Gadchiroli Ganja Farming : धानोरा में गांजे की खेती का पर्दाफाश; 27 लाख का माल जब्त, 58 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
Ganja Farming Caught In Gadchiroli: गड़चिरोली पुलिस ने धानोरा के परसवाडी गांव में छापेमारी कर 54.5 किलो गांजा जब्त किया है। आरोपी मोरेश्वर उसेंडी अपने घर के परिसर में गांजे की खेती कर रहा था।
- Written By: केतकी मोडक
प्रतिकात्मक तसवीर (सोर्स - AI)
Ganja Farming Caught In Gadchiroli: गड़चिरोली जिले में शुरू अवैध व्यवसाय के खिलाफ कार्रवाई करने के सक्त निर्देश जिला पुलिस अधीक्षक एम। रमेश ने एलसीबी समेत जिले के सभी पुलिस थाना, उपपुलिस थाना और पुलिस सहायता केंद्रों को दिए हैं। इसी बीच धानोरा तहसील के धानोरा पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले परसवाडी गांव में एक व्यक्ति द्वारा गांजा की खेती करने की गोपनीय जानकारी एलसीबी को मिली।
जिसके आधार पर एलसीबी के दस्ते ने धानोरा पुलिस के साथ मिलकर मंगलवार को तड़के परसवाडी गांव में छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में पुलिस ने 27 लाख 25 हजार रूपये कीमत का 54.5 किलो गांजा जब्त किया है। वहीं इस मामले में परसवाडी निवासी मोरेश्वर हिरामण उसेंडी (58) नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक एम. रमेश, अपर पुलिस अधीक्षक कार्तिक मधिरा, अपर पुलिस अधीक्षक गोकुल राज जी. के मार्गदर्शन में एलसीबी प्रमुख अरूण फेगडे के नेतृत्व में पुलिस उपनिरीक्षक विकास चव्हाण, पुलिस हवालदार सुधीर दंडीकेवार, धनंजय चौधरी, प्रशांत गरफडे, रोहित गोंगले, संदीप भेंडारे समेत धानोरा पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक प्रशांत जंगले व उनकी टीम ने की है।
लाखों का गांजा बेचने की तैयारी में था आरोपी
परसवाडी निवासी आरोपी मोरेश्वर हिरामण उसेंडी ने अपने घर परिसर की खुली जगह में गांजा के पौधे लगाए थे। वहीं गांजा का उत्पादन (छोटे-बडे पौंधे) बोरियों में भरकर यह गांजा बेचने की तैयारी में था। ऐसे में इधर एलसीबी को इस मामले की गोपनीय जानकारी मिली। जिससे एलसीबी ओर धानोरा पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई कर गांजा की खेती का पर्दाफाश किया है।
सम्बंधित ख़बरें
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, महागांव की देशी शराब दुकान बंद करने का आदेश रद्द
महाराष्ट्र में बिजली होगी सस्ती, 2029-30 तक प्रति यूनिट दर 7.43 रुपये होने का CM फडणवीस का बड़ा दावा
ऊंची इमारत बनानी है? नागपुर एयरपोर्ट के 56 किमी दायरे में ऊंचे निर्माण के लिए NOC जरूरी
चंद्रपुर में मोनसून की दस्तक; 2 दिन तक हुई मुसलधार बारिश
एलसीबी की कार्रवाई जारी
इससे पहले भी एलसीबी ने कोरची और कुरखेडा तहसील के गांवों में की जा रही गांजा की खेती का पर्दाफाश करते हुए लाखों रूपये कीमत का गांजा जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऐसे में अब धानोरा तहसील के परसवाडी गांव में भी एलसीबी के पथक ने गांजे की खेती का पर्दाफाश किया है। जिससे एलसीबी द्वारा गांजे की खेती करनेवालों के खिलाफ निरंतर कार्रवाईयां जारी होने की बात कही जा रही है।
यह भी पढ़ें:- सुनेत्रा पवार के इस्तीफे से खाली हुई राज्यसभा सीट का कौन होगा उत्तराधिकारी? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर
आरोपी को 2 दिनों का पीसीआर
गांजा की खेती कर लाखों रूपयों का गांजा बेचने के फिराक में बैठे मोरेश्वर उसेंडी को एलसीबी के पथक ने माल के साथ धर दबोचा। वहीं उसके खिलाफ धानोरा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां न्यायालय ने आरोपी को 2 दिनों तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। मामले की अधिक जांच धानोरा पुलिस थाने के पुलिस उपनिरीक्षक टेंभुर्णे कर रहे है।
