- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Lpg Crisis Impacts Mumbai Breakfast Stalls Dharavi Idli 2026
LPG Crisis: ब्रेकफास्ट के लिए तरसे मुंबईकर, वड़ा पाव-समोसा और इडली-डोसा के स्टॉल हुए बंद
- Written By: अनिल सिंह
Mumbai LPG Crisis 2026 Breakfast Impact: मुंबई में एलपीजी संकट के कारण इडली-डोसा और वड़ा पाव के स्टॉल बंद हो गए हैं। धारावी में नाश्ता बनाने वाली छोटी इकाइयां गैस न मिलने से ठप पड़ गई हैं।

Mumbai Vada Pav Stall Closed LPG Crisis (फोटो क्रेडिट-X)
Mumbai Vada Pav Stall Closed News: मुंबई की रफ्तार और वहां के आम आदमी की पहचान माने जाने वाले वड़ा-पाव और इडली-डोसा पर अब एलपीजी संकट (LPG Crisis) की मार पड़ी है। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण मुंबई में घरेलू और कमर्शियल गैस की किल्लत इस कदर बढ़ गई है कि शहर के आधे से ज्यादा नाश्ते के स्टॉल बंद हो गए हैं। सुबह ड्यूटी पर जाने वाले लाखों मुंबईकर, जो ऑफिस पहुंचने से पहले फुटपाथों पर लगने वाले इन स्टॉलों से पेट भरते थे, अब नाश्ते के लिए तरस रहे हैं। जहां स्टॉल खुले भी हैं, वहां कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम आदमी की जेब पर दोहरी मार पड़ रही है।
मुंबई का मॉर्निंग नाश्ता मुख्य रूप से धारावी की तंग गलियों में चलने वाली छोटी इंडस्ट्रीज और घरों से आता है। यहां थोक भाव में इडली, वड़ा और सांबर तैयार किया जाता है और फिर उसे पूरे शहर में साइकिलों और हाथगाड़ियों पर बेचा जाता है। लेकिन गैस न मिलने की वजह से धारावी की ये भट्टियां ठंडी पड़ गई हैं। कारोबारियों का कहना है कि वे ब्लैक मार्केट में दोगुनी कीमत देकर भी गैस सिलेंडर नहीं खरीद पा रहे हैं, जिसके कारण उनका पूरा व्यापार ठप हो गया है।
धारावी की ‘इडली फैक्ट्री’ पर ताला
धारावी की छोटी गलियों में ऐसी कई इकाइयां हैं जहां एक दिन में 1 लाख से ज्यादा इडली बनाई जाती हैं। यहां से सैकड़ों छोटे वेंडर नाश्ता लेकर मुंबई के अलग-अलग कोनों में जाते हैं। एक स्थानीय कारोबारी ने बताया कि गैस की कमी के कारण अब कच्चा माल खराब हो रहा है। भिगोए हुए चावल और उड़द की दाल फर्मेंट होकर झाग (फेन) छोड़ रहे हैं, लेकिन उन्हें पकाने के लिए ईंधन नहीं है। अगर हालात जल्द नहीं सुधरे, तो इन मजदूरों और छोटे व्यापारियों के पास गांव वापस लौटने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में बंगाल वाला खेला? मातोश्री की मीटिंग से 5 सांसद नदारद, उद्धव ने कहा- पक्का करें कि कहीं नहीं जा रहे
सजगता से टला बड़ा रेल हादसा: पश्चिम रेलवे के 6 जांबाज रेलकर्मियों को मिला जीएम सेफ्टी अवार्ड
शिक्षक की मांग को लेकर अभिभावकों का धरना, छात्र संख्या बढ़ने के बावजूद स्कूल हुआ खाली
संभाजीनगर में Haj House के मूल उद्देश्य पर मंडरा रहा संकट, कर्मचारी कमी और प्रशासनिक अव्यवस्था से बढ़ी चिंताएं
ये भी पढ़ें- ठाणे में कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत, होटल-रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर
दुकान का किराया और पुलिस की सख्ती
छोटे दुकानदारों और अण्णाओं (इडली विक्रेताओं) के सामने समस्या सिर्फ धंधे की नहीं, बल्कि खर्चों की भी है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि उन्हें उस जगह का किराया भी देना होता है जहां वे स्टॉल लगाते हैं। जब धंधा ही नहीं हो रहा, तो किराया कहां से भरेंगे? दुकानदारों ने बताया कि एक सिलेंडर मुश्किल से 5 दिन चलता है और महीने में कम से कम 6 सिलेंडरों की जरूरत होती है। अब स्थिति यह है कि पुलिस वाले भी आकर कह रहे हैं कि गैस की समस्या है तो धंधा बंद रखें।
वड़ा पाव और समोसा भी हुए महंगे
मुंबई की लाइफलाइन कहा जाने वाला वड़ा पाव भी अब महंगा हो गया है। गैस की किल्लत की वजह से कई बड़े वेंडरों ने उत्पादन घटा दिया है। जो दुकानदार कोयले या इलेक्ट्रिक स्टोव का विकल्प अपना रहे हैं, उनकी लागत बढ़ गई है, जिसका सीधा असर ग्राहकों की थाली पर पड़ रहा है। मुंबई के रेलवे स्टेशनों और बस डिपो के बाहर मिलने वाले नाश्ते के स्टॉल गायब होने से उन लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं जो सुबह जल्दी घर से निकल जाते हैं और बाहर के नाश्ते पर ही निर्भर रहते हैं।
Lpg crisis impacts mumbai breakfast stalls dharavi idli 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PMमुंबई में बंगाल वाला खेला? मातोश्री की मीटिंग से 5 सांसद नदारद, उद्धव ने कहा- पक्का करें कि कहीं नहीं जा रहे
Jun 15, 2026 | 09:05 PMइंदौर में लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाकर आपूर्ति अधिकारी राहुल शर्मा को दबोचा; डेढ़ लाख रुपये की मांगी थी रिश्वत
Jun 15, 2026 | 09:02 PMगूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PMMorning Tea Habit: सुबह की चाय कहीं बिगाड़ न दे आपका पेट, बस अपनाएं ये 1 आसान नियम और रहें बेफिक्र
Jun 15, 2026 | 08:53 PMगहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 30 से अधिक लोगों की दर्दनाक मौत, इथियोपिया में दिल दहला देने वाला हादसा
Jun 15, 2026 | 08:46 PMसजगता से टला बड़ा रेल हादसा: पश्चिम रेलवे के 6 जांबाज रेलकर्मियों को मिला जीएम सेफ्टी अवार्ड
Jun 15, 2026 | 08:44 PMवीडियो गैलरी

भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM
NEET पेपर लीक पर वाराणसी में बवाल, PM कार्यालय घेरने जा रहीं पल्लवी पटेल गिरफ्तार; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:01 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! कितनी बढ़ेगी Salary? 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट, VIDEO
Jun 15, 2026 | 05:11 PM
एक भाई जेल में, दूसरा… प्रिंस यादव की मौत पर भावुक हुए पप्पू यादव, सख्त एक्शन की मांग की
Jun 15, 2026 | 02:37 PM
महाकाल के भक्तों के लिए बुरी खबर! शाही सवारी में शामिल नहीं होगा ‘श्यामू’, सामने आई बड़ी वजह, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 12:55 PM












