-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar Zilla Parishad Social Welfare Schemes Budget Stuck
5 करोड़ का बजट, फिर भी समाज कल्याण योजनाएं ठप, लाभार्थियों को नहीं मिल रहा लाभ
- Written By: अंकिता पटेल
Agricultural Equipment Scheme: संभाजीनगर जिला परिषद के समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के लिए 5 करोड़ का बजट तय है, लेकिन सामान्य सभा न होने से 4 माह से खर्च मंजूरी अटकी है, जिससे लाभार्थी निराश हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Social Welfare Schemes Hindi News: छत्रपति संभाजीनगर पिछड़ा वर्ग व जरूरतमंद लाभार्थियों के लिए जिला परिषद के समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित की जा रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के लिए बजट में 5 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसमें गरीब छात्राओं को साइकिल, किसानों को कृषि उपकरण, युवाओं को रोजगार के लिए सामग्री जैसी कई योजनाएं शामिल हैं।
हकीकत यह है कि जिला परिषद की सामान्य सभा कार्यरत नहीं होने के चलते इन योजनाओं के खर्च को मुख्य कार्यकारी अधिकारी गत चार महीनों से मंजूरी नहीं दे पा रहे हैं और हजारों आवेदकों की निराशा बढ़ती ही जा रही है। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सभी तहसीलों से प्राप्त आवेदन जांच के लिए तैयार हैं, लेकिन खर्च की मंजूरी न मिलने के कारण आगे की प्रक्रिया रुकी हुई है।
कृषि सशक्तिकरण व शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल
इन योजनाओं के लिए जिले के विभिन्न हिस्सों से कुल 5,928 से अधिक आवेदन दाखिल हुए हैं। इनमें मुख्य रूप से रोजगार सृजन, कृषि सशक्तिकरण व शिक्षा को बढ़ावा देने वाली योजनाएं शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
तारापुर MIDC की रासायनिक फैक्ट्री में बड़ा हादसा: रिएक्टर फटने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल, जांच शुरू
अब पेड़ टूटना कैसे रोकेंगे, चेंबूर स्कूल बस हादसे में छात्र की मौत पर मंत्री संजय शिरसाट के बेरहम बयान से बवाल
नागपुर एयरपोर्ट की 670 एकड़ जमीन का होगा आर्थिक कायाकल्प; भव्य कमर्शियल प्रोजेक्ट से राजस्व जुटाने की तैयारी
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग में 5,000 नए पदों को मंजूरी, 1,400 डॉक्टरों की नियुक्ति के आदेश जारी
इनमे जेरॉक्स मशीन वितरण (युवक-युवतियों के लिए स्वरोजगार) 1,071 आवेदन, प्रावधान 1 करोड़ 20 लाख। दो गाय-भैंस खरीद अनुदान: 1,081 आवेदन, प्रावधान 50 लाख बकरी समूह वितरणः प्रावधान 50 लाख। कंप्यूटर/लैपटॉप आपूर्तिः प्रावधान 50 लाख। संप्रिंकलर सेट 115 आवेदन, प्रावधान 50 लाख, पीवीसी पाइप वितरण: 203 आवेदन, प्रावधान 30 लाख। सिलाई मशीन: 174 आवेदन, प्रावधान 25 लाख। आटा चक्की: 522 आवेदन, प्रावधान 20 लाख। मिर्च कुटाई मशीनः 114 आवेदन, प्रावधान 20 लाख रुपए मिले।
कुल प्रावधान करीब 4 करोड़, 65 लाख रुपए
जिप चुनावों की आचार संहिता लागू होने की संभावना को देखते हुए यह सवाल उठ रहा है कि इन प्रस्तावों पर समय रहते निर्णय हो पाएगा या नहीं। लाभार्थी अब भी निधि व सामग्री मिलने की प्रतीक्षा में हैं।
साइकिल वितरण के 109 प्रस्ताव जिला परिषद स्कूलों की जरूरतमंद पिछड़े वर्ग की छात्राओं के लिए साइकिल वितरण के 109 प्रस्ताव, किसानों के लिए इलेक्ट्रक मोटर पंप सेट के 103 आवेदन व चारा कटर मशीन के 355 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन तीन योजनाओं के लिए प्रत्येक पर 5 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है।
यह भी पढ़ें:-जिंगल बेल की गूंज संग संभाजीनगर में क्रिसमस का उल्लास, कैरोल गीतों से सजा शहर
कुल प्रावधान करीब 4 करोड़, 65 लाख रुपए का है व लाभार्थियों की कुल संख्या 5,928 से अधिक है। मंजूरी मिलने के बाद पात्र लाभार्थियों को सामग्री वितरित करने की जानकारी सूत्रों ने दी।
लाभार्थियों में असंतोष
- इन योजनाओं का सीधा लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा। विशेष रूप से युवाओं को स्वरोजगार के लिए मशीनरी, किसानों को कृषि उपकरण व छात्राओं को शिक्षा के लिए साइकिल मिलेगी।
- मंजूरी में हो रहे विलंब के चलते लाभार्थियों में असंतोष बढ़ गया है। कुछ लाभार्थियों ने कहा कि आवेदन किए महीनों बीत चुके हैं, पर अब आचार संहिता के चलते योजनाएं रद्द होने की आशंका सता रही है।
- जिप प्रशासन से जल्द निर्णय लेने की अपेक्षा व्यक्त की जा रही है, लाभार्थियों को उम्मीद है कि चुनाव से पहले ही यह निधि वितरित की जाएगी।
Chhatrapati sambhajinagar zilla parishad social welfare schemes budget stuck
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
Jul 02, 2026 | 11:23 AMतारापुर MIDC की रासायनिक फैक्ट्री में बड़ा हादसा: रिएक्टर फटने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल, जांच शुरू
Jul 02, 2026 | 11:19 AMकानपुर: फर्जी पहचान से शादी कर 2 महिलाओं को बंधक बनाने और धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में आरोपी गिरफ़्तार
Jul 02, 2026 | 11:18 AMअब पेड़ टूटना कैसे रोकेंगे, चेंबूर स्कूल बस हादसे में छात्र की मौत पर मंत्री संजय शिरसाट के बेरहम बयान से बवाल
Jul 02, 2026 | 11:15 AMअमरावती पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम का बड़ा एक्शन! 23 APIs के बाद अब 17 Police Inspectors का तबादला
Jul 02, 2026 | 11:11 AMनागपुर एयरपोर्ट की 670 एकड़ जमीन का होगा आर्थिक कायाकल्प; भव्य कमर्शियल प्रोजेक्ट से राजस्व जुटाने की तैयारी
Jul 02, 2026 | 11:08 AMWelcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Jul 02, 2026 | 11:07 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM











