मुक्तिपथ समिति का बड़ा फैसला, गड़चिरोली में अवैध शराब और तंबाकू बिक्री पर शिकंजा
Muktipath Tehsil Committee: गड़चिरोली में मुक्तिपथ तहसील समिति की बैठक में अवैध शराब और तंबाकू बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
- Written By: आंचल लोखंडे
गड़चिरोली नशामुक्ति अभियान- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gadchiroli De Addiction Campaign: नशामुक्ति अभियान को अधिक प्रभावी बनाने तथा अवैध शराब और तंबाकू की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से मुक्तिपथ गड़चिरोली तहसील समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष एवं तहसीलदार सागर कांबले की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों, महाविद्यालयों, शासकीय एवं अर्धशासकीय कार्यालयों सहित पूरे तहसील क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। साथ ही ग्रामसभा के प्रस्ताव के आधार पर अवैध शराब विक्रेताओं का राशन बंद करने के विषय पर भी चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि, तहसील के सभी विद्यालय, महाविद्यालय, शासकीय एवं अर्धशासकीय कार्यालयों को पूर्णतः तंबाकूमुक्त बनाया जाएगा। इसके अलावा विद्यालयों, महाविद्यालयों, सरकारी कार्यालयों तथा निजी संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकूजन्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी विद्यालय, महाविद्यालय या सरकारी कार्यालय का अधिकारी अथवा कर्मचारी तंबाकू का सेवन करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध सीधे कोटपा (COTPA) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अहम निर्णय
अवैध शराब और तंबाकू बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रत्येक 15 दिन में एक विशेष दल गठित कर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण और लगातार अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। ग्रामसभाओं में शराब एवं तंबाकू प्रतिबंध संबंधी प्रस्ताव पारित कर संबंधित विक्रेताओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशन से वंचित करने का निर्णय ग्रामसभा के प्रस्ताव के अनुसार लिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
किसान कर्जमाफी घोटाला! 2 लाख की ऋणमाफी के नाम पर माफ हुए 95 हजार, किसानों में नाराजगी
Gondia News: सौंदड़ ग्राम पंचायत जांच में देरी, जिला परिषद के 7 दिन के आदेश पर 50 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं
भारी बारिश से डूबा नागपुर शहर! अंडरपास-दुकानें जलमग्न; स्कूल में फंसे छात्रों का किया रेस्क्यू, देखें VIDEO
Wardha News: वर्धा मेडिकल कॉलेज निर्माण को मिली तकनीकी मंजूरी, 403.89 करोड़ की परियोजना जल्द शुरू
हर 15 दिन में चलेगा विशेष अभियान
बैठक में तहसील स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अमित सालवे, सहायक पुलिस निरीक्षक कपिल आगलावे, सहायक समूह विकास अधिकारी बेडके, शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के प्रा. डॉ. राहुल मापारी, प्रा. डॉ. स्वाती देशमुख, वनपरिक्षेत्र अधिकारी सोरदे, मनोहर हेपट, डॉ. गुरुदास सेमसकर तथा मुक्तिपथ के तहसील संयोजक रेवनाथ मेश्राम, मेघा गोवर्धन समेत समिति के अन्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
ये भी पढ़े: नए पैकेट में पुरानी चीज, Public Examinations Amendment Bill को संजय राउत ने बताया मोदी सरकार का मायाजाल
तंबाकू बेचने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी
बैठक में यह भी तय किया गया कि, जिन अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध तीन से अधिक मामले दर्ज हैं, उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी कर तड़ीपार की कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। वन विभाग को जंगलों में महुआ फूल से बनाई जाने वाली अवैध हाथभट्टी शराब बनाने की सामग्री तथा तैयार शराब को नष्ट करने और संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा शहरों में सार्वजनिक स्थानों पर अवैध शराब एवं तंबाकू बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भी विशेष खोज अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।
