-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Police Recovered 13 Lakh Lost Mobile Cyber Police Success
गड़चिरोली साइबर पुलिस ने खोज निकाले 13 लाख के मोबाइल, नागरिकों ने जताया आभार
- Written By: प्रिया जैस
Lost Mobile Tracking: गड़चिरोली साइबर पुलिस ने 13.97 लाख रुपये के गुम मोबाइल बरामद कर नागरिकों को लौटाए। अब तक 215 मोबाइल ट्रेस करने में सफलता मिली।

पुलिस ने लौटाए फोन (सौजन्य-नवभारत)
Gadchiroli Cyber Police: चोरी हुए अथवा गुम हुए मोबाइल खोज निकालने में जिला पुलिस दल को बडी सफलता मिली है। पुलिस ने कुल 13 लाख 97 हजार 399 रुपये कीमत के मोबाइल खोजकर शिकायकर्ताओं के हवाले किया है। विशेषत: वर्ष 2025 में अब तक गड़चिरोली जिला पुलिस दल के साइबर पुलिस थाने द्वारा 33 लाख 64 हजार 560 रुपये कीमत के कुल 215 मोबाइल खोजकर मोबाईल धारकों को सौंपा गया है।
आज के दौर में युवा पीढ़ी बड़े पैमाने पर मोबाइल का उपयोग कर रही है। यात्रा या सार्वजनिक स्थलों पर अक्सर मोबाइल चोरी या गुम हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में नागरिक अपनी शिकायत संबंधित पुलिस स्टेशन के माध्यम से गडचिरोली साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराते हैं। जिला पुलिस अधिक्षक नीलोत्पल ने सायबर अपराध और मोबाइल चोरी के मामलों में सतर्कता बरतने और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
साइबर पुलिस की कार्रवाई
साइबर पुलिस स्टेशन की टीम तकनीकी कौशल के माध्यम से चोरी या गुम मोबाइल का पता लगाती है। मोबाईल चोरी या गुम होने के बाद उसका दुरुपयोग कर साइबर अपराध किए जाने की संभावना अधिक होती है। इसलिए इन मोबाइलों को जल्द से जल्द ढूंढ निकालना जरूरी होता है।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में कलेक्टर के फर्जी हस्ताक्षर से हड़कंप फर्जी, पुलिस में मामला दर्ज
Gadchiroli: गोंडवाना यूनिवर्सिटी अपडेट: कुलपति डॉ. प्रशांत बोकारे के नेतृत्व में ‘वैद्य चिकित्सालय’ शुरू
गड़चिरोली में अनूठी पहल, गोंडवाना विवि ने स्थापित किया देश का पहला वैद्य चिकित्सालय
Gadchiroli News: गड़चिरोली में मनमाने बिजली बिल और स्मार्ट मीटर का विरोध, 25 जून को MSEDCL दफ्तर पर हल्लाबोल
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) एम. रमेश, अपर पुलिस अधीक्षक (प्राणहिता) सत्य साई कार्तिक और अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) गोकुल राज जी. के मार्गदर्शन में साइबर पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी पुलिस निरीक्षक अरुण फेगडे, उपनिरीक्षक नेहा हांडे, वर्षा बहिरवार, संजीव लेंडगुरे, दिवाकर तनमनवार, भूषण गलगट, राहुल शिवरकर, प्रणय नाकाडे, अंकुश बोधनकर, सिद्धांत बुजाडे आदि कमियों ने की है।
गत वर्ष 119 मोबाइल ढूंढने में मिली सफलता
पिछले वर्ष 2024 में साइबर पुलिस थाना द्वारा 119 मोबाइल बरामद किए थे, जिनकी कुल कीमत 19 लाख 31 हजार 912 रुपये थी। सितंबर से दिसंबर 2024 के बीच 53 मोबाइल बरामद कर 7 जनवरी 2025 को शिकायतकर्ताओं को सुपुर्द किए गए। जनवरी से जून 2025 के बीच 72 मोबाइल (कुल कीमत 11 लाख 11 हजार 600 रुपये) बरामद कर 4 जुलाई 2025 को लौटाए गए।
यह भी पढ़ें – कांग्रेस अकेले लड़ेगी BMC चुनाव, हाईकमान ने दी छूट! महाविकास आघाड़ी में मचा बवाल…तो सामने आए सपकाल
जुलाई 2025 से नवंबर 2025 के बीच कुल 90 मोबाइल (कुल कीमत 13 लाख 97 हजार 399 रुपये) का पता लगाया गया, जिन्हें मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला पुलिस अधिक्षक नीलोत्पल के हाथों शिकायतकर्ताओं को सौंपा गया।
- 2025 में कुल 215 मोबाइल फोन खोजे
- 33.64 लाख की जन संपत्ति बचाई गई
- 1930 या 1945 क्रमांक पर तुरंत दें सूचना
जिला पुलिस अधिक्षक की अपील
यदि किसी का भी मोबाइल चोरी हो गया है, या खो गया है, तो तुरंत ceir.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। अधिक से अधिक लोगों तक इस पोर्टल की जानकारी पहुचाएं, ताकि उन्हें सहायता मिल सके। चोरी या गुमशुदगी की स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि पुलिस पर विश्वास रखें और नजदीकी पुलिस थाना, पुलिस पुलिस थाना और साइबर थाने में शिकायत दर्ज करें। साइबर अपराधों की संख्या बढ़ रही है। साइबर अपराधी लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन या डर दिखाकर ठगी कर रहे हैं। ऐसे मामलों में सतर्क रहें, और यदि ठगी हो जाए तो तुरंत 1930 या 1945 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं। ऐसा आहवान उन्होंने किया।
Gadchiroli police recovered 13 lakh lost mobile cyber police success
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राम मंदिर दान विवाद: सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार, अब इस दिन फिर होगी याचिका पर सुनवाई
Jun 25, 2026 | 01:01 PMमुंबई में मेयर के सामने मैनहोल में गिरा BMC अधिकारी, घटना के बाद भड़कीं रितु तावड़े, Video वायरल
Jun 25, 2026 | 01:01 PMहाईकोर्ट का बड़ा फैसला, महागांव की देशी शराब दुकान बंद करने का आदेश रद्द
Jun 25, 2026 | 12:55 PMदेवास में दर्दनाक हादसा: उफनते नाले में बहे फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारी, 10 किलोमीटर दूर मिला एक शव
Jun 25, 2026 | 12:52 PMमहाराष्ट्र में बिजली होगी सस्ती, 2029-30 तक प्रति यूनिट दर 7.43 रुपये होने का CM फडणवीस का बड़ा दावा
Jun 25, 2026 | 12:48 PM‘संविधान हत्या दिवस’ पर NCERT का बड़ा ऐलान, 9वीं की किताब में शामिल किया आपातकाल का चैप्टर, जेपी का भी जिक्र
Jun 25, 2026 | 12:47 PMऊंची इमारत बनानी है? नागपुर एयरपोर्ट के 56 किमी दायरे में ऊंचे निर्माण के लिए NOC जरूरी
Jun 25, 2026 | 12:46 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














