Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mumbai News: हर मुलाकात को ना दें सियासी रुप, उद्धव की नाराजगी पर राज की सफाई

Raj Thackeray Statement: राज ठाकरे ने एकनाथ शिंदे से मुलाकात पर उठे विवाद के बीच स्पष्ट किया कि हर मुलाकात को राजनीति से जोड़ना गलत है और यह बैठक शहरों की समस्याओं पर चर्चा के लिए थी।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Feb 20, 2026 | 07:44 PM

Shiv Sena UBT (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Political Controversy: महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मुलाकात को लेकर घमासान मचा हुआ है। ठाणे स्थित शिंदे के आवास पर हुई इस मुलाकात की शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के सांसद संजय राऊत ने कड़ी आलोचना की थी। इसके बाद उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के फिर से अलग होने की अटकलें तेज हो गई थीं।

हालांकि, डीसीएम शिंदे से मुलाकात को लेकर मचे सियासी बवाल के बीच खुद राज ठाकरे ने राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं पर विराम लगाने की कोशिश की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हर मुलाकात के पीछे राजनीति तलाशना गलत है।

नामांकित नगरसेवकों की सूची को अंतिम रूप

इससे पहले राज की शिंदे से मुलाकात से नाराज उद्धव ठाकरे ने एक बड़ा फैसला लेते हुए शिवसेना (यूबीटी) के तीन नामांकित नगरसेवकों की सूची को अंतिम रूप दे दिया। हालांकि इन नामों की आधिकारिक घोषणा 28 फरवरी को होगी, लेकिन गुरुवार को लिया गया यह फैसला राज ठाकरे और उनकी पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

जंगल में आगजनी की रोकथाम के लिए गोंदिया वन विभाग सतर्क, फायर लाइन जलाने का काम शुरू

Chandrapur News: अब साइबर फ्रॉड में फंसा आरटीओ, मोबाइल ऐप और लिंक से हो रही धोखाधड़ी

कल्याण-डोंबिवली बनेगा ‘स्मार्ट हब’: 4900 करोड़ से बिछेगा मेट्रो और रिंग रोड का जाल, सांसद शिंदे ने लिया जायजा

मंत्रालय में ‘कोडवर्ड’ वाली रिश्वत: मंत्री नरहरी झिरवाल ने निजी सचिव को किया बर्खास्त, जानें क्या है पेन लाइन

दरअसल, बीएमसी चुनाव साथ लड़ने की पृष्ठभूमि में मनसे, यूबीटी के कोटे से आने वाले तीन स्वीकृत नगरसेवक पदों में से एक पद अपने लिए मांग रही थी। लेकिन उद्धव ठाकरे ने साईनाथ दुर्गे, माधुरी मांजरेकर और कैलाश पाठक के नाम तय कर मनसे को कड़ा संदेश देने की कोशिश की है।

‘यह विकास नहीं, सूजन है’

राज ठाकरे ने गुरुवार को मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात का कारण बताया। उन्होंने शहरों की बिगड़ती स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा,
“आज शहरों में ट्रैफिक जाम, पार्किंग की समस्या और अवैध विकास ने भयावह स्थिति पैदा कर दी है। हम सड़कों और फ्लाईओवर को विकास समझते हैं, लेकिन यह महज ‘सूजन’ है। जहां पहले 25-40 लोग रहते थे, वहां आज 400 लोग रह रहे हैं, लेकिन जगह और सड़कें वही हैं।”

बच्चू कडू निकालेंगे 250 KM की संघर्ष यात्रा; सरकार को कर्जमाफी की दिलाएंगे याद

‘कल सीएम से भी मिलूंगा’

राज ठाकरे ने कहा, “अगर हमें शहर की बेहतरी के लिए कोई काम करवाना है या सुझाव देने हैं, तो क्या नेताओं से मुलाकात जरूरी नहीं होगी? मैं एकनाथ शिंदे से मिला हूं और कल मुख्यमंत्री से भी मिलूंगा।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मुलाकात पूरी तरह मुंबई, ठाणे और पुणे जैसे शहरों की बढ़ती समस्याओं पर चर्चा के लिए थी। उन्होंने बताया कि अवैध पार्किंग पर 5 से 10 हजार रुपये तक का भारी जुर्माना लगाने का सुझाव दिया गया है, जिस पर उपमुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारी भूषण गगराणी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

Raj thackeray eknath shinde meeting political row

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 20, 2026 | 07:44 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Mumbai News
  • Raj Thackeray

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.