-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Naxal Weapons Seized Kumnar Forest Operation By Maharashtra Police
सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई; गड़चिरोली में नक्सलियों के विस्फोटक और आधुनिक हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
Naxal Weapons Seized: गड़चिरोली के कुमनार जंगल में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों के छिपाए 14 हथियार, आईईडी और विस्फोटक बरामद हुए। सीमावर्ती क्षेत्रों में अभियान जारी।

नक्सलियों से जब्त विस्फोटक हथियार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Gadchiroli Naxal Weapons Seized: गड़चिरोली जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा से सटे कुमनार जंगल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा जमीन में छिपाकर रखे गए हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया गया।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि 28 जुलाई से 3 अगस्त तक मनाए जाने वाले तथाकथित ‘नक्सल शहीद सप्ताह’ के दौरान हिंसक गतिविधियों के लिए हथियार जमा किए गए हैं। इसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक एम. रमेश के निर्देश पर विशेष अभियान दल, बीडीडीएस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने जंगल में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया। 1 अगस्त को इलाके की घेराबंदी कर गहन तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें नक्सलियों के छिपाए गए हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए।
#गडचिरोली – नक्षल सप्ताहाच्या पार्श्वभूमीवर गडचिरोली पोलीस दल आणि सीआरपीएफने संयुक्त कारवाई करत महाराष्ट्र–छत्तीसगड सीमेलगतच्या कुमनार जंगल परिसरातून माओवाद्यांनी जमिनीत पुरून ठेवलेला शस्त्रसाठा आणि स्फोटक साहित्य जप्त केले.
पीटीसी – @jayantnimgade pic.twitter.com/XjQzUSqwLX — आकाशवाणी समाचार छत्रपती संभाजीनगर (@airnews_arngbad) August 4, 2026
अभियान में मिले कई विस्फोटक
तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक एसएलआर राइफल, एक .303 राइफल, सात बारह बोर राइफल, तीन सिंगल शॉट राइफल, दो बीजीएल लॉन्चर, तीन एसएलआर मैगजीन, एक आईईडी विस्फोटक और दो बैटरियां बरामद कीं। पुलिस के अनुसार, यह हथियार नक्सलियों ने भविष्य में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से जंगल में छिपाकर रखे थे।
समय रहते इन्हें जब्त कर सुरक्षा बलों ने संभावित खतरे को टाल दिया। अधिकारियों का कहना है कि जिले में नक्सल गतिविधियां लगातार कमजोर हो रही हैं, लेकिन शहीद सप्ताह के दौरान सुरक्षा एजेंसियां विशेष सतर्कता बरतती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
25 साल सेवा पूरी करने वाले सफाई कर्मचारियों को मिले मुफ्त आवास, संभाजीनगर प्रशासन को कर्मचारी आयोग के निर्देश
Mumbai News: मध्य रेल की इन लाइनों पर होगा मेगा ब्लॉक, कई लोकल ट्रेनें होंगी रद्द
Mumbai News: मुंबई में 9 अगस्त को जम्बो ब्लॉक, हार्बर लाइन की कई लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द
नांदेड़ डिवीजन में RPF का बड़ा एक्शन: नागावली एक्सप्रेस से 5.37 लाख का गांजा जब्त, 2 तस्कर, शातिर चोर गिरफ्तार
यह भी पढ़ेः- नासिक के गड्ढों पर CM फडणवीस का एक्शन, मुंबई में होगी हाईलेवल बैठक, मेयर आडके ने शनिवार को बुलाई विशेष महासभा
अभी चलता रहेगा अभियान
इस कार्रवाई को जिला पुलिस, इंटेलिजेंस सेल, बीडीडीएस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। अभियान अपर पुलिस अधीक्षक कार्तिक मधिरा, गोकुल राज जी., अहेरी के अपर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन बी.जे. तथा पुलिस उपाधीक्षक सुनील उइके के मार्गदर्शन में चलाया गया।
पुलिस का कहना है कि महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा से लगे संवेदनशील क्षेत्रों में आगे भी सघन तलाशी और निगरानी अभियान जारी रहेगा, ताकि नक्सलियों की किसी भी साजिश को समय रहते विफल किया जा सके और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा कायम रहे।
Gadchiroli naxal weapons seized kumnar forest operation by maharashtra police
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शेख हसीना के बयान पर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान: बोले- कार्यक्रम निजी था, सरकार का समर्थन नहीं
Aug 07, 2026 | 09:05 PMDU SRCC Assistant Professor Vacancy 2026: श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में असिस्टेंट प्रोफेसर के 16 पदों पर भर्ती
Aug 07, 2026 | 08:58 PMAI वाला स्कूटर भारत में लॉन्च, 165Km की रेंज, 100+ स्मार्ट फीचर्स और 99,999 रुपए की कीमत ने मचाई हलचल
Aug 07, 2026 | 08:55 PMरवि किशन के मीम ट्रेंड पर शेखर सुमन का मजेदार अंदाज, मनी फॉलो माई ब्रदर पर किया लिपसिंक, फैंस को मिला हिंट
Aug 07, 2026 | 08:47 PM25 साल सेवा पूरी करने वाले सफाई कर्मचारियों को मिले मुफ्त आवास, संभाजीनगर प्रशासन को कर्मचारी आयोग के निर्देश
Aug 07, 2026 | 08:28 PMMumbai News: मध्य रेल की इन लाइनों पर होगा मेगा ब्लॉक, कई लोकल ट्रेनें होंगी रद्द
Aug 07, 2026 | 08:06 PMनिरहुआ-आम्रपाली दुबे को लेकर फिर गरमाया विवाद, काजल राघवानी ने पुराने शूटिंग किस्से से मचाई हलचल
Aug 07, 2026 | 08:04 PMवीडियो गैलरी

मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM












