-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Nagar Parishad Election Gadchiroli Armori Vote Today News
गड़चिरोली में आज मतदान: 12,592 मतदाता तय करेंगे नगर परिषद का भविष्य, 3 विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर
- Written By: प्रिया जैस
Gadchiroli Municipal Council Election: गड़चिरोली नगर परिषद के तीन और आरमोरी के एक प्रभाग में आज मतदान। कुल 12,592 मतदाता मतदान करेंगे। विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर। यहां पढ़ें पूरा अपडेट।

गड़चिरोली नगर परिषद चुनाव (सौजन्य-नवभारत)
Gadchiroli Voting Today: नगर परिषद सार्वत्रिक चुनाव–2025 के संशोधित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार शनिवार 20 दिसंबर को गड़चिरोली जिले के कुल 4 प्रभागों में मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। इसमें गड़चिरोली नगर परिषद के 3 तथा आरमोरी नगर परिषद के 1 प्रभाग का समावेश है। इस चुनाव के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस चुनाव में कुल 12 हजार 592 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने वाले है। नगर परिषद सार्वत्रिक चुनाव–2025 के संशोधित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार जिले में 4 प्रभागों के लिए चुनाव की प्रक्रिया जारी है। इसके तहत जिले के गड़चिरोली नगर परिषद के 3 प्रभाग व आरमोरी के 1 प्रभाग के लिए चुनाव लिया जा रहा है। जिसके तहत शनिवार 20 दिसंबर को मतदान होने वाला है।
इस चुनाव में कुल 12 हजार 592 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। गड़चिरोली नगर परिषद के प्रभाग 1(अ) में 3,139, प्रभाग 4(ब) में 3,572 तथा प्रभाग 11(ब) में 4,194, इस प्रकार कुल 10,905 मतदाता हैं। वहीं आरमोरी नगर परिषद के प्रभाग 10(अ) में 1,687 मतदाता का समावेश है। मतदान की प्रक्रिया के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी पुरी की है। इसके तहत चुनाव के लिए मतदान दल पूरी तरह तैयार हैं और उनका अंतिम प्रशिक्षण आज शुक्रवार 19 दिसंबर को पूर्ण कर लिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
किडनी बिक्री रैकेट: रोशन कुले किडनी बिक्री केस में बड़ा मोड़, दिल्ली के डॉक्टर ने किया आत्मसमर्पण
भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों ने राज्यपाल से की मुलाकात, आदेश रद्द करने की मांग
गड़चिरोली की 5 एम्बुलेंस के इंजन समेत कलपुर्जे गायब! सिर्विसिंग के लिए भेजी थी चंद्रपुर, जानें पूरा मामला
गड़चिरोली के अहेरी में 5 विशेषज्ञ डाक्टरों ने आखिर क्यों दिए सामूहिक इस्तीफे?
14 केंद्रों पर चलेगी मतदान की प्रक्रिया
जिले में 20 दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए गड़चिरोली नगर परिषद के 3 प्रभागों के लिए 11 मतदान केंद्र तथा आरमोरी नगर परिषद के 1 प्रभाग के लिए 3 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इस दौरान सुबह 7.30 बजे से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। जो शाम 5.30 बजे तक चलेगी।
निर्भय होकर करें मतदान : जिलाधिकारी
नगर परिषद सार्वत्रिक चुनाव–2025 के संशोधित चुनाव कार्यक्रम के तहत 20 दिसंबर को जिले के गड़चिरोली नप के 3 प्रभाग व आरमोरी 1 प्रभाग के लिए मतदान लिया जाने वाला है। मतदान के मद्देनजर प्रशासन ने तैयारी पूर्ण की है। सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलने वाली है। जिससे मतदाता निर्भय होकर बड़े पैमाने पर मतदान प्रक्रिया में सहभाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें, ऐसी अपील जिलाधिकारी अविश्यांत पंडा ने की है।
3 विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर…
जिले की गड़चिरोली, आरमोरी और देसाईगंज नगर परिषद के चुनावों में तीन विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। नगर परिषद चुनावों में गड़चिरोली में त्रिकोणीय, आरमोरी में चतुर्भुज (चार पक्षीय) तथा देसाईगंज में बहुकोणीय मुकाबले का चित्र सामने आया है। गड़चिरोली में भाजपा विधायक डा. मिलिंद नरोटे ने नगराध्यक्ष पद की उम्मीदवार प्रणोती निम्बोरकर सहित अन्य सदस्यों को विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकी है।
यह भी पढे़ें- Maharashtra Nikay Chunav: महाराष्ट्र में नगर परिषद चुनाव के लिए आज मतदान, कल होगी मतगणना
शनिवार को होने वाले चुनाव में उनके निकटवर्ती अनिल तिडके का मुकाबला विधायक धर्मराव आत्राम के करीबी लीलाधर भरडकर से है। इसी कारण दोनों विधायकों ने प्रचार पर विशेष ध्यान दिया है। वहीं आरमोरी में विधायक रामदास मसराम और विधायक धर्मराव आत्राम की कड़ी परीक्षा होने जा रही है।
यहां भाजपा की जिम्मेदारी सहकार महर्षि अरविंद सावकार पोरेड्डीवार तथा प्रकाश सावकार पोरेड्डीवार पर टिकी हुई है। कुल मिलाकर, नगरपालिका चुनावों का फैसला किसके पक्ष में जाएगा, इसका जवाब 21 दिसंबर को मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगा।
Nagar parishad election gadchiroli armori vote today news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Welcome To The Jungle Movie Review: हंसाने के साथ रुलाती भी है अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की ये फैमिली एंटरटेनर
Jun 26, 2026 | 12:03 AMमहाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
Jun 25, 2026 | 11:01 PMउज्जैन में मोहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; सैकड़ों पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
Jun 25, 2026 | 11:00 PMलोकेशन छिपाकर वायरल हुई ट्रैवल व्लॉगर, बोलीं- जगह बताऊंगी तो लोग फैला देंगे कचरा
Jun 25, 2026 | 10:59 PMभूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PMरतलाम मंदिर चोरी में बड़ा खुलासा; सूखेड़ा मंदिर का पुजारी विशाल बैरागी ही निकला महा-षड्यंत्रकारी
Jun 25, 2026 | 10:47 PMचुनावी साल में यूपी भाजपा को नए चेहरों का सहारा, घोषित कार्यकारिणी में वर्षों से जमे जमाए चेहरे नदारद
Jun 25, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM














