-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Heavy Rains In Telangana Sironcha At Risk Of Flooding
तेलंगाना में अतिवृष्टि-सिरोंचा में बाढ़ का खतरा, श्रीराम सागर जलाशय से 13 लाख क्यूसेक पानी का विसर्ग
- Written By: आंचल लोखंडे
Gadchiroli Heavy rains:गड़चिरोली जिले के सिरोंचा तहसील में पहुंचने की संभावना होकर यहां के नदी तट पर बसे गांवों पर बाढ़ की स्थिति का खतरा निर्माण हो सकता है।

तेलंगाना में अतिवृष्टि-सिरोंचा में बाढ़ का खतरा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Sironcha Tehsil: तेलंगाना राज्य के श्रीरामसागर जलाशय से करीब 13 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा और वर्तमान में 10 लाख क्यूसेक पानी का विसर्ग शुरू है। यह पानी आगामी समय में गड़चिरोली जिले के सिरोंचा तहसील में पहुंचने की संभावना होकर यहां के नदी तट पर बसे गांवों पर बाढ़ की स्थिति का खतरा निर्माण हो सकता है। इसके मद्देनजर जिलाधीश अविश्यांत पंडा ने तत्काल जायजा बैठक लेकर सिरोंचा तहसील के विभागों को नदी तट के नागरिकों का स्थलांतरण अथवा आवश्यकता अनुसार शेल्टर होम में रखने और स्वास्थ्य सुविधा व एसडीआरएफ पथक तैनात रखने आदि समेत इस संदर्भ में सभी विभागों को निर्देश दिया है।
जिलाधीश पंडा की अध्यक्षता में सोमवार को जायजा बैठक ली गई। इस समय अपर जिलाधिकारी नितिन गावंडे, निवासी उपजिलाधिकारी सुनील सूर्यवंशी, जिला आपदा व्यवस्थापन अधिकारी नीलेश तेलतुंबडे उपस्थित थे। वहीं ऑनलाइन जिले के सभी उपविभागीय अधिकारी, तहसीलदार और संबंधित विभाग के अधिकारी शामिल हुए थे। जिलाधीश ने कहा कि श्रीराम सागर प्रकल्प से बड़े पैमाने पर पानी छोड़े जाने से सिरोंचा तहसील के नदी तट के गांव खतरे की सीमा में आ सकते है। जिससे सरकारी विभाग सतर्कता बरतकर महत्वपूर्ण उपाययोजना तत्काल करने का निर्देश उन्होंने दिया।
सुरक्षित स्थल पर स्थलांतरित के निर्देश
नदी तट पर रहने वाले नागरिकों को ढिंढोरा पीटकर सतर्क रहने और आवश्यकता अनुसार उन्हें सुरक्षित स्थल पर स्थलांतरित करने का आदेश तहसीलदार को दिया है। इसके लिए राजस्व, पुलिस व वनविभाग समन्वय रखे, ऐसा निर्देश भी उन्होंने दिया।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में बारिश शुरू होते ही खरीफ बुआई तेज: जिले में 14,676 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध, यूरिया का संकट नहीं
Markandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
नवी मुंबई में बारिश का कहर: हार्बर लाइन पर ओवरहेड तार टूटा, ट्रेनें लेट; नेरुल में करंट से 2 छात्राएं घायल
Amruta Fadnavis: 10,000 से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार! बड़ा स्टील हब बनेगा गड़चिरोली… बी. प्रभाकरन का दावा
आपत्कालीन स्थिति का सामना करने के लिए एसडीआरएफ पथक सिरोंचा तहसील में तैनात करने का आदेश उन्होंने दिया। वहीं भामरागड़ तहसील स्थित पथक को सिरोंचा तहसील मुख्यालय में भिजवाने की बात कही। पानी का विसर्ग रात के समय होने के कारण नागरिकों में भय अथवा असमंजस निर्माण न हो, इसलिए पुलिस विभाग इस पर बारीकी से नजर रख अफवाह पर नियंत्रण रखें, ऐसा स्पष्ट निर्देश जिलाधीश ने दिया।
स्वास्थ्य विभाग रहे तैयार
बाढ स्थिति के बाद संसर्गजन्य बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। जिससे स्वास्थ्य विभाग ब्लीचिंग पाउडर और दवाइयों का भंडार उपलब्ध रखे। वहीं शेल्टर होम में स्वास्थ्य सुविधा तत्पर रखने का आदेश जिलाधीश ने दिया। जिलाधीश पंडा ने सभी विभागों को समन्वय से काम कर नागरिकों की जांच व मालमत्ता सुरक्षित रखने पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही।
ये भी पढ़े: गोंडवाना एक्सप्रेस को कामठी में स्टापेज दें, पैसेंजर एसोसिएशन-DRUCC सदस्य ने गडकरी को सौंपा ज्ञापन
तो बाढ़ का संकट होगा गंभीर
पिछले दो वर्षों से तेलंगाना-महाराष्ट्र सीमा पर स्थित मेडीगड्डा प्रकल्प के सभी दरवाजे खुले किये गये है। जिससे महाराष्ट्र, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ सीमा के निचले परिसर में पानी का प्रवाह अधिक है। श्रीराम सागर जलाशय का विसर्ग 14 लाख क्यूसेक से अधिक बढ़ने पर बाढ़ का संकट अधिक गंभीर होने का भय व्यक्त किया जा रहा है।
दुर्गम परिसर के अनेक मार्ग बंद
तेलंगाना राज्य के श्रीराम सागर जलाशय से बड़े पैमाने पर पानी छोड़े जाने के कारण गोदावरी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जिससे सिरोंचा तहसील के नदी तट के गांवों को सतर्कता बरतने की अपील की गई है। तहसील के अनेक ग्रामीण, दुर्गम परिसर के नाले उफान पर होने से इस परिसर का जनजीवन प्रभावित होकर अनेक मार्ग बंद होने के कगार पर है। सिरोंचा तहसील के मुत्तापुर नाले के ऊपर पानी बहने के कारण सुबह से ही मार्ग की यातायात प्रभावित हो गयी थी। इसी तरह अनेक परिसर के छोटे पुलियाओं से पानी बहने के कारण नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Heavy rains in telangana sironcha at risk of flooding
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
Jul 02, 2026 | 05:51 PM‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
Jul 02, 2026 | 05:50 PMबरगी क्रूज हादसा: आयोग ने दिए स्पष्ट निर्देश; जांच के लिए सुरक्षित रखने होंगे इंजन और जनरेटर
Jul 02, 2026 | 05:49 PMजिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 05:46 PMसिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
Jul 02, 2026 | 05:43 PMJalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
Jul 02, 2026 | 05:41 PMअकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
Jul 02, 2026 | 05:33 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














