Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चंद्रपुर में मोनसून की दस्तक; 2 दिन तक हुई मुसलधार बारिश

Chandrapur Heavy Rainfall: चंद्रपुर में लगातार दूसरे दिन भारी बारिश से शहरों में जलभराव हुआ और बिजली गुल रही, लेकिन खरीफ फसलों को संजीवनी मिली। जिले में अब तक औसत की 52.7% वर्षा हुई है।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jun 25, 2026 | 12:46 PM

चंद्रपुर बारिश प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)

Follow Us
Follow Us:

Chandrapur Weather Update: चंद्रपुर शहर में सोमवार को दोपहर से लेकर रातभर धुआंधार बारिश के बाद, दूसरे दिन मंगलवार की शाम एक बार फिर बारिश ने जोर पकड़ा। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पर इसका व्यापक असर हुआ है, वहीं यही बारिश खरीफ फसलों के लिए संजीवनी लेकर आई है। सोमवार को बारिश ने चंद्रपुर शहर समेत पूरे जिले भर में कहर बरपाया। दोपहर से लेकर देर रात तक जिले के कई स्थानों पर धुआंधार बारिश का नजारा देखने को मिला।

बादलों के फटने और बिजली की गड़गड़ाहट के साथ लगातार 3 से 5 घंटे हर क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई। बारिश के कारण सड़कें और निचले इलाके तालाब नजर आ रहे थे। चंद्रपुर शहर में तो सड़कों पर घुटनों तक पानी ही पानी नजर आ रहा था। इस बीच देर रात तक बिजली व्यवस्था खंडित हो गई।

चंद्रपुर शहर में परकोटे के भीतर से लेकर तकरीबन पूरे शहर में इस दौरान सड़कों पर और निचले स्थानों पर पानी बहता हुआ दिखाई दे रहा था। पानी निचली दुकानों और मकानों में जाने से लोगों को काफी नुकसान और असुविधा हुई; वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में पानी जमा हो गया।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में बिजली होगी सस्ती, 2029-30 तक प्रति यूनिट दर 7.43 रुपये होने का CM फडणवीस का बड़ा दावा

ऊंची इमारत बनानी है? नागपुर एयरपोर्ट के 56 किमी दायरे में ऊंचे निर्माण के लिए NOC जरूरी

अमरावती में 3 घंटे की मुसलधार बारिश; अस्पताल में घुसा पानी, अगले 5 दिनों तक बारिश की सम्भावना

नागपुर में डिजिटल डकैती: न ओटीपी मांगा, न लिंक भेजा…बस ‘डायरेक्टर साहब’ का नाम लेकर खाली कर दी तिजोरी!

मंगलवार की रात को भी बारिश के रौद्र रूप दिखाने से वैसे तो आम जनजीवन पर असर नहीं हुआ, परंतु सुबह में निचले इलाकों में जलभराव से आवागमन में दिक्कतें पेश आईं। सड़कों पर गड्ढे निर्माण होने से वाहनों को नुकसान हो रहा है।

जानिए आगामी 4 दिनों के लिए विदर्भ का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिनों तक चंद्रपुर जिले में मौसम खराब रहने की आशंका है। इस दौरान जिले में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही कुछ इलाकों में 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान चलने का भी अनुमान है।

Next 5 days rainfall forecast and weather warning for Vidarbha Dated 24.06.2026#WeatherForecast #imdnagpur #IMDhttps://t.co/i92bcFAP1W@ChandrapurZilla @collectorchanda @KrishiCicr @InfoWashim @Indiametdept @ngpnmc @collectbhandara @CollectorNagpur @CollectorYavatm pic.twitter.com/j2l0rtzB63 — Regional Meteorological Centre, Nagpur (@imdnagpur) June 24, 2026

अधिकांश तहसीलों में बारिश की कमी

चंद्रपुर जिले में मानसून का आगमन हो चुका है, लेकिन अब तक अपेक्षित बारिश नहीं होने का चित्र सामने आया है। 24 जून 2026 तक जिले में जून माह के लिए निर्धारित 146.8 मिमी औसत वर्षा के मुकाबले केवल 77.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो औसत का 52.7 प्रतिशत है। चंद्रपुर तहसील की स्थिति अन्य क्षेत्रों की तुलना में बेहतर रही, लेकिन जिले की अधिकांश तहसीलों में वर्षा की कमी बनी हुई है। केवल 24 जून को जिले के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 48.3 मिमी वर्षा बल्लारपुर में हुई। इसके बाद भद्रावती में 45.5 मिमी, चंद्रपुर में 43.9 मिमी तथा राजुरा में 38.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

बारिश में सबसे पीछे रहने वाली तहसीलें

  • सिंदेवाही: 39.8 मिमी (24.9%)
  • ब्रह्मपुरी: 40.4 मिमी (26.6%)
  • नागभीड़: 47.7 मिमी (32.5%)
  • सावली: 48.6 मिमी (32.6%)
  • चिमूर: 52.9 मिमी (35.5%)

यह भी पढ़ें:- मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, पहली ही बारिश में डूबी ‘मायानगरी’; 1914 करोड़ खर्च के दावे भी हुए फेल

सबसे अधिक वर्षा वाली तहसीलें:

  • जिवती: 96.9 मिमी (120.1%)
  • चंद्रपुर: 131.3 मिमी (88.1%)
  • बल्लारपुर: 136.6 मिमी (87.6%)
  • कोरपना: 79.9 मिमी (78.5%)
  • गोंडपिंपरी: 119.8 मिमी (75.2%)

Chandrapur heavy rainfall kharif crops relief waterlogging taluka wise data 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2026 | 12:46 PM

Topics:  

  • Chandrapur News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.