- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Water Crisis Dams Reservoirs Level Dip Summer Heat
सूरज उगल रहा आग, खाली हो रहे बांध! गड़चिरोली के जलाशयों में तेजी से घटा जलस्तर, किसानों की बढ़ी चिंता
Gadchiroli Water Crisis: गड़चिरोली में जल संकट। जलाशयों में बचा केवल 55-60% पानी। लघु प्रकल्पों की स्थिति और भी गंभीर, खेती और जलापूर्ति योजनाओं पर मंडराया खतरा।
- Written By: प्रिया जैस

गड़चिरोली में जलसंकट (सौजन्य-नवभारत)
Gadchiroli Dam Shortage News: गड़चिरोली जिले में बीते कुछ दिनों से सूरज आग उगल रहा है, जिससे तपिश बढ़ने लगी है। जिले के जलाशय सूखने लगे हैं। बढ़ती तपिश के चलते वाष्पीकरण की गति भी बढ़ने लगी है। जिसके चलते जिले के बांधों में 1 अप्रैल की रिपोर्ट के तहत 59.20 प्रश उपलब्ध है। जिससे जिले में जलाशय व बांध समेत विभिन्न मुख्य, मध्यम तथा लघु प्रकल्पों में करीब 55 से 60 प्रश पानी उपलब्ध होने की जानकारी है।
जिले में गर्मी के मद्देनजर बांधों का जलस्तर घट रहा है, ऐसे में आगामी दिनों में पानी की समस्या जटिल होने की संभावना व्यक्त हो रही है। गड़चिरोली जिला वन संपन्न होने के साथ ही जल संपन्न भी है। जिले की सीमाओं पर वैनगंगा, प्राणहिता, इंद्रावती व गोदावरी ऐसी बड़ी नदियां बहती हैं, इसके साथ ही जिले में अंतर्गत अनेक नदियां बहती हैं, लेकिन जिले में बांधों का अभाव है।
64 प्रतिशत पानी उपलब्ध
ऐसे में जिले में गर्मी के दिनों में पानी की समस्या (Water Crisis) निर्माण होती है। वहीं बांध के अभाव में गर्मी के दिनों में अनेक हेक्टेयर खेती सूखी रहती है। कुछ किसान उपलब्ध सिंचाई सुविधा के माध्यम से खेती करते हैं, लेकिन उन्हें भी व्यापक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गड़चिरोली जिले में एकमात्र बड़ा प्रकल्प होने वाले दिना प्रकल्प में 59 प्रश उपयुक्त जलसंग्रहण होने की जानकारी है।
सम्बंधित ख़बरें
विदर्भ में कुदरत का ‘लॉकडाउन’, पारा 46°C के पार, मौसम विभाग ने भी जारी किया रेड अलर्ट
‘BMC का 100-डे रिपोर्ट कार्ड’, 21-सूत्रीय एजेंडे से टूटा ठेकेदारों का ‘कार्टेल’, जनता के बचे 1,000 करोड़
किसानों के लिए फडणवीस सरकार के दो बड़े फैसले; जून में माफ होगा कर्ज, फसल लोन के लिए अब ‘सिबिल’ की जरूरत नहीं
बच्चों को चलती बस में छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई निर्दयी मां, मासूमों के जेब में मिली चिट्ठी देख भड़के लोग
इस जलाशय पर इस परिसर के अनेक किसान निर्भर है। गड़चिरोली जिले के चामोर्शी में वैनगंगा नदी पर चिचडोह प्रकल्प निर्माण किया गया है। इस मध्यम प्रकल्प में करीब 64 प्रश पानी उपलब्ध है। जिले के कुल बड़े तथा मध्यम प्रकल्पों की स्थिति देखते तो औसतन करीब 55 से 60 प्रश पानी शेष है। इस पानी के भरोसे ही धूपकालीन खेती तथा अनेक नलयोजना भी निर्भर है।
Water Crisis: लघु प्रकल्पों 50 प्रश से भी कम पानी
गड़चिरोली जिले के लघु प्रकल्पों की स्थिति काफी विकट है। करीब 15 से अधिक लघु प्रकल्प तथा तालाबों में 59 प्रश से कम पानी होने की जानकारी है। सबसे कम 15 प्रश पानी पेंटीपाका, अमराजी में 20 प्रश, येंगलखेड़ा में 31 प्रश पानी है। वहीं कोसरी के लघु प्रकल्प में 42 प्रश, कुनघाड़ा के तालाब में 47 प्रश पानी है। इसके साथ ही जिले के अनेक तालाबों में 50 प्रश से कम पानी है। केवल कुछ तालाबों में भी 50 प्रश से कुछ अधिक जलसंग्रहण है।
यह भी पढ़ें – Navegaon Nagzira टाइगर रिजर्व बना इको-टूरिज्म का नया हॉटस्पॉट, 4 नए गेट और नाइट सफारी से बदलेगा पर्यटन
जलापूर्ति पर परिणाम होने की संभावना
गड़चिरोली जिले में नदी, नाले तथा तालाबों पर अनेक जलापूर्ति योजना स्थित है। गर्मी के दिनों में जलाशय सूखने के कारण ग्रामीण अंचल की अनेक जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित होती हैं। जिससे नागरिकों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है।
जिले के दुर्गम क्षेत्रों में जलापूर्ति की स्थिति गंभीर है। यहां के नागरिकों को गर्मी के दिनों में पानी के लिए काफी परेशानी होती है। नल योजनाएं प्रभावित होती हैं, वहीं कुएं व हैन्डपंप का जलस्तर घटने से दूरदराज से पानी लाना पड़ता है।
जिले में बांधों का निर्माण जरूरी
किसान तुलसीराम गोहणे ने कहा तपिश बढ़ रही है, जिससे प्रकल्पों का जलस्तर घट रहा है, ऐसे में बांध व जलाशयों का जलस्तर भी कम हो रही है। जिले के बांधों में 55 से 60 प्रश ही पानी है, वहीं लघु प्रकल्पों में 50 प्रश से कम जलसंग्रहण होने के चलते इसका नुकसान धूपकालीन फसलों को लगने की संभावना है। जिससे किसानों में चिंता है। जिले में बांधों का अभाव है, जिससे सिंचाई सुविधा नहीं मिलने से अनेक किसानों को अपनी जमीने सूखी रखनी पड़ रही है। जिससे जिले में बहने वाली नदियों पर बांध निर्माण करना जरूरी है।
Gadchiroli water crisis dams reservoirs level dip summer heat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 22 May 2026: वृश्चिक और सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत, मीन और मिथुन राशि वाले रहें सावधान
May 22, 2026 | 12:10 AMCSIR CEERI Vacancy 2026: 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका, तकनीकी पदों पर निकली बंपर भर्तियां
May 21, 2026 | 11:16 PMGT vs CSK: गुजरात टाइटंस ने 89 रनों से जीता मुकाबला, 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2026 से हुई बाहर
May 21, 2026 | 11:11 PMDollar vs Yuan: अमेरिकी डॉलर पर भारी पड़ी चीनी करेंसी, 3 साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा ‘युआन’
May 21, 2026 | 11:02 PMAam Panna Recipe: गर्मी के मौसम में लू से बचाव करेगा दादी-नानी की रेसिपी वाला आम पन्ना, जानिए बनाने का तरीका
May 21, 2026 | 11:00 PMधार भोजशाला मामला: हाईकोर्ट के फैसले से नाखुश मुस्लिम पक्ष पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, इस आधार पर दायर की याचिका
May 21, 2026 | 10:58 PMहाईकोर्ट के आदेश के बाद धार भोजशाला में पहला शुक्रवार; प्रशासन अलर्ट; 1500 पुलिसकर्मी तैनात
May 21, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM
राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान से गरमाई सियासत, वक्फ बोर्ड और महबूबा मुफ्ती आमने-सामने
May 21, 2026 | 01:23 PM
PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM














