Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऊंची इमारत बनानी है? नागपुर एयरपोर्ट के 56 किमी दायरे में ऊंचे निर्माण के लिए NOC जरूरी

Nagpur Airport: नागपुर एयरपोर्ट के आसपास ऊंची इमारतों, टावरों और चिमनियों के निर्माण के लिए एनओसी अनिवार्य है। यह व्यवस्था विमान सुरक्षा और हवाई यातायात को सुरक्षित रखने के लिए लागू है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jun 25, 2026 | 12:46 PM

नागपुर एयरपोर्ट, एनओसी, अनापत्ति प्रमाणपत्र प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सौजन्य AI)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Airport NOC High Rise Buildings: नागपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में ऊंची इमारतों, मोबाइल टावरों और चिमनियों के निर्माण के लिए एयरपोर्ट से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लेना अनिवार्य है। नागपुर एयरपोर्ट के निर्धारित दायरे में आने वाले निर्माण कार्यों के लिए यह प्रक्रिया विमान सुरक्षा और हवाई यातायात को ध्यान में रखते हुए लागू की जाती है। जानकारी के अनुसार नागपुर एयरपोर्ट से 56 किलोमीटर के दायरे तक ऊंची संरचनाओं के निर्माण के लिए एनओसी प्राप्त करना आवश्यक है।

एयरपोर्ट के 5 किलोमीटर के भीतर यदि किसी प्रस्तावित निर्माण की ऊंचाई समुद्री तल से 355 मीटर से अधिक होती है तो उसके लिए एयरपोर्ट प्राधिकरण की अनुमति जरूरी होती है। निर्धारित सीमा से नीचे की ऊंचाई वाले निर्माण प्रस्तावों को आवश्यक नियमों के तहत महानगरपालिका स्तर पर ही मंजूरी दी जा सकती है।

बढ़ते डेवलपमेंट से बढ़ रहे हैं आवेदन

एयरपोर्ट पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के रीजनल एनओसी सेंटर नागपुर के दायरे में 11 एयरपोर्ट आते है जिनमें विदर्भ सहित पूरे मध्य प्रदेश से लोग और संस्थाएं अपने निर्माण एवं विकास परियोजनाओं के लिए यहां आवेदन करते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में बिजली होगी सस्ती, 2029-30 तक प्रति यूनिट दर 7.43 रुपये होने का CM फडणवीस का बड़ा दावा

चंद्रपुर में मोनसून की दस्तक; 2 दिन तक हुई मुसलधार बारिश

अमरावती में 3 घंटे की मुसलधार बारिश; अस्पताल में घुसा पानी, अगले 5 दिनों तक बारिश की सम्भावना

नागपुर में डिजिटल डकैती: न ओटीपी मांगा, न लिंक भेजा…बस ‘डायरेक्टर साहब’ का नाम लेकर खाली कर दी तिजोरी!

कार्यालय की भूमिका हवाई सुरक्षा मानकों को बनाए रखते हुए शहरी विकास को संतुलित रूप से आगे बढ़ाने में अहम मानी जाती है।
शहर और आसपास के क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहे निर्माण एवं विकास कार्यों के चलते रीजनल सेंटर में एनओसी के लिए आने वाले आवेदनों की संख्या में लगातार बढ़ती जा रही है। जानकारी के अनुसार अभी कार्यालय में हर माह 2,000 से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं।

उठाए जा रहे आवश्यक कदम

जानकारी के अनुसार शहर के तेजी से हो रहे शहरीकरण, नई आवासीय योजनाओं और व्यावसायिक परियोजनाओं के कारण आने वाले समय में भी एनओसी आवेदनों की संख्या और अधिक बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए संबंधित विभाग ने आवेदन प्रक्रिया को अधिक सुगम और समयबद्ध बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए है।

यह भी पढ़ें:- नागपुर में डिजिटल डकैती: न ओटीपी मांगा, न लिंक भेजा…बस ‘डायरेक्टर साहब’ का नाम लेकर खाली कर दी तिजोरी!

सभी आवेदनों की तकनीकी जांच और सुरक्षा मानकों के आधार पर समीक्षा की जाती है, ताकि हवाई यातायात की सुरक्षा और एयरपोर्ट संचालन पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। शहर में विकास गतिविधियों की रफ्तार बढ़ने के साथ एयरपोर्ट रीजनल सेंटर की भूमिका भी और अधिक महत्वपूर्ण होती जा रही है।

-नवभारत लाइव के लिए नागपुर से राजेंद्र मानकर की रिपोर्ट

Airport noc high rise buildings mobile towers construction rules nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2026 | 12:46 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nagpur Airport
  • Nagpur News
  • Urban Development

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.