Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गड़चिरोली के देवापुर में मेरा गांव स्वास्थ्य संपन्न गांव अभियान शुरू, एक ही छत के नीचे मिलीं तमाम सुविधाएं

Gadchiroli News: गड़चिरोली के देवापुर में मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायतराज अभियान का आगाज हुआ। शिविर में 548 ग्रामीणों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ आयुष्मान कार्ड व विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया।

  • Author By mayur rangari | published By आकाश मसने |
Updated On: Apr 09, 2026 | 06:11 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Gadchiroli Mera Gaon Swasthya Sampann Gaon Abhiyan News: गड़चिरोली जिले के देवापुर ग्रापं में मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायतराज अभियान और ‘मेरा गांव स्वास्थ्य संपन्न गांव’ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अंतर्गत निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के लिए विशेष कैम्प का आयोजन किया गया था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज कल्याण के सहायक आयुक्त डॉ. सचिन मडावी ने की। इस समय कौशल विकास विभाग के सहायक आयुक्त योगेंद्र शेंडे, मत्स्य विकास के सहायक आयुक्त डोंगरे, सरपंच शिवाजी गावडे, ग्राम सेवक संजय नैताम, सुधाकर दुगा, विलास पोटावी, दिनेश किरंगे आदि उपस्थित थे।

विभिन्न विभागों की बड़ी घोषणाएं

कार्यक्रम के दौरान गांव का सर्वांगीण विकास करने के लिए एकजुटता से काम करने का निर्णय ग्रामीणों ने लिया। गांव को आदर्श गांव के रूप में विकसित करने के लिए नियोजनबद्ध उपक्रम चलाने का भी निर्णय लिया गया। अभियान अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा महत्त्वपूर्ण उपक्रमों की घोषणा की गई। कौशल विकास विभाग द्वारा 18 से 45 आयु वर्ग के युवाओं के लिए निशुल्क प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षण के बाद रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

भंडारा में बावनथड़ी बांध में केवल 39% जल भंडार शेष, नहरें जर्जर होने से पानी की बर्बादी; गहरा सकता है जल संकट

पुणे में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर डॉक्टर से 12.31 करोड़ की ठगी; मुनाफा निकालने पर संपत्ति जब्ती की धमकी

ट्रायल रूम में कपड़ा बदल रही थी महिला, हिडेन कैमरा रिकॉर्ड कर रहा था वीडियो, पुणे में दुकानदार गिरफ्तार

Share Market में उतरने की तैयारी में Mahavitaran कंपनी, बिजली बिल बढ़ेगा या सुधरेगी सर्विस? जानें पूरा प्लान

समाज कल्याण विभाग द्वारा गांव में अपडेट वाचनालय निर्माण करने के साथ ही महिलाओं के लिए मासिक धर्म के दौरान आवश्यक सुविधा वाला ‘मावा आसकंना लोन’ निर्माण किया जाएगा। मत्स्य विकास विभागा द्वारा तालाबों का गहराईकरण और मत्स्य व्यवसाय करने वाले लाभार्थियों को निशुल्क बीमा संरक्षण दिया जाएगा। आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का 548 लोगों ने लाभ लिया।

यह भी पढ़ें:- परभणी में ACB का बड़ा एक्शन: घूसखोर डॉक्टर और भू-अभिलेख कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार, मचा हड़कंप

22 लोगों का वंदन योजना अंतर्गत पंजीयन

इस समय 45 नागरिकों का आयुष्मान भारत कार्ड निकालकर दिया गया। वहीं 22 लोगों का वंदन योजना अंतर्गत पंजीयन किया गया। शिविर में वैद्यकीय अधिकारी डॉ. प्रियंका शेडमाके, डॉ. आशीष शेडमाके, डॉ. मनोहर मडावी, डॉ. नितीन मसराम, डॉ. उईके, डॉ. लालाजी वट्टी और डॉ. शानगोंडा ने सेवा दी। वहीं स्वास्थ्य मित्र नेहाल भानारकर व संतोष कुकडकर ने परिश्रम किया है।

My village healthy village campaign launched in devapur gadchiroli providing all facilities under one roof

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 09, 2026 | 06:02 PM

Topics:  

  • Gadchiroli News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.