Gadchiroli News: बाढ़ग्रस्तों की मदद के लिए आगे आया LIF, सातारा भेजी किट, 12 ट्रक रवाना

Gadchiroli News: महाराष्ट्र में इस बार भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। इससे वहां का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। बाढ़ग्रस्तों की मदद के लिए गड़चिरोली सामने आया है।
Gadchiroli News: महाराष्ट्र में इस बार भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। इससे वहां का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। बाढ़ग्रस्तों की मदद के लिए गड़चिरोली सामने आया है।
एलआईएफ ने की मदद (सौजन्य-नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Gadchiroli News: मूसलाधार बारिश, पानी का बढ़ता स्तर तथा कोयना बांध से पानी छोड़े जाने से सातारा जिले के अनेक गांवों को बड़ा झटका लगा है। परिवार विस्थापित हुए है। उन्हें जीवनावश्यक वस्तुओं के किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इस संकट के समय बाधित लोगों के साथ खड़े रहकर लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड की सीएसआर शाखा होने वाले लॉयड्स इन्फिनिट फाउंडेशन (एलआयएफ) ने प्रत्यक्ष मदद कार्य के लिए आगे आया है।

एलआईएफ टीम ने 25 अगस्त से सातारा जिले के पाटण तहसील के बाधित परिवार को मदद के लिए 3 हजार से अधिक आवश्यक मदद किट तैयार किए है। ध्यानपूर्वक तैयार किए गए प्रत्येक किट में ब्लैंकेट, चावल, तेल, दाल, कणिक, मसाले, साबुन, टूथपेस्ट तथा पेयजल के कैन जैसे प्रतिदिन उपयोगी वस्तुओं का समावेश है।

12 ट्रक रवाना

बाढ़ से बाधित परिवार को व्यापक आवश्यक होने वाला सहारा देना यह इन जीवनावश्यक वस्तु उपलब्ध कराने का उद्देश्य है। 1 सितंबर तक 12 ट्रक में भरे कुल 2 हजार 546 क्रेट नागपुर से सातारा तहसील के पाटण तहसील में भेजी गई है। जिससे बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में मदद साहित्य शीघ्र गति से पहुंचेगी। कोनसरी के लॉयड्स मेटल्स सीएसआर टीम सातारा जिले के स्थानीय प्रशासन तथा अधिकारियों के साथ बाधित लोगों को मदद साहित्य का समय पर वितरण सुनिश्चित कर रहे है।

टीम मदद के लिए रहेगी तैयार

इस उपक्रम को लेकर एलआईएफ के प्रतिनिधि ने कहा कि लोगों के सबसे कठिन समय में उनके साथ रहना यही हमारी प्राथमिकता है। सातारा जिले के परिवार को मदद करने के लिए यह एक छोटा कदम है। और हमारी टीम जरूरतमंदों को मदद करने तत्पर रहेगी। कठिन परिस्थिति में लॉयड्स इन्फिनिट फाउंडेशन ने हमेशा लोगों के कल्याण पर ध्यान केंद्रित किया है। संवेदनशीलता तथा जिम्मेदारी से समुदाय को मदद करने एलआईएफ प्रतिबद्ध है।