Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गड़चिरोली परिवहन विभाग राज्य में अव्वल, अक्टूबर माह के मूल्यांकन में मिले 81 अंक

Maharashtra State Transport: अक्टूबर 2025 के मूल्यांकन में गड़चिरोली परिवहन विभाग ने 100 में से 81 अंक हासिल कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Nov 21, 2025 | 07:27 PM

गड़चिरोली परिवहन विभाग राज्य में अव्वल (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gadchiroli ST Department Ranking: राज्य परिवहन निगम द्वारा हर महीने राज्य के सभी विभागों और डिपों का मूल्यांकन और श्रेणीकरण किया जाता है। वित्तीय वर्ष 2025–26 के अक्टूबर 2025 के मूल्यांकन में गड़चिरोली विभाग ने 100 में से 81 अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है।

‘ब’ वर्गीकरण में महाराष्ट्र के ब्रम्हपुरी डिपो ने 79 अंक लेकर 5वें स्थान और अहेरी डिपो ने 78 अंक लेकर 7वें स्थान पर स्थान प्राप्त किया। वहीं ‘अ’ वर्गीकरण में गड़चिरोली आगार ने 54 अंक लेकर 26वें क्रमांक पर स्थान प्राप्त किया। विभाग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ ₹1.26 करोड़ का लाभ दर्ज किया है।

राजस्व में वृद्धि

गड़चिरोली विभाग को 30 में से 25 अंक मिले हैं। सरकार द्वारा 75 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क यात्रा और महिलाओं के लिए आधा टिकट योजना शुरू किए जाने से महिला और वरिष्ठ नागरिकों की यात्रा संख्या बढ़ी है। इसका सीधा असर विभाग के राजस्व में वृद्धि पर हुआ है।

सुविधा परिमाण में विभाग को 10/10 अंक, यांत्रिक कर्मचारियों की कुशल कार्यप्रणाली से मार्गबंदी वाले वाहनों में कमी आने पर 10/10 अंक, कर्मचारियों की संख्या कम होने के बावजूद डिपो प्रबंधकों द्वारा कुशल नियोजन से यातायात सुचारू रखने पर 10/10 अंक और सड़कों की खराब स्थिति के बावजूद दुर्घटना दर कम रहने पर 10/10 अंक मिले हैं।

ये भी पढ़े: अहेरी के रेत घाटों की दोबारा नीलामी, राजस्व बढ़ाने का प्रयास, बढ़ेंगे रेत के दाम

सभी कर्मचारियों का सहयोग

गड़चिरोली विभाग नियंत्रक अशोक वाडीभस्मे ने कहा कि ने बताया कि विभाग और डिपो के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों के मेहनत और समन्वय से यह उपलब्धि संभव हुई है। गड़चिरोली, ब्रम्हपुरी और अहेरी डिपो के अधिकारी, डिपो प्रबंधक, पर्यवेक्षक, चालक, परिचालक, यांत्रिकी व प्रशासनिक कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान उल्लेखनीय है।

Gadchiroli st department tops state october evaluation 81 points

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 21, 2025 | 07:27 PM

Topics:  

  • Gadchiroli district
  • Maharashtra
  • ST Bus

सम्बंधित ख़बरें

1

एलफिंस्टन पुल ध्वस्त: लोग हो रहे परेशान, रेलवे ब्रिज को नो-टिकट जोन करने की मांग तेज

2

मुंबई में जज थोरात की गाड़ी व आवास की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल, सुरक्षा पर गंभीर सवाल

3

अहेरी के रेत घाटों की दोबारा नीलामी, राजस्व बढ़ाने का प्रयास, बढ़ेंगे रेत के दाम

4

नांदेड़: 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.