Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर डॉक्टर से 12.31 करोड़ की ठगी; मुनाफा निकालने पर संपत्ति जब्ती की धमकी

Pune News: पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 12.31 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने फर्जी ऐप के जरिए मुनाफे का झांसा देकर निवेश कराया था।

  • Author By Amit Shamdiwal | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 09, 2026 | 05:51 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Pune Cyber Crime News: पुणे के एक डॉक्टर से ऑनलाइन शेयर बाजार में निवेश कर भारी मुनाफे का झांसा देकर 12.31 करोड़ रुपये की ठगी की गई। जालसाजों ने उन्हें कई निवेश करने के लिए कथित तौर पर मजबूर किया।

जनवरी के अंतिम सप्ताह में 75 वर्षीय व्यक्ति को एक अज्ञात नंबर से संदेश मिला, जिसमें कुछ शेयरों की सूची और एक लिंक दिया गया था। लिंक पर क्लिक करते ही पीड़ित एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जुड़ गए। जहां ग्रुप के एडमिन ने खुद को एक वैश्विक वित्तीय प्रबंधन कंपनी का वरिष्ठ अधिकारी बताया। इनमें से एक ने खुद को शेयर बाजार संबंधी लेखक भी बताया।

ग्रुप का उपयोग निवेश से होने वाले मुनाफे संबंधित संदेश की मदद से विश्वनीयता बनाने के लिए किया जा रहा था। इस वॉट्सऐप ग्रुप के सदस्यों को गिरोह का हिस्सा माना जा रहा है। शेयर बाजार निवेश में रुचि दिखाने पर डॉक्टर को एक फर्जी ट्रेडिंग ऐप से जोड़ा गया और डॉक्टर से उनके व्यक्तिगत एवं वित्तीय विवरण साझा करने को कहा गया। इसके अलावा उनसे कई बैंक खातों में रकम स्थानांतरित करने को कहा गया।

सम्बंधित ख़बरें

भंडारा में बावनथड़ी बांध में केवल 39% जल भंडार शेष, नहरें जर्जर होने से पानी की बर्बादी; गहरा सकता है जल संकट

ट्रायल रूम में कपड़ा बदल रही थी महिला, हिडेन कैमरा रिकॉर्ड कर रहा था वीडियो, पुणे में दुकानदार गिरफ्तार

Share Market में उतरने की तैयारी में Mahavitran कंपनी, बिजली बिल बढ़ेगा या सुधरेगी सर्विस? जानें पूरा प्लान

गोंदिया में बिजली उपकरणों के पास कूड़ा जलाना पड़ सकता है भारी; महावितरण की चेतावनी, शॉर्ट सर्किट से बढ़ता खतरा

आरोपियों ने संपत्ति जब्त करने की दी धमकीपुलिस ने बताया कि सात मार्च से 18 मार्च के बीच पीड़ित ने कुल 12.31 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए। इसके बाद जब उन्होंने और निवेश करने में हिचकिचाहट दिखाई, तो आरोपियों ने कथित तौर पर उनकी संपत्ति जब्त करने की धमकी दी। शिकायत के अनुसार, बाद में उक्त मंच पर 54 करोड़ रुपये का मुनाफे दिखने पर जब पीड़ित ने पैसे निकालने की कोशिश की तो उन्हें फिर से धमकाया गया, जिसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Pune doctor cyber fraud 12 crore stock market investment scam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 09, 2026 | 05:39 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.