गड़चिरोली: कुरखेड़ा नगर पंचायत में सियासी तनाव खत्म, चारों विषय समितियों के सभापति निर्विरोध निर्वाचित
Gadchiroli News: कुरखेड़ा में निविदा विवाद के बाद वरिष्ठ नेताओं की मध्यस्थता से विषय समिति चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। बबलू हुसैनी निर्माण सभापति बने रहे, जबकि अन्य समितियों में भी सर्वसम्मति बनी।
- Written By: रूपम सिंह
गड़चिरोली जिला के कुरखेड़ा नगर पंचायत (सौजन्य-नवभारत)
Gadchiroli Local Elections News: कुरखेड़ा नगर पंचायत विषय समिति का वार्षिक चुनाव पिछले कुछ दिनों से नपं सदस्यों के चलते तनावपूर्ण हुए थे। लेकिन पार्टी के वरिष्ठ स्तर से हस्तक्षेप करते हुए समझाए जाने पर आखिरकार चारों विषय समितियों के सभापतियों का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ है।
कुरखेड़ा नपं में शुरुआती वर्ष का अपवाद छोड़ पिछले तीन वर्षों से भाजपा, शिवसेना व कांग्रेस के सभी पार्षद मिलकर सत्ता में शामिल हुए थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों से दो करोड़ के निर्माण निविदा प्रक्रिया को लेकर सत्ताधारियों के दो गुट निर्माण हो गए। और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जाने के कारण इस मामले को अलग मोड मिला।
वहीं न्यायालय में अपने पार्टी के पार्षद के खिलाफ ही अब्रू नुकसान का मामला दाखिल होने से यहां पर तनाव पूर्ण वातावरण निर्माण हो गया था। जिससे यहां की वार्षिक विषय समिति का चुनाव की ओर सबकी नजर लगी हुई थी। लेकिन इस स्थिति को गंभीरता से लेकर आखिरकार भाजपा व शिवसेना पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों दोनों गुटों को समझाने के कारण शुक्रवार को चारों विषय समिति का चुनाव निर्विरोध हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली: खरीफ 2026 राज्यस्तरीय फसल प्रतियोगिता, विजेता किसानों को मिलेगा ₹50 हजार का पुरस्कार
गोंडवाना विवि के संयुक्त निदेशक कार्यालय को चंद्रपुर शिफ्ट करने की आशंका, गड़चिरोली शिक्षा जगत में आक्रोश
गड़चिरोली में दर्दनाक हादसा! मछली पालन के टैंक में पैर फिसलने से गिरने के कारण किसान की डूबकर मौत
गड़चिरोली में तेज रफ्तार बाइक सवारों से बढ़ा दुर्घटना का खतरा, नागरिकों की कार्रवाई की मांग
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र बनेगा एग्रीकल्चर AI हब! CM फडणवीस ने वैश्विक निवेशकों को दिया बड़ा न्योता
बबलू हुसैनी फिर बने निर्माण सभापति
इस समय बबलू हुसैनी के पास निर्माण सभापति पद पूर्ववत कायम रखा गया है। वहीं स्वच्छता वैद्यक व स्वास्थ्य सभापति पद पर भाजपा के सागर निरंकारी, जलापूर्ति व जलनिस्सारण समिति सभापति पद पर कांग्रेस की प्राची धोंडणे और महिला व बाल कल्याण समिति सभापति पद पर शिवसेना की कांताबाई मठ्ठे, उपसभापति पद पर भाजपा की दुर्गा गोटेफोडे निर्विरोध चुने गए हैं।
इस समय पूर्व विधायक कृष्णा गजबे, शिवसेना नेता सुरेंद्र सिंह चंदेल, माधवदास निरंकारी, नगराध्यक्ष अनिता बोरकर, भाजपा तहसील अध्यक्ष चांगदेव फाये समेत भाजपा, शिवसेना और कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। चुनाव निर्णय अधिकारी के रूप में उपविभागीय अधिकारी प्रसनजीत प्रधान तो सहायक के रूप में मुख्याधिकारी राजकुमार धनबाते उपस्थित थे।
सभापति व उपसभापति का चयन
- निर्माण समिति सभापति : बबलू हुसैनी (पद पूर्ववत)
- स्वच्छता, वैद्यकीय व स्वास्थ्य समिति सभापति : सागर निरंकारी (भाजपा)
- जलापूर्ति व जलनिस्सारण समिति सभापति : प्राची धोंडणे (कांग्रेस)
- महिला व बाल कल्याण समिति सभापति : कांताबाई मठ्ठे (शिवसेना)
- उपसभापति : दुर्गा गोटेफोडे (भाजपा)
