-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- No Ration In Government Shops For Three Months Beneficiaries Of Dhanora Tehsil Deprived Of Food Grains
तीन माह से सरकारी दूकानों में राशन नहीं, धानोरा तहसील के लाभार्थी अनाज से वंचित
- Written By: नवभारत डेस्क

धानोरा. केंद्र व राज्य सरकार की अनेक जनकल्याण योजनाएं होने के बाद भी नियोजन के अभाव में यह योजनाएं नागरिकों के लिये सिरदर्द साबित हो रही है. ऐसा ही एक मामला धानोरा तहसील में सामने आया है. इस तहसील के गरीब नागरिकों को पिछले तीन माह से सरकारी अनाज दूकानों के माध्यम से अनाज नहीं मिलने के कारण अब गरीबों का चुल्हा बंद होने के कगार पर आ गया है. केंद्र सरकार ने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में गरीबों के लिये अंत्योदय योजना लागु की.
इस योजना में प्रति किलो 2 रूपये के हिसाब से 10 किलो गेंहू और प्रति किलो 3 रूपये के हिसाब से 25 किलों चावल संपूर्ण देश में लागु किया गया था. यह योजना काफी वर्षो तक नियमित शुरू थी. ऐसे में कोरोना संक्रमण के दौर में केंद्र सरकार ने अनाज में बढ़ोत्तरी कर चावल, गेंहु और चिनी आखिरी छोर पर बसे लोगों तक पहुंचाने का काम किया. लेकिन पिछले तीन माह से धानोरा तहसील के राशन दूकानों में अनाज ही नहीं पहुंचने की बात कही जा रही है. जिससे गरीबों पर अब भुखों मरने की नौबत आन पड़ी है.
63,570 है लाभार्थियों की संख्या
संपूर्ण धानोरा तहसील में 126 सरकारी अनाज दुकान है. जिनमें कुल 63,570 लाभार्थियों की संख्या है. कुटुंब योजना में 4 हजार 4 कार्डधारक होकर इनमें 17 हजार 68, अंतोदय योजना अंतर्गत 10 हजार 941 व लाभार्थी संख्या 46 हजार 503 इतनी है. अंतोदय प्राधान्य व प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना इन तीनों योजना के माध्यम से प्रति माह 3965 क्विंटल चावल, 718 क्विंटल गेंहु और 109 क्विंटल चिनी का वितरण किया जाता है.
सम्बंधित ख़बरें
दुकानदारों ने पैसे भरे, लेकिन नहीं आया अनाज
सरकारी अनाज दुकानदारों ने सरकारी नियम नुसार पैसे जमा किए है. लेकिन जून, जुलाई व अगस्त माह का अनाज नहीं पहुंचा है. बताया जा रहा है कि, अनाज न उठाते हुए व अनाज की बिक्री न करते हुए भी सरकारी अनाज दूकानदारों ने पैसे जमा किए है. जुन माह में 110 सरकारी दूकानों में चावल नहीं पहुंचा. जुलाई माह में से 70 दूकानों में गेंहु, 22 दूकानों में चिनी पहुंची है. कुल 126 दुकानों में से 56 दूकानों में गेंहु नहीं पहुंचा और 104 दूकानों में चावल नहीं पहुंचा है. अगस्त माह का अनाज अब तक नहीं पहुंचने की जानकारी मिली है.
वरिष्ठ स्तर से नहीं भिजवाया गया अनाज: आकर्णूवार
धानोरा के सरकारी गोदाम के गोदाम कीपर एम. एम. आकर्णुवार ने बताया कि, वरिष्ठ स्तर पर अनाज की आपुर्ति नहीं होने के कारण सरकारी दूकानों में अनाज वितरित नहीं किया गया है. जैसे ही वरिष्ठ स्तर से अनाज उपलब्ध होगा, वैसे ही सरकारी अनाज दूकानों में अनाज वितरित किया जाएगा. ऐसी बात उन्होंने कही.
No ration in government shops for three months beneficiaries of dhanora tehsil deprived of food grains
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छात्रों की सेहत से खिलवाड़! धारणी के आदिवासी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग, मची अफरा-तफरी
Jul 26, 2026 | 03:03 PMछतरपुर के अनगौर वन क्षेत्र में रेंजर पर गंभीर आरोप, वन भूमि किसानों को कथित रूप से किराए पर देने का दावा
Jul 26, 2026 | 02:55 PMपुणे में CNG संकट गहराया: कम गैस प्रेशर से पंपों पर लंबी कतारें, डीलर्स ने बिक्री बंद करने की दी चेतावनी
Jul 26, 2026 | 02:54 PM‘तीसरी शादी’ पर हिना-रुबीना की राय पड़ी भारी, आमिर खान का जिक्र होते ही भड़के नेटिजंस
Jul 26, 2026 | 02:47 PMहिंगणी में दर्दनाक हादसा: मकान के स्लैब से गिरकर मजदूर गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Jul 26, 2026 | 02:46 PMAI Fashion Try-On: अब खरीदने से पहले देखें कपड़े आप पर कैसे दिखेंगे, लेकिन क्या AI का यह फीचर बढ़ा रहा है अंडर
Jul 26, 2026 | 02:41 PMअब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PMवीडियो गैलरी

भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM














