-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Sevagram Kapas Se Kapda Khadi 48 Lakh Ka Business
National Handloom Day: सेवाग्राम बना आत्मनिर्भरता की मिसाल, कपास से कपड़ा पहल से लाखों का कारोबार
- Written By: आंचल लोखंडे
Cotton To Cloth Initiative: सेवाग्राम आश्रम प्रतिष्ठान की ‘कपास से कपड़ा’ पहल के तहत 16 हजार मीटर खादी का उत्पादन हुआ। खादी बिक्री से 48 लाख रुपये का कारोबार और 30 स्थानीय महिलाओं को रोजगार मिला।

सेवाग्राम खादी- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Sevagram Khadi Production: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सेवाग्राम आश्रम से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी थी, जिसके कारण वर्धा स्वतंत्रता संग्राम का प्रमुख केंद्र बना। गांधीजी के स्वदेशी और स्वावलंबन के विचारों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से गांधी आश्रम प्रतिष्ठान ने वर्ष 2017 से ‘कपास से कपड़ा’ निर्माण अभियान शुरू किया है। गांधी विचारधारा से प्रेरित सेवाग्राम आश्रम प्रतिष्ठान के खादी उत्पादन विभाग ने वर्ष 2024-25 में लगभग 14 हजार मीटर खादी का उत्पादन किया, जिसकी कीमत करीब 42 लाख रुपये रही।
वहीं वर्ष 2025-26 में 16 हजार मीटर खादी का उत्पादन किया गया। खादी की बिक्री से लगभग 48 लाख रुपये का कारोबार होने की जानकारी दी गई। सेवाग्राम आश्रम प्रतिष्ठान सरकार से किसी प्रकार का अनुदान स्वीकार नहीं करता। प्रतिष्ठान के पास लगभग 120 एकड़ कृषि योग्य भूमि है, जिसमें से कुछ हिस्से में कपास की खेती की जाती है। इसी कपास से धागा तैयार कर हाथकरघे पर खादी का कपड़ा बुना जाता है।
‘कपास से कपड़ा’ पहल से 48 लाख का कारोबार
इस कार्य में 30 स्थानीय महिला श्रमिकों को रोजगार मिला है। इन महिलाओं को पहले प्रशिक्षण दिया गया था। प्रतिष्ठान के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य केवल खादी उत्पादन ही नहीं, बल्कि लोगों में स्वदेशी के प्रति अपनापन और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना भी है। सेवाग्राम आश्रम परिसर स्थित ‘कपास से कपड़ा’ इकाई में कपास से धागा तैयार करने के बाद हाथकरघे पर खादी बुनी जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
विक्रोली में तेज संगीत को लेकर पारिवारिक विवाद में चाकूबाजी, पिता और 14 वर्षीय बेटे की मौत; 2 गिरफ्तार
नासिक TCS धर्मांतरण मामला में बड़ी कार्रवाई, आरोपी निदा खान को पनाह देने वाले AIMIM पार्षद मतीन पटेल गिरफ्तार
महाराष्ट्र में ISIS और अल-कायदा से जुड़े 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर बैन, सरकार का बड़ा एक्शन
HAJ 2027: संभाजीनगर से 1,151 यात्री चयनित, 1,301 वेटिंग लिस्ट में, जानें कबतक होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन…
यहीं खादी के कपड़ों की आकर्षक रंगाई और छपाई भी की जाती है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हैडलुम दिन के मौके पर अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो जारी कर भारतीय बुनकरों का हुनर दुनिया तक पहुंचाने की देशवासियों से अपील की है।
Tomorrow, 7th August is National Handloom Day. Let’s make India’s handloom diversity popular. Share your videos with your favourite handloom products, including GRWM videos on social media. Don’t forget to use #NationalHandloomDay. pic.twitter.com/zoFdTXphRL — Narendra Modi (@narendramodi) August 6, 2026
30 स्थानीय महिलाओं को मिला रोजगार
सेवाग्राम आश्रम प्रतिष्ठान की खादी निर्माण इकाई में हाथकरघे पर खादी तैयार करने का कार्य 30 स्थानीय महिलाएं कर रही हैं। सभी महिलाओं को इस कार्य का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे उन्हें स्थायी रोजगार मिलने के साथ-साथ स्वदेशी आंदोलन को भी मजबूती मिल रही है।
ये भी पढे़: वर्धा में इंस्टाग्राम चैट से शुरू हुआ विवाद फिर अपहरण कर किया चाकू से हमला, चलती कार से फेंका, 8 पर FIR
प्राकृतिक रंगों का किया जाता है उपयोग
खादी के कपड़ों को रंगने और आकर्षक डिजाइन देने के लिए पूरी तरह प्राकृतिक रंगों का उपयोग किया जाता है। इन रंगों को तैयार करने में हरड़, बहेड़ा, कत्था, गेंदे का फूल, कलस फूल, धावरी फूल, रतनजोत की छाल, इंडिगो तथा सपन जैसी प्राकृतिक सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है।
Sevagram kapas se kapda khadi 48 lakh ka business
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
National Handloom Day: सेवाग्राम बना आत्मनिर्भरता की मिसाल, कपास से कपड़ा पहल से लाखों का कारोबार
Aug 07, 2026 | 01:08 PMYRKKH Spoiler: अभिरा करेगी जज बनने की तैयारी, कबीर की दादी के चैलेंज से हिलेगा दमानी परिवार
Aug 07, 2026 | 01:07 PMसरकार का विरोध राष्ट्रद्रोह नहीं, उमर अब्दुल्ला ने किया मोहन भागवत का समर्थन, बोले- छात्रों की आवाज सुनें
Aug 07, 2026 | 12:56 PMविक्रोली में तेज संगीत को लेकर पारिवारिक विवाद में चाकूबाजी, पिता और 14 वर्षीय बेटे की मौत; 2 गिरफ्तार
Aug 07, 2026 | 12:51 PMक्या 25 करोड़ की ट्रेड डील में KKR जाएंगे हार्दिक पांड्या? कप्तानी मिलने की भी चर्चा तेज!
Aug 07, 2026 | 12:47 PMसतना में प्रमोशन की मांग पर पटवारियों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के सामने काले कपड़ों में बनाई मानव श्रृंखला
Aug 07, 2026 | 12:45 PMहरिद्वार में हुई इस एक मुलाकात ने मचाई खलबली, दक्षिण अफ्रीका ने भारत से वापस बुलाया अपना राजदूत
Aug 07, 2026 | 12:41 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM













