- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Teacher Gungaurav Award 2025 Smart School Initiative
गड़चिरोली के 12 शिक्षकों और 2 केंद्र प्रमुखों को मिला गुणगौरव पुरस्कार जायसवाल ने दी बधाई
- Written By: आकाश मसने
Gadchiroli News: गड़चिरोली में सहपालकमंत्री आशीष जायसवाल ने शिक्षक गुणगौरव पुरस्कार 2025 प्रदान किए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट स्कूल व दर्जेदार शिक्षा निर्माण में शिक्षकों का योगदान अहम है।

शिक्षकों को मिला गुणगौरव सम्मान (फोटो नवभारत)
Teacher Gungaurav Award 2025: राज्य सरकार जिला परिषद के सभी स्कूलों का दर्जा बढ़ाकर उन्हें स्मार्ट स्कूल में तब्दील करने के लिए प्रयासरत होकर निजी स्कूलों की तुलना में सरकारी अनुदानित स्कूल दर्जेदार हो, छात्रों की अच्छी शिक्षा मिले इसलिए प्रयास शुरू है। इस प्रयास में शिक्षकों का सहयोग महत्वपूर्ण होकर उनके योगदान से ही नई पीढ़ी दर्जेदार शिक्षा के माध्यम से निर्माण होगी। यह बात गड़चिरोली जिले के सहपालकमंत्री आशीष जायसवाल ने कही।
जिलास्तरीय शिक्षक गुणगौरव पुरस्कार 2025 का वितरण व सत्कार सम्मेलन जिलाधीश कार्यालय के नियोजन भवन में गुरुवार को संपन्न हुआ। इसमें कुल 12 शिक्षक व दो केंद्र प्रमुखों को गुणगौरव पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से सहपालकमंत्री जायसवाल ने सभी पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों का अभिनंदन किया व उनके कार्य के लिए शुभकामनाएं दी।
‘शिक्षकों की भूमिका शैक्षणिक उन्नति के लिए महत्वपूर्ण’
सांसद किरसान ने कहा कि शिक्षकों की भूमिका जिले के शैक्षणिक उन्नति के लिए काफी महत्वपूर्ण होने की बात कही। जिले के सभी शिक्षक गुणवत्तापूर्ण कार्य कर छात्रों को उचित मार्गदर्शन करें और अन्य शिक्षकों को भी प्रोत्साहित करें, ऐसा आह्वान उन्होंने किया।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल: रेलवे कर्मियों के 952 जर्जर मकानों वाली जमीन अधिग्रहण की तैयारी
मुंबई के ऐतिहासिक जिमखानों पर सरकारी शिकंजा! लीज रिन्यूअल के लिए महाराष्ट्र सरकार ने तैयार की सख्त शर्तें
चंद्रपुर में बढ़ते उद्योगों से ट्रैफिक संकट की आशंका, MIDC एसोसिएशन ने दिया नया विकास मॉडल
अनुबंध की शर्तें सर्वोपरि, नागपुर हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया अधिकार क्षेत्र का नियम; मुंबई कोर्ट भेजा मामला
विधायक डाॅ. नरोटे ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में छात्रों को जागृत करने और तंत्रज्ञान आधारित शिक्षा देना जरूरी होने की बात कही। विधायक मसराम ने स्कूलों में सुविधा और आधुनिक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध करा देने के लिये सभी जनप्रतिनिधि सहयोग लें, ऐसी बात कही।
यह भी पढ़ें:- एसटी बस में 50% किराया छूट पर ब्रेक? महाराष्ट्र सरकार ने बदले नियम, जानें क्या करना होगा अब
पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों में इनका समावेश
गड़चिरोली जिले के प्रत्येक तहसील से एक सहित कुल 12 शिक्षक व दो केंद्र प्रमुखों को गुणगौरव पुरस्कार प्रदान किया गया। इनमें बालाजी हनमंत मुंडे (कुरखेडा), वनश्री अंबादास जाधव (गड़चिरोली), प्रीति नवघडे (चामोर्शी), शीतल कुमरे (कोरची), प्रवीण यादव मुंजुमकर (देसाईगंज), हेमलता आखाडे (आरमोरी), सिंपल मुधोलकर (एटापल्ली), उज्ज्वला बोगामी (भामरागड़), मुराली गाईन (मुलचेरा), सुरेखा मेश्राम (अहेरी), रमेश रच्चावार (सिरोंचा), विलास दरडे (धानोरा) आदि का समावेश है। वहीं गुरुदास गोमासे (केंद्रप्रमुख, चामोर्शी) व संध्या मोंढे (केंद्रप्रमुख, धानोरा) को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद डाॅ. नामदेव किरसान ने की। विशेष अतिथि के रूप में विधायक डाॅ. मिलींद नरोटे, विधायक रामदास मसराम, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र भुयार, प्राचार्य बलीराम चौरे, कार्यकारी अभियंता विनोद उध्दरवार, जिला कृषि अधिकारी किरण खोमणे, उपअभियंता नितिन पाटिल आदि मान्यवर उपस्थित थे।
Gadchiroli teacher gungaurav award 2025 smart school initiative
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gwalior News: स्वर्ण रेखा नदी में बह रहे दूषित पानी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की चेतावनी
Jun 08, 2026 | 02:30 PMजल्द ईरान छोड़ें भारतीय… भारत सरकार ने जारी किया ‘इमरजेंसी अलर्ट’, यात्रा न करने की भी सलाह
Jun 08, 2026 | 02:30 PMयवतमाल: रेलवे कर्मियों के 952 जर्जर मकानों वाली जमीन अधिग्रहण की तैयारी
Jun 08, 2026 | 02:28 PMसाकेत इमारत हादसे में सुप्रीम कोर्ट पहुंची स्टेटस रिपोर्ट, MCD पर लापरवाही का आरोप, अधिकारियों पर गिरेगी गाज!
Jun 08, 2026 | 02:24 PMCookies Recipe: शाम की चाय के साथ ट्राई करें हेल्दी नट्स एंड सीड्स कुकीज, मिनटों में होगी तैयार
Jun 08, 2026 | 02:19 PMमुंबई के ऐतिहासिक जिमखानों पर सरकारी शिकंजा! लीज रिन्यूअल के लिए महाराष्ट्र सरकार ने तैयार की सख्त शर्तें
Jun 08, 2026 | 02:16 PMचंद्रपुर में बढ़ते उद्योगों से ट्रैफिक संकट की आशंका, MIDC एसोसिएशन ने दिया नया विकास मॉडल
Jun 08, 2026 | 02:10 PMवीडियो गैलरी

गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
Jun 07, 2026 | 10:36 PM
कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:48 PM
नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा इतिहास, बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:34 PM
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
Jun 07, 2026 | 09:25 PM
RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM
₹750 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदइंतजामी देख भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, मंच से ही अधिकारियों को लगाई फटकार
Jun 07, 2026 | 02:40 PM











