- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Etapalli Nasa Scam Farmer Cheated Cosmos Metal Fraud Rbi
NASA-RBI और करोड़ों का लालच! ठगों ने रची ऐसी फिल्मी कहानी कि पढ़ा-लिखा किसान भी दे बैठा लाखों रुपये
- Written By: प्रिया जैस
NASA-RBI Fraud Gadchiroli: गड़चिरोली के एटापल्ली में 'नासा' के नाम पर बड़ी ठगी! दुर्लभ पत्थर बेचने और ₹2.30 लाख करोड़ मिलने का झांसा देकर किसान से ₹6.50 लाख ऐंठे। 100 लोगों के ठगे जाने की आशंका।

'नासा' के नाम पर किसान से लाखों ठगे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
NASA-RBI Money Fraud: अमेरिका के ‘नासा’ संस्था को दुर्लभ धातु बेचने पर उसके करीब 2 लाख 30 हजार करोड़ भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में जमा हुए है। ऐसा अजब नाटक रचकर एटापल्ली के एक आदिवासी किसान को 6 लाख 50 हजार रुपयों से ठग लिया। इस मामले में एटापल्ली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है। विशेषत: इस टोली ने 100 से अधिक लोगों को ठगने की संभावना जताई जा रही है।
एटापल्ली के पैमा गांव निवासी कोलु वंज्या तलांडी को उसी के गांव के रमेश रैनु तलांडी और सुरेंद्र पांडुरंग मडावी ने एक विश्व योजना का लालच दिखाया। छग के एक व्यक्ति को ‘कोसमस मेटल’ का 6 किलो का दुर्लभ पत्थर मिला होकर उसे ‘नासा’ को बेचने का दावा आरोपियों ने किया था।
रची ऐसी कहानी कि फंस गया किसान
इस व्यवहार से 2 लाख 30 हजार करोड़ रुपये रिजर्व बैंक (RBI) के खाते में अटके होकर अनब्लॉक के लिए पैसे की आवश्यकता होने की बात कह शिकायकर्ता को विश्वास में लिया गया। इस मामले का मुख्य सूत्रधार भामरागड़ का वासुदेव गिल्ला वड्डे है। अब 55 हजार रुपये भरने पर काम पूर्ण होने के बाद 40 करोड़ मिलेंगे, ऐसा लालच तलांडी को दिया।
सम्बंधित ख़बरें
14 साल बाद अस्पताल में मिला प्रेमी, मदद के बहाने किया रेप, जबलपुर मेडिकल अस्पताल की घटना से मचा हड़कंप
अमरावती ग्रामीण पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 4 अत्याधुनिक ‘चार्ली मोबाइल’ बाइक; SP निकेतन कदम ने दिखाई हरी झंडी
नागपुर वाड़ी की म्हाडा कॉलोनी में सनसनी, बंद घर में 4 दिन पुराने वृद्ध दंपति का मिला शव; इलाके में दहशत
नासिक में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की बड़ी कार्रवाई; छापेमारी में सवा लाख की संदिग्ध खाद्य सामग्री जब्त
विशेषत: आरोपियों ने पुरानी दोस्ती का लाभ उठाते हुए 7 मार्च 2025 को तलांडी से 55 हजार वसूले। इसके बाद RBI द्वारा गिफ्ट के रूप में वाहन मिलेगा, ऐसी बात कह दोबारा 10 हजार रुपये लिए। आरोपियों ने वीआईपी नाम का वॉट्सएप तैयार कर उसमें 113 सदस्य जोड़े। वहीं दिल्ली, कोलकता में आरबीआई के गर्वनर से मिलने जाने की बात कह आरोपियों ने समय-समय पर 2 से 15 हजार रुपयों की रकम वसूल की।
यह भी पढ़ें – OTP आया लेकिन सिलेंडर नहीं! श्री गैस एजेंसी पर बड़ा हंगामा, गड़चिरोली में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार
पैसों का हिसाब मांगने पर ग्रुप से किया बाहर
आरोपी वासुदेव वड्डे ने दिवाली की अवधि में एटापल्ली तहसील के मरपल्ली मार्ग पर 100 लोगों की गुप्त बैठक ली। दिसंबर तक आप सभी करोड़पति बनोंगे, ऐसी बात कह सभी से पैसे जमा किए। लेकिन जब शिकायकर्ता तलांडी ने अपने पैसों का हिसाब मांगा तो, उसे धमकाकर ग्रुप से बाहर किया गया। इसमें में ठगाए जाने की बात स्पष्ट होते ही तलांडी ने एटापल्ली पुलिस थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज की। इस तरह की किसी भी लालच का शिकार न बने, ऐसी अपील पुलिस ने की है।
Gadchiroli etapalli nasa scam farmer cheated cosmos metal fraud rbi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














