-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Chandeshwar Village Mosquito Problem Drain Cleaning Issue
गड़चिरोली में चांदेश्वर गांव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ा, नालियों की सफाई न होने से ग्रामीण परेशान
- Written By: केतकी मोडक
Gadchiroli Drainage Issue: चांदेश्वर गांव में नालियों की सफाई नहीं होने से गंदा पानी और कचरा जमा है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और ग्रामीण स्वास्थ्य संकट की आशंका जता रहे हैं।

चांदेश्वर गांव में नाला (सोर्स- फोटो नवभारत)
Gadchiroli Rural Areas Fogging Demand: गड़चिरोली जिले के चामोर्शी तहसील के येनापुर गांव के समीप स्थित चांदेश्वर गांव में पिछले कई दिनों से नालियों की सफाई नहीं होने के कारण उनमें भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया है। इसके साथ ही, गांव में कचरा और गंदे पानी के भराव की स्थिति पैदा हो गई है। इस लापरवाही के कारण गांव में मच्छरों का प्रकोप अत्यधिक बढ़ गया है, जिससे स्थानीय नागरिकों में डेंगू तथा मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियों के फैलने का भय सता रहा है। इस गंभीर समस्या की ओर स्थानीय प्रशासन द्वारा पूरी तरह अनदेखी की जा रही है, जिसे लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने गांव में तत्काल स्वच्छता अभियान चलाने तथा कीटनाशकों (जंतुनाशकों) का छिड़काव करने की मांग की है।
चांदेश्वर गांव परिसर की मुख्य तथा आंतरिक नालियों की पिछले कई महीनों से सफाई नहीं की गई है। इसके चलते नालियों में प्लास्टिक कचरा और मलबा जमा हो गया है, जिससे पानी की सुचारु निकासी में बड़ी बाधा उत्पन्न हो रही है और नालियों में हर समय गंदा पानी ठहरा रहता है। गर्मी का मौसम समाप्त होने के बाद अब बरसात का मौसम प्रारंभ हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद अब तक नालियों की सुध नहीं ली गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि मानसून में नालियों की समय पर सफाई नहीं की गई, तो बारिश का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों और घरों में घुस जाएगा, जिससे स्थिति और भी बदतर हो सकती है। फिलहाल, नालियों की नियमित सफाई न होने से मच्छरों की तादाद तेजी से बढ़ रही है।
नागरिकों का स्वास्थ्य खतरे में
नालियों में जमा हुए गंदे पानी के चलते पूरे परिसर में मच्छरों की बड़े पैमाने पर उत्पत्ति हो रही है। शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ जाता है कि लोगों का घरों में बैठना भी मुश्किल हो गया है। मच्छरों के इस बढ़ते आतंक के कारण परिसर में डेंगू और मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियां फैलने का सीधा खतरा निर्माण हो गया है, जिससे हर नागरिक अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में जलवाहिनी बिछाने के दौरान ठेकेदार की लापरवाही से फटी पाइपलाइन, लाखों लीटर बहा पानी
नैनवाड़ी-वेलमागड़ लौह अयस्क खदान प्रस्ताव को लेकर गड़चिरोली में असंतोष, निष्पक्ष जांच की मांग तेज
नासिक के रासबिहारी इंटरनेशनल स्कूल में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण, आरटीओ सचिन बोधले ने मेधावियों को किया सम्मान
‘Four Bin Thane Clean’ की शुरूआत; मेयर शर्मिला पिंपोलकर ने कहा- सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश का पालन होगा
यह भी पढ़ें:- गड़चिरोली के एटापल्ली पेट्रोलपंप घोटाले का मामला विधानसभा तक पहुंचा, जांच और कार्रवाई की मांग तेजम
समस्या की ओर दें ध्यान
“गांव में हर तरफ गंदगी का साम्राज्य फैला हुआ है। वहीं मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के चलते नागरिकों की रातों की नींद उड़ गई है। इससे विशेषकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायत प्रशासन का प्रत्यक्ष मैदान में उतरकर कार्य करना अत्यंत आवश्यक है। वर्तमान परिस्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्राम पंचायत प्रशासन तथा तहसील स्वास्थ्य विभाग को इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए।”
ग्रामीणों ने कड़ी चेतावनी दी है कि यदि आगामी कुछ दिनों के भीतर नालियों की संपूर्ण सफाई नहीं की गई और मच्छर प्रतिबंधक दवाओं का छिड़काव शुरू नहीं हुआ, तो वे प्रशासन के खिलाफ तीव्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
Chandeshwar village mosquito problem drain cleaning issue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गड़चिरोली में चांदेश्वर गांव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ा, नालियों की सफाई न होने से ग्रामीण परेशान
Jun 30, 2026 | 04:35 PMइछावर में पहली ही बारिश ने खोली नगर परिषद की पोल, पार्षद ने सड़क पर नाव चलाकर जताया विरोध; दिया अल्टीमेटम
Jun 30, 2026 | 04:34 PMनासिक में जलवाहिनी बिछाने के दौरान ठेकेदार की लापरवाही से फटी पाइपलाइन, लाखों लीटर बहा पानी
Jun 30, 2026 | 04:30 PMFIFA World Cup 2026: मोरक्को की जीत पर झूमीं नोरा फतेही, शेयर किया खास पोस्ट
Jun 30, 2026 | 04:28 PMनैनवाड़ी-वेलमागड़ लौह अयस्क खदान प्रस्ताव को लेकर गड़चिरोली में असंतोष, निष्पक्ष जांच की मांग तेज
Jun 30, 2026 | 04:25 PMनासिक के रासबिहारी इंटरनेशनल स्कूल में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण, आरटीओ सचिन बोधले ने मेधावियों को किया सम्मान
Jun 30, 2026 | 04:25 PMछतरपुर में खाकी बनी फरिश्ता: बैल से टकराकर तड़प रहे घायल को खुद गाड़ी में लादकर अस्पताल भागे थाना प्रभारी
Jun 30, 2026 | 04:23 PMवीडियो गैलरी

प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PM
राम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PM
चीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM
3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM











