-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Paddy Rotting Open Storage Farmers Crisis
गड़चिरोली में सड़ने लगा धान! खरीदी केंद्र में खुले में रखा करोड़ों का अनाज, विभाग नहीं दे रहे ध्यान
- Written By: आकाश मसने
Gadchiroli News: गड़चिरोली के एटापल्ली तहसील में खुले में रखे धान पर बारिश और आंधी से सड़ने लगा है। करोड़ों का अनाज बर्बाद हो रहा है। वहीं विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

खरीदी केंद्र में रखा धान (सोर्स: सोशल मीडिया)
Gadchiroli Paddy Procurement Center: गड़चिरोली जिले की एटापल्ली तहसील के हेडरी, गेदा, तोडसा, कसनसूर, घोडसूर, पिपली बुर्गी, जारावंडी, कुरूमवाडा तथा एटापल्ली यह धान खरीदी केंद्र बिते खरीफ सीजन के धान खरीदी के लिए शुरू किए गए थे। इन केंद्रो पर आदिवासी विविध कार्यकारी संस्था मार्फत करोड़ों रुपयों का धान किसानों द्वारा खरीदी किया गया। लेकिन यह धान खुले में ही रखा गया।
किसी भी केंद्र पर अधिकृत गोडाऊन की व्यवस्था नहीं किए जाने से केवल तिरपाल के सहारे धान को ढककर रखा गया। लेकिन आंधी-तुफानी बारिश में यह धान सुरक्षित नहीं रह पाया। जिससे व्यापक मात्रा में धान अंकुरित हुआ है और सड़ने की प्रक्रिया शुरू हुई है। किसानों द्वारा व्यापक मेहनत उगाई गई उपज ऐसी बर्बाद हो रही है।
अब नए सीजन में धान कटाई तथा कुटाई को शुरूआत हुई है। किसानों ने नए सीजन का धान संकलित करना शुरू किया है। लेकिन बिते वर्ष का धान अब भी केंद्र पर पड़ा है। जिससे किसान गंभीर संकट में फंसे है। पुराने धान की उंचल नहीं होने से इस वर्ष का धान कहां बेचे, ऐसा सवाल किसानों के समक्ष निर्माण हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में बारिश शुरू होते ही खरीफ बुआई तेज: जिले में 14,676 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध, यूरिया का संकट नहीं
Markandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Amruta Fadnavis: 10,000 से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार! बड़ा स्टील हब बनेगा गड़चिरोली… बी. प्रभाकरन का दावा
घोट-रेगडी मार्ग की बदहाल सड़क से बढ़ा हादसों का खतरा, ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत कि मांग की
सरकार ने किसानों द्वारा धान खरीदी कर जिम्मेदारी पूर्ण करने का दांवा किया जा रहा है, लेकिन प्रत्यक्ष में धान संग्रहण की व्यवस्था में घोर अनदेखी हुई है। महामंडल तथा स्थानीय संस्थाओं के अनदेखी के कारण यह नुकसान होने की बात कहीं जा रही है।
सरकार के करोड़ों रुपयों की बर्बादी
आदिवासी विकास महामंडल के समर्थन मूल्य धान खरीदी केंद्र पर किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया जाता है। किसानों को धान का उचित दाम मिले इस उद्देश से सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी करता है। लेकिन गोडाऊन के अभाव में धान भिगने के कारण खराब हो रहा है। इसके कारण सरकार के करोडों रुपए की बर्बादी हो रही है।
यह भी पढ़ें:- पत्नी की हत्या करने 4 बार देखी ‘दृश्यम’, CCTV से खुली पोल, हर दिन पुलिस से पूछता- मेरी पत्नी मिली?
कुछ स्थानों पर अधिक धान दिखाया जाता है। बाद में बरसात का अनुमान लेकर उचल प्रक्रिया में विलंब किया जाता है। धान भिगने या खराब होने पर नुकसान के कारण दिखाकर सरकार के मुआवजा लेने की बात भी कहीं जा रही है। जिले में धान खरीदी में हेराफेरी के मामले उजागर हुए हैं।
जिलेभर में यही स्थिति
गड़चिरोली जिले में आदिवासी विकास महामंडल के माध्यम से समर्थन मूल्य धान खरीदी केंद्र पर धान उपज की खरीदी की जाती है। जिससे किसान व्यापक मेहनत से उगाया धान महामंडल को बेचते है। लेकिन अनेक धान खरीदी केंद्र पर गोडाऊन का अभाव होने से धान तिरपाल के सहारे रखा जाता है।
वहीं समय पर धान उपज उठाएं नहीं जाने के कारण खरीदी केंद्र पर रखा धान खराब होता है। यह स्थिति जिले में अनेक धान खरीदी केंद्र पर दिखाई देती है। लेकिन सरकार व प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है। जिससे किसानों की मेहनत का कोई मोल नहीं होने की स्थिति दिखाई दे रही है।
Gadchiroli paddy rotting open storage farmers crisis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














