अमरावती में मूसलाधार आफत: मेघा नदी उफान पर, शिरजगांव कसबा के बाजारों और घरों में घुसा बाढ़ का पानी
Amravati Heavy Rain: अमरावती में मूसलाधार बारिश से मेघा नदी उफान पर आ गई। शिरजगांव कसबा में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया। चारगढ़ नाले में बहे दो युवकों में एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी है।
- Written By: अंकिता पटेल
अमरावती, बारिश, बाढ़, मेघा नदी, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Amravati Heavy Rain Shirjgaon Kasba: अमरावती में गतरात हुई मूसलाधार बारिश ने शहर सहित जिले के चांदूर बाजार तहसील स्थित शिरजगांव कसबा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई। मध्यप्रदेश के सतपुड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण मेघा नदी उफान पर आ गई, जिससे शिरजगांव कसबा के साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में बाढ़ का पानी घुस गया।
कई घरों और दुकानों में पानी भरने से व्यापारियों और नागरिकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इसी दौरान पांढरी गांव के 2 युवक चारगढ़ नाले की तेज धारा में बह गए। इनमें से एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश युद्धस्तर पर जारी है।
नदी में बाढ़ से ढहा वैकल्पिक मार्ग
उधर, आष्टी-कारंजा (घाड़गे) मार्ग पर बोरखेडी गांव के समीप जांब नदी पर निर्माणाधीन पुल के कारण बनाया गया वैकल्पिक मार्ग सोमवार रात आई बाढ़ में बह गया। इसके चलते पूरे दिन यातायात पूरी तरह ठप रहा और लोगों को करीब 25 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। इस घटना से विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों और दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, 29 जून की रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण जांब नदी में अचानक बाढ़ आ गई।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर सख्त कार्रवाई, फडणवीस बोले-जल्द बनेगी पुलिस की स्पेशल टीम
सत्ता सुख के लिए फिर करवट लेगी महाराष्ट्र की राजनीति? पवार की राकांपा में ‘विलय या एनडीए’ को लेकर मचा घमासान
यवतमाल की शालाओं में लौटी रौनक, ढोल-ताशों से किया विद्यालय प्रवेशोत्सव, कलेक्टर भी हुए शामील
CBI करेगी TET पेपर लीक की जांच? गड़चिरोली में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने किया आंदोलन, रखी मुआवजे की मांग
बांध में डूबने से 2 की मौत
तहसील के रिधोरा स्थित पंचधारा बांध में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे नहाने के दौरान वर्षा शहर के चार दोस्तों में से 2 युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्धा शहर के सावजी नगर निवासी ओम वरठी (38), आदिवासी कॉलोनी निवासी राकेश (34), गजानन नगर निवासी प्रवीण हिवसे तथा सावजी नगर निवासी चंदू मेश्राम मंगलवार को मौज-मस्ती के लिए रिधोरा बांध पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें:-1 जुलाई का दिन क्यों खास? आज ही लागू हुआ था ‘वन नेशन, वन टैक्स’
तेज बारिश में पुल व रपटे धराशायी
उधर, देवली तहसील में हुई पहली जोरदार बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों में भारी नुकसान पहुंचाया है। कई स्थानों पर पुल, रपटे और छोटे नालों पर बने मार्ग बह जाने से यातायात बाधित हो गया है, वहीं किसानों के खेतों तक पहुंचने वाले रास्ते भी बंद हो गए हैं।
