एक-दूसरे को लाठी-डंडों से पीटते लोग (फोटो नवभारत)
Gadchiroli Shmashan Land Dispute Clash News: गड़चिरोली जिले की अहेरी तहसील के नागेपल्ली गांव समीपस्थ श्मशान भूमि पर हुए अतिक्रमण को लेकर दो गुटों में हाथापाई हो गई। इस घटना संदर्भ में अहेरी पुलिस थाने में करीब 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रविवार को एक व्यक्ति का निधन होने पर एक गुट के लोग उसका अंतिम संस्कार करने के लिए नागेपल्ली गांव समीपस्थ श्मशान भूमि में गये थे।
इसी बीच श्मशान भूमि की जगह पर अतिक्रमण करने वाले गुट के साथ विवाद छिड़ गया। देखते ही देखते विवाद चरम पर पहुंचते ही दोनों गुटों में हाथापाई होकर एक-दूसरे पर लाठियों से हमला करना शुरू कर दिया। इस घटना में कुछ लोग घायल हो गये।
घटना की जानकारी मिलते ही अहेरी पुलिस थाने के थानेदार टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंकर लोगों को शांत किया। घायल लोगों की शिकायत पर करीब 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं शेष आरोपी फरार हो गये। पुलिस फरार आरोपियों को पकड़ने में जुट गयी है। इस मामले से परिसर का वातावरण गरमा गया है।
नागेपल्ली गांव समीपस्थ श्मशान भूमि परिसर में कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर और झोपड़े तैयार कर वराहपालन करने का व्यवसाय कर रहे थे। ऐसे में रविवार को गांव के एक व्यक्ति का निधन होने के बाद अंतिम संस्कार करने के लिए लोग शव को श्मशान भूमि ले गये। लेकिन अतिक्रमण धारकों ने अंतिम संस्कार करने गये लोगों को रोका। जिसके बाद दोनों गुटों में विवाद छिड़ गया।
यह भी पढ़ें:- आयकर रिटर्न के अंतिम दिन सर्वर ठप, टैक्सपेयर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा RIP, बढ़ी तारीख
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले अनेक वर्षों से उक्त जगह पर श्मशान भूमि के लिए उपयोग की जा रही है। इससे पहले दो बार उक्त जगह पर अतिक्रमण हुआ था। लेकिन अतिक्रमण हटाया गया। लेकिन अब प्रशासन की अनदेखी के कारण पुन: अतिक्रमण किया गया है।
नागेपल्ली के श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार के दौरान दो गुटों में विवाद होकर हुए हमले में कुछ लोग घायल होने की जानकारी मिलते ही पूर्व जिप अध्यक्ष भाग्यश्री आत्राम तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इस समय उन्होंने थानेदार हर्षल एकरे के साथ चर्चा कर इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।
अहेरी थानेदार हर्षल एकरे रविवार को अंतिम संस्कार के दौरान दो गुटों के बीच हुए हमले में कुछ लोग घायल होकर घायलों की शिकायत पर करीब 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं अन्य फरार लोगों की तलाश जारी है। इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे है।