ब्राम्हणवाडे, सचिव पंकज गुड्डेवार, जिप उपाध्यक्ष मनोहर पोरेटी, समन्वयक हसन गिलानी, कोषाध्यक्ष प्रभाकर वासेकर, पार्षद तथा शहराध्यक्ष सतीश विधाते, पांडूरंग घोटेकर, देवाजी सोनटक्के, नंदू वाईलकर, तेजस मडावी, रजनीकांत मोटघरे, शकंरराव सालोटकर, जितु मुनघाटे, महादेव हिचामी, ढिवरु मेश्राम, समीर ताजणे, एजाज शेख, बालु मडावी, पंकज खोबे, राकेश आतला उपस्थित थे.
सम्बंधित ख़बरें
‘ये जो पब्लिक है ये सब जानती है…’, ऑपरेशन टाइगर पर क्या बोले छगन भुजबल, बताया NCP ऑपरेशन करेगी या नहीं?
Bhandara Paddy Procurement: भंडारा में रबी धान खरीदी ने तोड़ा रिकॉर्ड, खरीफ के आंकड़ों के करीब पहुंची
महाराष्ट्र एमएसपी समिति ने किया छत्तीसगढ़ की धान खरीदी प्रणाली का अध्ययन, डॉ. परिणय फुके सौंपेंगे रिपोर्ट
अकोला में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 16 कृषि सेवा केंद्र जांच के घेरे में, 7 के लाइसेंस रद्द
Provide godown mini rice mill at paddy procurement center
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NMC की सख्ती: 70 मेडिकल कॉलेजों को नोटिस, CCTV और निगरानी प्रणाली तुरंत करना होगा अनिवार्य
Jul 08, 2026 | 07:21 PMविदिशा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाएं भी लाठी-डंडे लेकर कूदीं; देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 07:18 PMस्वतंत्रता दिवस तक नहीं सीख पाए मराठी तो सीधे लाइसेंस कैंसल, प्रताप सरनाइक ने दी ऑटो-टैक्सी चालकों को चेतावनी
Jul 08, 2026 | 07:03 PME20 Petrol पर केजरीवाल के सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब; पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा पर उठाए सवाल
Jul 08, 2026 | 06:58 PMBhandara News: भंडारा में शिक्षकों के 700 रिक्त पद भरने की मांग, कलेक्ट्रेट पर जनआक्रोश मोर्चा
Jul 08, 2026 | 06:58 PMसागर में ‘नारी शक्ति’ का ऐक्शन, देवरी में महिलाओं का ऑपरेशन नशामुक्ति; डंडे लेकर रात में दे रहीं गश्त
Jul 08, 2026 | 06:54 PMक्या है PM मोदी का अष्टलक्ष्मी प्लान? सिंधिया ने बताई पूरी योजना, कहा- भारत के नए ग्रोथ इंजन बनेंगे ये राज्य
Jul 08, 2026 | 06:50 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














