Bhandara News: मेडिकल कॉलेज में घटिया भोजन, ठेकेदार पर कार्रवाई के आदेश
Bhandara Hospital Food: भंडारा के शासकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों को दिए जा रहे घटिया भोजन का मामला सामने आने पर सांसद डॉ. प्रशांत पडोले ने औचक निरीक्षण कर ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
- Written By: आंचल लोखंडे
government hospital inspection (सोर्सः सोशल मीडियाु)
Bhandara Medical College: भंडारा जिला सामान्य अस्पताल और शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में भर्ती मरीजों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला और गंभीर मामला सामने आया है। सांसद डॉ. प्रशांत पडोले ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, जिसमें भोजन व्यवस्था की पोल खुल गई। प्रत्यक्ष निरीक्षण के दौरान सांसद को भोजन कक्ष में कई गंभीर खामियां नजर आईं। जब उन्होंने रसोई और भोजन कक्ष का जायजा लिया, तो वहां चारों ओर गंदगी और दुर्गंध फैली हुई थी।
मरीजों के लिए तैयार किया गया भोजन न केवल अस्वच्छ और घटिया स्तर का था, बल्कि कई जगहों पर रोटियां और सब्जियां कच्ची पाई गईं। निरीक्षण के दौरान एक और गंभीर उल्लंघन सामने आया। रसोईघर में व्यावसायिक गैस सिलेंडर के बजाय घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध रूप से उपयोग किया जा रहा था। यह न केवल सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक है, बल्कि सरकारी नियमों का भी खुला उल्लंघन है।
गहरा असंतोष व्यक्त
इस स्थिति पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए सांसद डॉ. पडोले ने कहा कि मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कतई सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार की ओर से तय नियमों और शर्तों को ताक पर रखकर घटिया भोजन परोसने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल दारव्हा अपडेट: खुले तेल और दूध में मिलावट की आशंका, FDA की कड़ाही के डर से बाजार से स्टॉक अंडरग्राउंड
महाराष्ट्र एमएसपी समिति ने किया छत्तीसगढ़ की धान खरीदी प्रणाली का अध्ययन, डॉ. परिणय फुके सौंपेंगे रिपोर्ट
यवतमाल में बड़ी कार्रवाई: 89.25 लाख रुपये की 69.5 टन सुपारी जब्त, दो ट्रक पकड़े गए
एमवाय अस्पताल में राहुल गांधी का जन्मदिन मनाने पर हंगामा, कांग्रेस नेताओं की सुरक्षा कर्मियों से बहस
भुगतान रोकने व ठेका रद्द करने की मांग
इस संबंध में सांसद ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता (डीन) को विस्तृत पत्र सौंपकर तत्काल गहन जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने मांग की है कि जांच पूरी होने तक संबंधित ठेकेदार के सभी बिलों के भुगतान पर तत्काल रोक लगाई जाए और ठेका रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। इसके साथ ही सांसद ने पूरे मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट 8 दिनों के भीतर पेश करने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़े: गट्ठर में लाश: सामान के बीच बेटी का शव छिपाकर ले जा रहा था परिवार, रिक्शा चालक ने खोली पोल
सांसद की इस त्वरित कार्रवाई से अस्पताल की भोजन व्यवस्था में व्याप्त लापरवाही उजागर हो गई है। अब सभी की निगाहें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं। मरीजों और उनके परिजनों ने सांसद की इस पहल का स्वागत करते हुए गुणवत्तापूर्ण भोजन सुनिश्चित करने की मांग की है।
