घोट-रेगडी मार्ग की बदहाल सड़क से बढ़ा हादसों का खतरा, ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत कि मांग की
Ghot Regadi Road: चामोर्शी तहसील के घोट-रेगडी मार्ग पर ओवरलोड भारी वाहनों के कारण सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। बड़े गड्ढों और धंसी सड़क से हादसों का खतरा बढ़ गया है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Pothole Road (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Gadchiroli Road News: चामोर्शी तहसील के घोट व रेगडी परिसर के लिए आवागमन के लिए महत्वपूर्ण मार्ग होने वाले घोट-रेगडी मार्ग की ओवरलोड भारी वाहनों के यातायात के चलते दयनीय अवस्था हुई है। दिन-रात दौड़ने वाले भारी वाहनों के कारण इस मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्डे निर्माण हुए हैं। वहीं कुछ जगह सड़क दम गई है। जिससे आगामी दिनों में उक्त मार्ग की मरम्मत न करने पर बरसात के मौसम में नागरिकों का सफर दुश्वार होने की संभावना व्यक्त हो रही है।
जिससे प्रशासन इस ओर ध्यान देने की मांग हो रही है। घोट-रेगडी मार्ग पर से फिलहाल बड़े पैमाने पर भारी वाहनों का आवागमन हो रहा है। इस ग्रामीण मार्ग की वहन क्षमता भारी वाहनों के वजन से काफी कम है। लेकिन वाहनधारक नियमों को दरकिनार कर ओवरलोड यातायात शुरू है। भारी वाहनों के यातायात के चलते कुछ जगह सड़क एक से दो फिट दबने के चलते उक्त स्थानों पर गड्डा निर्माण हुआ है।
गड्ढों से भरी घोट-रेगडी सड़क
जिससे उक्त गड्डों के चलते दोपहिया, ऑटो तथा अन्य छोटे चौपहिया वाहनधारकों को इस मार्ग से आवागमन करते समय व्यापक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अनेक बार गड्डा का अनुमान न आने से दोपहिया फिसलकर दूर्घटनाएं भी हो रही है। वहीं बड़े वाहन पहलटे का भय निर्माण हुआ है। रात्री के समय इस मार्ग से आवागमन करना यानी मौत को दावत देने जैसा लग रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
कोपरी-पांचपाखाडी में SIR अभियान को मिली रफ्तार, जिलाधिकारी ने खुद घर-घर जाकर बांटे गणना फॉर्म
महायुति सरकार का बड़ा फैसला: NHM के 15,010 संविदा कर्मचारियों का समायोजन, 1,153 करोड़ का वार्षिक बजट मंजूर
वर्धा में 20 साल पुराण जर्जर बना खतरा, नागरिको ने की तुरंत मरम्मत की मांग
शोर-शराबे से टूटी नींद तो बन गया कातिल; नागपुर क्राइम ब्रांच ने यूपी के प्रयागराज निवासी सुमित शुक्ला को दबोचा
सड़क की मरम्मत करें
ओवरलोड वाहनों की यातायात करने वाले वाहनों पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करें, वहीं लोकनिर्माण विभाग तत्काल इस मार्ग की मरम्मत कर गड्डे बुझाए, ऐसी मांग घोट व रेगडी परिसर के नागरिकों द्वारा की नागरिकों द्वारा की जा रही है। सड़क मरम्मत नहीं होने पर तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी भी ग्रामीणों ने दी है।
ये भी पढ़े: गड़चिरोली में चांदेश्वर गांव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ा, नालियों की सफाई न होने से ग्रामीण परेशान
बरसात के दिनों में स्थिति होगी और भी गंभीर
फिलहाल बारिश को शुरूआत हुई है, गड्डों में पानी जमा होने लगा है। जिस कारण गड्डों के गहराई का अनुमान नहीं आता है। अगर संबंधित विभाग ने इस मागे पर के गड्डों की तत्काल मरम्मत न करने पर बहले मुसलाधार बारिश के दौरान यातायात बंद होने की स्थिति निर्माण हुई है। इस मार्ग की मरम्मत करने की मांग हो रही है।
