- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Lucknow Illegal Religious Conversion Racket Busted In Nigohan Accused Malkhan Arrested
‘चंगाई सभा’ का पर्दाफाश, बीमारी ठीक करने के नाम पर दर्जनों हिंदुओं का ब्रेनवॉश; मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Uttar Pradesh की राजधानी Lucknow में धर्मांतरण के खेल का खुलासा हुआ है। जहां पर 50 से अधिक हिंदुओं का धर्मांतरण कराने वाले मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। वह कम पढ़े-लिखे लोगों को निशाना बनाता था।
- Written By: सौरभ शर्मा

लखनऊ में बीमारी ठीक करने के नाम पर दर्जनों हिंदुओं का धर्मांतरण (कान्सेप्ट फोटो- सोशल मीडिया)
Lucknow Religious Conversion News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में धर्मांतरण के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। यहां ‘चंगाई सभा’ की आड़ में कम पढ़े-लिखे और अनुसूचित जाति के 50 से अधिक हिंदुओं का धर्मांतरण कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी गंभीर बीमारियों को चमत्कार से ठीक करने और आर्थिक मदद का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। पुलिस ने खुफिया जानकारी और पुख्ता सबूतों के आधार पर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे इस पूरे गिरोह के पर्दाफाश होने की उम्मीद है।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) निपुण अग्रवाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि धर्मांतरण की ये गतिविधियां लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में चल रही थीं। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सर्विलांस और अन्य माध्यमों से साक्ष्य जुटाए और शनिवार को मुख्य आरोपी मलखान को हुलास खेड़ा मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। इस सफल ऑपरेशन के लिए पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की गई है।
10 साल पहले खुद बना ईसाई, फिर खेत में शुरू किया ‘खेल’
पूछताछ में आरोपी मलखान ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि करीब 10 साल पहले उसने खुद ईसाई धर्म अपना लिया था और अपना नाम बदलकर मैथ्यू रख लिया था। इसके बाद उसने अपने बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम भी बदल दिए। आरोपी ने अपने ही खेत में एक कमरा बना लिया, जहां वह महीने में दो बार ‘चंगाई सभा’ का आयोजन करता था। इन सभाओं में वह गठिया, मिर्गी और सांस जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को ठीक करने का झांसा देता और उनका ब्रेनवॉश कर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ भड़काता था।
सम्बंधित ख़बरें
UP Weather: लखनऊ में कुदरत का कहर जारी, दोनों डिप्टी सीएम की फ्लाइट की भोपाल में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
आपदा प्रभावितों पर योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 24 घंटे में मिलेगा मुआवजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश
नहीं रहे Rita Bahuguna Joshi के पति: लखनऊ SGPGI में हुआ निधन, कल प्रयागराज में पंचतत्व में होंगे विलीन
UP के 64 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, राजस्थान में आंधी-बारिश से 3 की मौत; जानें अपने शहर का हाल
यह भी पढ़ें: कर्नाटक में जाति सर्वे पर सियासी संग्राम, मोदी के मंत्री बोले- ‘कांग्रेस जनता का डेटा बेच सकती है’
फंडिंग की जांच में जुटी पुलिस
एसीपी रजनीश वर्मा के अनुसार, आरोपी मलखान धर्मांतरण के बाद लोगों की आर्थिक मदद भी करता था। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसे इस काम के लिए फंडिंग कहां से मिल रही थी। इस एंगल पर जांच के लिए मलखान और उसके परिवार वालों के सभी बैंक खातों को खंगाला जा रहा है ताकि पैसे के स्रोत का पता लगाया जा सके। आरोपी के घर से दो बाइबिल और ईसाई धर्म की प्रचार-प्रसार सामग्री भी बरामद की गई है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
Lucknow illegal religious conversion racket busted in nigohan accused malkhan arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
iPhone 18 Pro में बड़ा धमाका, डिजाइन से कैमरा तक जबरदस्त अपग्रेड, क्या iPhone 17 Pro हो जाएगा पुराना?
May 05, 2026 | 03:19 AMAaj Ka Rashifal 5 May 2026: विघ्नहर्ता गणेश की कृपा से इन 5 राशियों के कटेंगे कष्ट, जानें अपना भाग्य
May 05, 2026 | 12:29 AMक्या आप जानते हैं? बड़े मंगल पर शिवलिंग की पूजा से प्रसन्न होते हैं हनुमान जी, जानें क्या चढ़ाना है शुभ।
May 04, 2026 | 11:31 PMलोकतंत्र न कभी मरेगा, न हारेगा क्योंकि देश की जनता जीवित है, चुनाव परिणामों पर संजय राउत का बड़ा बयान
May 04, 2026 | 10:55 PMबंगाल में ढहा ममता का किला, तमिलनाडु में स्टालिन का पत्ता साफ; विपक्ष के लिए अब आगे की राह क्या?
May 04, 2026 | 10:55 PMApni Janm Tareekh: अपनी जन्म तारीख से खुद जानें करोड़पति बनने का सही समय, आजमाएं यह जादुई ट्रिक।
May 04, 2026 | 10:55 PMAdhik Maas: 17 मई से अधिकमास शुरू, भूलकर भी न करें ये काम, वरना भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान!
May 04, 2026 | 10:26 PMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














