शेयर बाजार में उतरने की तैयारी में महावितरण कंपनी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mahavitaran Share Market Listing: महाराष्ट्र में बिजली वितरण के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। राज्य मंत्रिमंडल ने महावितरण (MSEDCL) के आर्थिक और प्रशासनिक पुनर्गठन के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी है। इस फैसले के बाद अब महावितरण शेयर बाजार (Stock Market) में कदम रखने की तैयारी कर रहा है।
महाराष्ट्र सरकार के इस मास्टरप्लान के तहत महावितरण (Mahavitaran)के कृषि वितरण व्यवसाय का डीमर्जर किया जाएगा। इसका मतलब है कि कृषि ग्राहकों के लिए एक पूरी तरह से स्वतंत्र कंपनी स्थापित की जाएगी। इस कदम का मुख्य उद्देश्य कृषि और औद्योगिक क्षेत्रों के बोझ को अलग-अलग करना और प्रबंधन में सुधार लाना है।
शेअर बाजार में सूचीबद्ध (Listing) होने के लिए SEBI के कडक नियमों का पालन करना अनिवार्य है। इसके तहत कंपनी को अपनी चल और अचल संपत्ति की पाई-पाई का हिसाब देना होता है। महावितरण ने राज्य भर में फैली अपनी संपत्तियों के मूल्यांकन का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है।
कार्यकारी अभियंताओं के नेतृत्व में टीमें गठित की गई हैं जो ट्रांसफॉर्मर, कंडक्टर से लेकर ऑफिस के टेबल, कुर्सी और एसी तक का फिजिकल वेरिफिकेशन कर रही हैं। डेटा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए क्रॉस-चेकिंग की जा रही है। उदाहरण के तौर पर, एक विभाग के अधिकारी दूसरे विभाग की संपत्ति की जांच कर रहे हैं।
भारी फंड की उपलब्धता: शेयर बाजार से मिलने वाले निवेश का उपयोग नए सब-स्टेशन बनाने और बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने में होगा।
कर्ज से मुक्ति: वर्तमान में विकास कार्यों के लिए बैंकों पर निर्भरता कम होगी, जिससे ब्याज का बोझ घटेगा।
जवाबदेही और पारदर्शिता: लिस्टिंग के बाद कंपनी को हर तीन महीने में अपनी वित्तीय स्थिति सार्वजनिक करनी होगी, जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी।
बेहतर सर्विस: निवेशकों के दबाव के कारण बिजली चोरी (Line Loss) रोकने और कार्यक्षमता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा, जिसका सीधा फायदा उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज और कम कटौती के रूप में मिलेगा।
यह भी पढ़ें:- पुणे में खुलेगा महाराष्ट्र का पहला CBSE जिला परिषद स्कूल, ज्याेतिबा फुले की जयंती पर CM फडणवीस करेंगे उद्घाटन
जहां एक ओर आधुनिकरण की बात हो रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ जोखिम भी हैं।
बिजली दरों में बढ़ोतरी: शेयर बाजार के निवेशक मुनाफे की उम्मीद रखते हैं। ऐसे में भविष्य में बिजली की कीमतों में वृद्धि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
सब्सिडी पर संकट: वर्तमान में किसानों को मिलने वाली बिजली सब्सिडी का भार औद्योगिक ग्राहकों पर पड़ता है। निजी निवेशक इस क्रॉस-सब्सिडी मॉडल का विरोध कर सकते हैं।
निजीकरण का डर: कर्मचारी संगठनों ने इस कदम का विरोध शुरू कर दिया है। उनका मानना है कि यह पूर्ण निजीकरण की ओर पहला कदम है।