

Sambhajinagar 24x7 Water Supply: छत्रपति संभाजीनगर शहर में चौबीसों घंटे नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महानगरपालिका ने एक अहम निर्णय लिया है। इसके तहत शहर के सभी नलों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाने की योजना तैयार की गई है।
इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए 550 करोड़ रुपये का प्रस्ताव राज्य सरकार को मंजूरी के लिए भेजा गया है शहर के लिए नई जलापूर्ति योजना लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इस योजना के पहले चरण में प्रतिदिन 200 एमएलडी पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
यह परियोजना महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के माध्यम से करीब 2,740 करोड़ रुपये की लागत से क्रियान्वित की जा रही है। आने वाले एक माह में शहर को इस योजना का लाभ मिलने की संभावना है, जिससे नागरिकों को नियमित जलापूर्ति में राहत मिलेगी नई जलापूर्ति योजना पूरी होने के बाद शहर में 24x7 जलापूर्ति शुरू करने का महापालिका का लक्ष्य है।
हालांकि, मूल परियोजना में स्मार्ट मीटर लगाने का प्रावधान नहीं था। इसी कारण महत्पालिका ने स्मार्ट मीटर स्थापना के लिए अलग से योजना तैयार की है स्मार्ट मीटर योजना को शासन के हाइब्रिड एन्युटी मेथड के अंतर्गत लागू किया जाएगा इसके तहत कुल लागत का 20 प्रतिशत हिस्सा महानगरपालिका वहन करेगी, जबकि शेष 80 प्रतिशत निवेश संबंधित ठेकेदार एजेंसी द्वारा किया जाएगा स्मार्ट मीटर लगने से पानी के अपव्यय पर रोक लगेगी साथ ही पानी के उपयोग का सटीक मापन संभव होगा और पारदर्शी बिलिंग प्रणाली लागू की जा सकेगी।
सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में तैयार प्रस्ताव को मंजूरी के लिए राज्य सरकार के पास भेज दिया गया है। बता दें कि इस प्रस्ताव से अब शहर में जलापूर्ति की स्थिति में सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि अब सुविधा मिलेगी।