ट्रायल रूम में कपड़ा बदल रही थी महिला, हिडेन कैमरा रिकॉर्ड कर रहा था वीडियो, पुणे में दुकानदार गिरफ्तार
Pune Kamshet News: कामशेत में दुकान मालिक मुकेश मुथा ने स्टोर रूम में छिपे कैमरे से महिला का वीडियो बनाया। आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही है गहन जांच।
- Written By: अनिल सिंह
Pune Kamshet Hidden Camera Case (फोटो क्रेडिट-X)
Pune Kamshet Hidden Camera Case: महाराष्ट्र के पुणे जिले के कामशेत इलाके से निजता के उल्लंघन और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक स्थानीय दुकान में खरीदारी करने गई महिला का कपड़े बदलते समय छिपे हुए सीसीटीवी (CCTV) कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड किया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में भारी रोष है।
आरोपी की पहचान मुकेश मुथा के रूप में हुई है, जो कामशेत स्थित ‘मुकेश फैंसी कॉर्नर’ का मालिक है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ट्रायल रूम के नाम पर स्टोर रूम का खेल
जानकारी के अनुसार, पीड़िता जब दुकान पर कपड़े खरीदने गई, तो मालिक मुकेश मुथा ने उसे कपड़े पहनकर देखने के लिए दुकान के ही एक स्टोर रूम में भेज दिया। आरोप है कि मुकेश को अच्छी तरह पता था कि उस कमरे में पहले से ही सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। महिला की निजता का जानबूझकर उल्लंघन करते हुए, आरोपी ने कैमरे के जरिए कपड़े बदलते समय की पूरी रिकॉर्डिंग की।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई को बड़ी राहत: तानसा, तुलसी और विहार के बाद मोडक सागर झील भी छलकी, जलाशयों में 69.74% पानी
स्टे देकर मामला लटकाने पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, ग्राम विकास मंत्री को 3 हफ्ते की मोहलत, जानें पूरा मामला
नागपुर में झमाझम बारिश के बाद भी पिछले साल से 22% कम पानी! जानिए किस डेम में कितना जल स्टॉक
खाकी पर दाग! मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी की घिनौनी हरकत, विपक्ष ने की बर्खास्तगी की मांग
जब महिला को इस घिनौनी हरकत की भनक लगी, तो उसने विरोध किया। पीड़िता का आरोप है कि पकड़े जाने के डर से आरोपी ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और मामले को दबाने के लिए मानसिक दबाव बनाया।
ये भी पढ़ें- Nashik TCS Case: ‘ये कॉर्पोरेट जिहाद है’; नासिक टीसीएस यौन शोषण मामले में मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी
शर्मिंदगी और आरोपी की धमकियों के बावजूद महिला ने हिम्मत नहीं हारी और सीधे कामशेत पुलिस स्टेशन पहुँचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत एफआईआर (FIR) दर्ज की। आरोपी मुकेश मुथा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 77 (महिला की गरिमा को ठेस पहुँचाना) और 352 (धमकी देना) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
कोर्ट में पेशी और पुलिस का आश्वासन
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने पहले भी किसी अन्य महिला के साथ इस तरह की हरकत की है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि स्टोर रूम से जब्त किए गए सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त केस तैयार किया जाएगा ताकि उसे कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों और दुकानों पर महिलाओं के लिए उपलब्ध ‘ट्रायल रूम’ की सुरक्षा ऑडिट की आवश्यकता को उजागर कर दिया है।
