-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Leopard Caught By The Forest Department The Citizens
आखिरकार आदमखोर तेंदुए ने वनविभाग ने पकड़ा, क्षेत्र के नागरिकों ने ली राहत की सांस
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
गड़चिरोली. चामोर्शी तहसील के मार्कंडा (कं) वनपरिक्षेत्र अंतर्गत आनेवाले गांवों में पिछले कुछ महिनों से दहशत मचाकर लोगों की जान लेनेवाले तेंदुए को पकडऩे की मांग परिसर के नागरिकों द्वारा की जा रही थी. इसी बीच मामले की गंभीरता समझते हुए वनविभाग ने नरभक्षी तेंदूए को पकडऩे की अनुमति वरिष्ठ स्तर से मांगी थी.
वरिष्ठ स्तर द्वारा तेंदुए को पकडऩे की अनुमति मिलने के बाद वनविभाग ने तेंदुए को पकडऩे के लिये करीब 3 पिंजरे लगाए थे. साथ ही 10 से 12 टै्रप कैमेरे भी जंगल लगाए गए थे. वनविभाग के उचित नियोजन और तत्परता के चलते आखिरकार नरभक्षी तेंदूए को पकडऩे के लिये वनविभाग को सफलता मिली है. बता दे कि, तीन दिन पहले वनविभाग को आष्टी समीपस्थ तेंदूआ होने की जानकारी मिलते ही वनकर्मचारियों ने जाल बिछाकर तेंदुए को पकड़ लिया. जिससे आष्टी समेत परिसर के गांवों के नागरिकों ने राहत की सांस ली है.
तेदुए ने 5 लोगों पर किया था हमला
तेंदुआ पहले मवेशियों का शिकार कर रहा था. लेकिन अब तेंदुआ नरभक्षी बनकर मनूष्यहानि कर रहा है. आष्टी क्षेत्र में अब तक तेंदूए ने पांच लोगों पर हमला किया है. जिनमें दो बालकों का समावेश है. इससे पहले आष्टी पेपरमिल परिसर में एक 8 वर्षिय बालक पर तेंदुए ने हमला किया. जिसमें बालक गंभीर रूप से घायल हो गये.
सम्बंधित ख़बरें
आदिवासी किसानों को बड़ी राहत: अलग 7E और 12E रिकॉर्ड होगें लागू, सरकारी जमीन पर होगी सख्त कार्रवाई
महाराष्ट्र में बिना अनुमति पेड़ काटने पर होगी सख्त कार्रवाई, वन मंत्री गणेश नाईक ने किया टास्क फोर्स का गठन
भंडारा में वन विभाग का सफल रेस्क्यू, कुएं में गिरे तेंदुए के शावक मां से मिले
मुंबई: पवई झील के पास दरगाह के नजदीक दिखा 7 फीट लंबा मगरमच्छ, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
वहीं दुसरी घटना मार्कंडा (कं) जंगल में घटी. जहां तेंदूए ने चरवाह बालक पर हमला कर उसकी जान ली. इसके बाद आष्टी पेपरमिल कॉलोनी में अपने घर के प्रांगण में बर्तन धो रही महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल किया है. वहीं अन्य एक घटना समेत 1 अक्टूबर को खेत समीपस्थ जंगल में गये किसान पर तेंदुए ने हमला किया. जिसमें किसान की मृत्यु हो गयी. इसके अलावा तेंदुए ने अनेक बकरी और मवेशियों को अपना निवाला बनाया था.
अनुमति के तिसरे ही दिन पकड़ा गया तेंदुआ
आष्टी, इल्लुर समेत परिसर के गांवों में तेंदूए की दहशत निर्माण होने के बाद परिसर के नागरिक नरभक्षी तेंदुए को पकडऩे की मांग करने लगे. वहीं अनेक राजनितिक दल और सामाजिक संगठनों ने आंदोलन करने की चेतावनी भी दी थी. इस दौरान ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए वनविभाग ने वरिष्ठ स्तर से तेंदूए को पकडऩे की अनुमति मांगी थी. वहीं वरिष्ठ स्तर से भी तेंदूए को पकडऩे की अनुमति मिली. बता दे कि, अनुमति मिलने के तिसरे ही दिन वनविभाग को नरभक्षी तेंदूए को पकडऩे को सफलता मिली है. जिसके कारण अब आष्टी क्षेत्र के नागरिक तेंदुए के दहशत से मुक्त हो गये है.
तेंदुए को गोरेवाड़ा रेस्क्यु सेंटर में भेजने का भिजवाया प्रस्ताव: राऊत
मार्कंड़ा की वनपरिक्षेत्राधिकारी भारती राऊत ने बताया कि, नागरिकों की मांग के बाद नरभक्षी तेंदुए को पकडऩे के लिये वरिष्ठ स्तर से अनुमति मांगी गई थी. तेंदुए को पकडऩे की अनुमति मिलने के तिसरे ही दिन तेंदुआ पकड़ा गया. लेकिन तेंदुए को कहां रखे, यह समस्या है. तेंदूए को जंगल में छोडऩा उचित नहीं होगा. जिससे उसे नागपुर के गोरेवाड़ा रेस्क्यु सेंटर में भिजवाने का प्रस्ताव वरिष्ठ स्तर पर भिजवाया है. प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही तेंदूए को गोरेवाडा रेस्क्यु सेंटर में भिजवाया जाएगा. ऐसी जानकारी उन्होंने दी.
Leopard caught by the forest department the citizens
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रूस में पहली बार हुई दो ह्यूमनॉइड रोबोट की शादी, AI से लीं कसमें और रोबोट डॉग बना Ring Bearer
Jul 11, 2026 | 04:51 AMAaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 11, 2026 | 12:05 AMएक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
Jul 10, 2026 | 11:35 PMशहडोल के सरकारी स्कूल में सांस्कृतिक मंच पर लग रही पाठशाला; गैस सिलेंडर के साए में मासूम बच्चे कर रहे पढ़ाई
Jul 10, 2026 | 11:31 PMCM मोहन यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण; सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Jul 10, 2026 | 11:15 PMआगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PMकर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
Jul 10, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM














