-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gundapalli Village Cross Tehsil Boundary Problems Gadchiroli
एक गांव तहसील दो, चामोर्शी और मुलचेरा के फेर में चकरघिन्नी हुए गुंड़ापल्ली ग्रामीण
- Written By: आकाश मसने
Gadchiroli News: गड़चिरोली जिले के गुंड़ापल्ली गांव के नागरिकों को सरकारी दस्तावेज और योजनाओं का लाभ लेने के लिए चामोर्शी और मुलचेरा तहसील मुख्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, जिससे वे परेशान हैं।

गुंड़ापल्ली गांव का दृश्य (फोटो नवभारत)
Gadchiroli News In Hindi: आम तौर पर देखा जाता है कि दो राज्यों की सीमा पर बसे गांवों में आवश्यकता अनुसार बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंच पायी है। जिसके कारण सीमावर्ती गांवों के नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज और अन्य कार्य करने के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य में सफर करना पड़ता है। लेकिन गड़चिरोली जिले में एक ऐसा गांव है। जहां के लोगों को सरकारी दस्तावेज पाने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए एक नहीं बल्कि दो तहसीलों के चक्कर काटने पड़ रहे है।
गड़चिरोली जिले की चामोर्शी तहसील अंतर्गत आने वाला तथा चामोर्शी व मुलचेरा तहसील की सीमा पर गुंड़ापल्ली गांव बसा हुआ है। यह गांव चामोर्शी तहसील में होने के कारण तहसील कार्यालय चामोर्शी है, लेकिन मुलचेरा तहसील से सटा होने से पंचायत समिति मुलचेरा है। जिसके कारण पंचायत समिति संबंधी कार्य करने के लिए मुलचेरा तहसील मुख्यालय में पहुंचना पड़ रहा है।
वहीं तहसील कार्यालय संबंधी कार्य करने के लिए चामोर्शी तहसील मुख्यालय में जाने की नौबत आ पड़ी है। जिससे इस गांव के नागरिक पूरी तरह त्रस्त हो गये है।
सम्बंधित ख़बरें
Drugs Seizure: ठाणे में 3.04 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त, ऑटो से सप्लाई करने आया आरोपी गिरफ्तार
संभाजीनगर की तटबंदी से 15 मीटर तक हटेंगे अतिक्रमण, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए बनेगा पर्यटन कॉरिडोर
3 लाख देकर बन रहे थे ग्रेजुएट! पुणे यूनिवर्सिटी में फर्जी डिग्री रैकेट, कर्मचारी पर गंभीर आरोप
3 लाख से अधिक प्रमाणपत्र जारी: मराठवाड़ा संभाग में अब तक 3,11,033 पात्र आवेदकों को मिले कुणबी प्रमाणपत्र
दोनों तहसीलों के चक्कर में लोगों का वित्तीय नुकसान
मुलचेरा तहसील के अडपल्ली ग्राम पंचायत में कुल 6 गांवों का समावेश है। जिनमें गुंड़ापल्ली समेत अडपल्ली, मलेझरी, मलकापुर, तुमड़ी और सोमनपल्ली गांव का समावेश है। विशेषत: संबंधित 6 गांवों में से गुंड़ापल्ली, मलकापुर, तुमड़ी और सोमनपल्ली गांव चामोर्शी अंतर्गत आते है।
संबंधित गांवों की ग्राम पंचायत मुलचेरा तहसील में होने के कारण गुंड़ापल्ली समेत चार गांवों को सरकारी योजना व दस्तावेज पाने के लिए दोनों तहसील मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे है। जिसका खामियाजा गांवों के लोगों का वित्तीय नुकसान हो रहा है।
योजनाओं का लाभ पाने में आ रही दिक्कत
गड़चिरोली जिले की चामोर्शी तहसील में गुंड़ापल्ली समेत चार गांवों का मुलचेरा तहसील के अड़पल्ली पंचायत समिति में समावेश किया गया है। जिसके कारण सरकार की किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए संबंधित गांवों के लोगों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें:- क्या भाजपा ज्वाइन करेंगे जैकी श्रॉफ? भूपेंद्र यादव के बाद नितिन गडकरी से की मुलाकात
सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए विभिन्न तरह के दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। लेकिन एक दस्तावेज पाने के लिए इन गांवों के लोगों को मुलचेरा और चामोर्शी तहसील मुख्यालय में जाने की नौतब आ पड़ी है। ऐसे में समय पर दस्तावेज नहीं मिलने से योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गांवों की समस्या हल करने की मांग
वर्तमान स्थिति में इन गांवों में सभी तरह की बुनियादी सुविधाएं पहुंच गयी है। लेकिन बिजली की समस्या काफी गंभीर है। रात होते ही बिजली की आंखमिचौली शुरू हो जाती है। जिसके कारण लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। इसके अलावा विभिन्न समस्याओं से ग्रामीण त्रस्त हो गये है। जिससे प्रशासन इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर गांवों की समस्या हल करने की मांग ग्रामीणों ने की है।
Gundapalli village cross tehsil boundary problems gadchiroli
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई, जानें आपके शहर का ताजा भाव
Jul 29, 2026 | 10:18 AMDrugs Seizure: ठाणे में 3.04 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त, ऑटो से सप्लाई करने आया आरोपी गिरफ्तार
Jul 29, 2026 | 10:18 AMSoft Roti Tips: गर्म पानी और नमक से गूंथें आटा, घंटों रहेंगी नरम; 3 आसान ट्रिक जो हर गृहिणी को जानना चाहिए
Jul 29, 2026 | 10:17 AMमौत के साये में 13 भारतीय नाविक! यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क पोर्ट पर जहाज पर फंसी जान, ड्रोन हमलों से दहला इलाका
Jul 29, 2026 | 10:15 AMभारतीय स्टार ओपनर प्रतिका रावल इंग्लैंड में खेलेंगी काउंटी क्रिकेट, Warwickshire Women से किया करार
Jul 29, 2026 | 10:12 AM‘डर के मारे सोने का नाटक करता रहा’, ‘लॉक अप-2’ में हर्षद चोपड़ा का चौंकाने वाला खुलासा
Jul 29, 2026 | 10:08 AMसंभाजीनगर की तटबंदी से 15 मीटर तक हटेंगे अतिक्रमण, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए बनेगा पर्यटन कॉरिडोर
Jul 29, 2026 | 10:02 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM












