नागपुर में गड्ढों पर चला बुलडोजर: 10 जोनों में 336 गड्ढों की मरम्मत, 3,825 वर्गमीटर सड़क सुधरी

Nagpur Roads Monsoon Preparedness: नागपुर में हॉट मिक्स प्लांट विभाग ने 10 जोनों में अभियान चलाकर 336 गड्ढों की मरम्मत की। कुल 3,825.91 वर्गमीटर क्षेत्र में सड़क सुधार कार्य किया गया।
Bulldozers tackle potholes in Nagpur: 336 potholes repaired across 10 zones, 3,825 square meters of road improved.
गड्ढा मरम्मत, सड़क सुधार, हॉट मिक्स प्लांट, नागपुर मनपा, (सोर्स: सौजन्य AI)
Published on
Updated on

Nagpur Road Maintenance Repair: नागपुर जिले में सड़कों की खस्ता हालत और गड्डों से निजात दिलाने के लिए हॉट मिक्स प्लांट विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है। आधिकारिक कार्य प्रगति रिपोर्ट के अनुसार शहर के विभिन्न 10 जोनों में व्यापक अभियान चलाकर कुल 336 गड्डों की मरम्मत की गई है और 3,825.91 वर्गमीटर क्षेत्र का सुधार किया गया है। मरम्मत के इस कार्य को गति देने के लिए हॉट मिक्स प्लांट की 2 टीमों को अलग-अलग जोनों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

इन क्षेत्रों में हुआ सबसे ज्यादा काम

यदि जोन के हिसाब से देखा जाए तो हॉट मिक्स प्लांट विभाग ने धरमपेठ, गांधीबाग और लक्ष्मीनगर में सबसे अधिक जोर दिया है। क्षेत्रफल के लिहाज से सबसे अधिक मरम्मत धरमपेठ जोन में हुई है जहां 693.15 वर्गमीटर क्षेत्र में 50 गड्ढे ठीक किए गए।

इसके बाद गांधीबाग जोन का नंबर आता है जहां 680.55 वर्गमीटर में 43 गड्ढे भरे गए, गड्डों की संख्या के आधार पर लक्ष्मीनगर जोन में सबसे ज्यादा काम हुआ है जहां 363.40 वर्गमीटर क्षेत्र में 70 खतरनाक गड्ढों को पाटा गया है। नेहरूनगर जोन एकमात्र ऐसा क्षेत्र रहा जहां दोनों टीमों (टीम 1 और टीम 2) ने मिलकर काम किया और 509.10 वर्गमीटर क्षेत्र में 46 गड्डों को दुरुस्त किया।

अन्य क्षेत्रों की भी सुध

लकड़गंज : 349.55 वर्गमीटर क्षेत्र में 13 गड्ढे भरे गए।

मंगलवारी: 334.65 वर्गमीटर क्षेत्र में 28 गड्ढे भरे गए।

सतरंजीपुरा: 277.75 वर्गमीटर क्षेत्र में 28 गड्डों की मरम्मत की गई।

आसीनगर: 234.00 वर्गमीटर क्षेत्र में 11 गड्ढे ठीक किए गए।

हनुमाननगर: 206.30 वर्गमीटर में 22 गड्ढे भरे गए।

धंतोली : 177.46 वर्गमीटर क्षेत्र में 25 गड्ढे भरे गए।

टीम 1 इस टीम ने 1,927,31 वर्गमीटर क्षेत्र में कुल 173 गड्ढों की मरम्मत की।

टीम 2 इस टीम ने 1,898.60 वर्गमीटर क्षेत्र को कवर करते हुए 163 गड्ढे भरे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com